Summer Cooling Hacks| Bina AC Ke Kamre Ko Kaise Rakhe Thanda: गर्मी का मौसम आ गया है, ऐसे में हर किसी के घर में एसी नहीं होती, लोगों के लिए खरीद पाना काफी मुश्किल हो जाता है. ऐसे में आइए जानते हैं कि कैसे अपने कमरे को ठंडा रख सकते हैं. नीचे दिए गए देसी जुगाड़ जरूर फॉलों करें-
Summer Cooling Hacks: अभी अप्रैल का महीना है लेकिन गर्मी जून जैसी होने लगी है. ऐसे में अपने घर को ठंडा रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है और हर किसी के लिए AC भी पॉसिबल नहीं है, कभी बिल बढ़ जाता है तो कभी पावर कट की परेशानी. ऐसे में पुराने और आजमाए हुए देसी जुगाड़ बेहद काम आते हैं. ये न सिर्फ सस्ते होते हैं, बल्कि तुरंत असर भी दिखाते हैं. आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान और असरदार कूलिंग हैक्स, जो आपके घर और शरीर दोनों को राहत देंगे.
गर्मी के समय दिन में खिड़कियां बंद और पर्दे लगे रखें, खासकर दोपहर में जब धूप तेज होती है. शाम या सुबह के समय खिड़कियां खोल दें ताकि ताजी और ठंडी हवा अंदर आ सके. खिड़की पर गीला कपड़ा या पर्दा लगाने से भी हवा ठंडी होकर कमरे में आती है, जिससे तापमान में फर्क महसूस होता है.
अगर आपके पास AC नहीं है, तो पंखे को स्मार्ट तरीके से इस्तेमाल करें. टेबल फैन के सामने बर्फ से भरा बर्तन या ठंडा पानी रख दें. जब हवा इस बर्फ से होकर गुजरती है, तो वो ठंडी हो जाती है और कमरे में ठंडक फैलती है. ये एक आसान और कम खर्च वाला तरीका है.
दिन में एक-दो बार ठंडे पानी से पोछा लगाने से फर्श ठंडा रहता है और कमरे की गर्मी कम हो जाती है. इसी तरह, शाम के समय छत पर पानी डालने से छत का तापमान कम होता है, जिससे रात में कमरा ज्यादा ठंडा महसूस होता है.
घर में पौधे लगाना सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि ठंडक के लिए भी फायदेमंद है. बालकनी, खिड़की या कमरे में छोटे-छोटे पौधे रखने से वातावरण में नमी बनी रहती है और गर्मी कम महसूस होती है.
गर्मी में सूती कपड़े और हल्की चादर का इस्तेमाल करें. कॉटन कपड़ा पसीना जल्दी सोखता है और शरीर को ठंडा रखता है. भारी और सिंथेटिक कपड़े गर्मी को बढ़ाते हैं, इसलिए उनसे बचना बेहतर है.
सिर्फ घर ही नहीं, शरीर को ठंडा रखना भी जरूरी है. दिनभर पानी, नींबू पानी, छाछ या नारियल पानी पीते रहें. ठंडे पानी से चेहरा और हाथ-पैर धोने से भी तुरंत राहत मिलती है.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…