Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > नाश्ते में बनाएं केले की कुरकुरी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे

नाश्ते में बनाएं केले की कुरकुरी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बच्चे भी मांग-मांगकर खाएंगे

सुबह के समय अगर आप भी कुछ स्वादिष्ट खाना खाने का मन बना रहे हैं, तो कच्चे केले से बनी कुरकुरी टिक्की आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. ये बच्चों से लेकर बड़ों तक को पसंद आएंगी.

Written By:
Last Updated: July 22, 2026 18:20:18 IST

Mobile Ads 1x1

Crispy Raw Banana Tikki: सुबह की शुरुआत अगर स्वादिष्ट नाश्ते से हो जाए, तो पूरा दिन भी अच्छा गुजरता है लेकिन अक्सर हर घर में वही पराठा, पोहा, उपमा या ब्रेड बनते-बनते लोग कुछ नया खाने की इच्छा करने लगते हैं. ऐसे में अगर आप भी नाश्ते में कुछ अलग, टेस्टी और साथ ही पौष्टिक बनाना चाहते हैं, तो कच्चे केले की कुरकुरी टिक्की एक शानदार विकल्प हो सकती है. बाहर से सुनहरी और क्रिस्पी, अंदर से मुलायम और मसालों से भरपूर यह टिक्की बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आती है. खासकर बारिश के मौसम में गर्मागर्म टिक्की और चटनी का स्वाद हर किसी का दिल जीत लेता है.

कच्चा केला सिर्फ स्वाद ही नहीं बढ़ाता, बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद माना जाता है. इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर, पोटैशियम और कई जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो पाचन को बेहतर रखने के साथ शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा देने में मदद करते हैं. यही वजह है कि इसे हेल्दी ब्रेकफास्ट की लिस्ट में भी शामिल किया जाता है.

कैसे बनाएं कच्चे केले की टिक्की?

इस टिक्की को बनाने के लिए सबसे पहले दो कच्चे केले अच्छी तरह धोकर प्रेशर कुकर में 2 से 3 सीटी आने तक उबाल लें. जब केले ठंडे हो जाएं, तो उनका छिलका उतारकर उन्हें दो उबले हुए आलू के साथ एक बड़े बर्तन में अच्छी तरह मैश कर लें. अब इस मिश्रण में बारीक कटी 2-3 हरी मिर्च, एक छोटा चम्मच कद्दूकस किया हुआ अदरक, बारीक कटा हरा धनिया, आधा-आधा छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, भुना जीरा पाउडर और गरम मसाला डालें. 

स्वादानुसार नमक मिलाकर सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लें. अगर मिश्रण ज्यादा नरम लगे और टिक्की बनाने में दिक्कत हो रही हो, तो उसमें 3 से 4 बड़े चम्मच ब्रेड क्रम्ब्स या सूजी मिला दें. इससे मिश्रण बाइंड हो जाएगा और टिक्की आसानी से तैयार हो जाएगी. अब तैयार मिश्रण से अपनी पसंद के अनुसार गोल या हल्की चपटी टिक्कियां बना लें. इसके बाद एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करें और उस पर थोड़ा सा तेल या घी डालें. टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से तब तक सेंकें, जब तक वे सुनहरे रंग की और अच्छी तरह कुरकुरी न हो जाएं. 

चटनियों के साथ परोसें

जब टिक्कियां तैयार हो जाएं, तो इन्हें गर्मागर्म हरी धनिया-पुदीना की चटनी, मीठी इमली की चटनी या ताजे दही के साथ परोसें. अगर आप इसका स्वाद और बढ़ाना चाहते हैं, तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला और बारीक कटा प्याज भी डाल सकते हैं. यह टिक्की सिर्फ सुबह के नाश्ते के लिए ही नहीं, बल्कि शाम की चाय के साथ भी एक बेहतरीन स्नैक साबित होती है.

MORE NEWS