<

Swiggy Report: 2025 में इतने करोड़ बिरयानी हुए ऑर्डर, स्विगी की रिपोर्ट में इन फूड को लोगों ने किया पसंद

Swiggy Report: क्या आप जानते हैं कि साल 2025 में भारतीयों के द्वारा खाने में ज्यादा क्या पसंद किया गया. स्विगी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल इंडियन लोगों ने खानें में बिरयानी को 9 करोड़ से ज्यादा ऑर्डर किया.

Swiggy Report: हम भारतीय खाने के काफी शौकीन होते हैं. बिरयानी की दावत से लेकर देर रात बर्गर पार्टियों तक जब भी हमें कुछ खाने का मन होता है, तुरंत उंगलियां मोबाइल पर चलने लगती हैं और ऑर्डर करने में जरा भी देर नहीं लगती. ‘हाउ इंडिया स्विगी’ड’ के 10वें संस्करण में इस बात का पूरा ब्यौरा दिया गया है कि बिरयानी, बर्गर, डोसा और चिकन रोल जैसे जाने-पहचाने पकवानों की मांग सबसे ज़्यादा रही. यह रिपोर्ट हमें यह बताती है कि 2025 में भारत के लोगों की खाने की आदतें कैसी रहीं.

बिरयानी ने जीता दिल

साल 2025 में स्विगी को बिरयानी के 9.3 करोड़ ऑर्डर मिले. यानी की हर मिनट 194 बिरयानी ऑर्डर हुईं. स्विगी की ‘हाउ इंडिया स्विगीड’ रिपोर्ट के 10वें वर्जन में कंपनी ने बताया कि इस साल उनके यूजर्स का पसंदीदा खाना बिरयानी रहा. स्विगी को इस साल बिरयानी के कुल 9.3 करोड़ ऑर्डर मिले. इससे समझ सकते हैं कि बिरयानी के प्रति लोगों का झुकाव कितना ज्यादा है. 

बर्गर को मिला दूसरा नंबर

स्विगी यूजर्स के सबसे पसंदीदा खाने की लिस्ट बर्गर दूसरे स्थान पर रहा. इस साल कुल 4.42 करोड़ ऑर्डर मिले. तीसरे नंबर पर पिज्जा रहा, जिसके लिए 40.1 मिलियन (4.01 करोड़) ऑर्डर आए. चौथे स्थान पर डोसा रहा, जिसे 26.2 मिलियन (2.62 करोड़) बार ऑर्डर किया गया. चिकन रोल (4.1 मिलियन), वेज पिज्जा (3.6 मिलियन) और चिकन नगेट्स (2.9 मिलियन) को भी लोगों ने खूब पसंद किया. चाय-समोसे का चलन भी बरकरार रहा, इस दौरान 3.42 मिलियन समोसे और 2.9 मिलियन अदरक चाय का ऑर्डर दिया गया.

मिठाई और चॉकलेट भी रही पसंद

रिपोर्ट्स के अनुसार, व्हाइट चॉकलेट केक सबसे पसंदीदा मिठाई है. व्हाइट चॉकलेट केक 69 लाख ऑर्डर के साथ मिठाइयों में सबसे ऊपर रहा. इसके बाद चॉकलेट केक (54 लाख) और गुलाब जामुन (45 लाख) का स्थान रहा. भारतीय मिठाइयों में काजू बर्फी (20 लाख) और बेसन लड्डू (19 लाख) दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे. डार्क चॉकलेट (33 लाख) और चॉकलेट संडे (26 लाख), इडली 11 लाख ऑर्डर के साथ सबसे आगे रही, इसके बाद वेज डोसा (96 लाख) का स्थान रहा. भारतीयों की खाने-पीने की पसंदगी बदल रही है. साल 2025 में लोगों को सबसे ज़्यादा क्या खाना पसंद आया, इसकी जानकारी सामने आ गई है.

डिलीवरी पार्टनर्स का दमदार काम

यह सब डिलीवरी पार्टनर्स की वजह से संभव हुआ. उन्होंने 2025 में कुल 1.24 अरब किलोमीटर का सफर तय किया. यह दूरी कश्मीर से कन्याकुमारी तक 3.4 लाख बार जाने के बराबर है. बेंगलुरु के मोहम्मद रज़ीक़ ने 11,718 ऑर्डर डिलीवर किए, जबकि चेन्नई की पूंगोडी महिला डिलीवरी पार्टनर्स में सबसे आगे रहीं, जिन्होंने 8,169 डिलीवरी कीं. जरा सोचिए कि अगर ये डिलीवरी पार्टनर नहीं होते तो आपकी थाली तक यह लजीज खाना कैसे पहुंचता.

Pushpendra Trivedi

मैं इंडिया न्यूज में सीनियर सब एडिटर की पोस्ट पर हूं. मैं यहां पर धर्म, लाइफस्टाइल, मनोरंजन, नेशनल, टेक एंड ऑटो और वायरल खबरों को एडिट करता हूं. मुझे पत्रकारिता और कंटेंट की फील्ड में 6 साल से ज्यादा का अनुभव है.

Share
Published by
Pushpendra Trivedi

Recent Posts

रणबीर की बेटी राहा को रामायण में कैसे हुई दिलचस्पी ? एक्टर ने खुद किया खुलासा

Ramayana:रणबीर कपूर ने बताया कि यह फिल्म घर पर लगातार चर्चा का विषय बनी हुई…

Last Updated: April 6, 2026 08:53:01 IST

LPG Price: छोटा पैकेट बड़ा धमाका! अप्पू सिलेंडर ने दिखाए असली रंग, कैसे बड़े की कीमतों को भी किया फेल?

LPG Small Cylinder: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध की वजह से भारत में LPG…

Last Updated: April 6, 2026 08:27:43 IST

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST