<

डेली एक ही लंच से हो गए है बोर, तो अपनाएं ये आसान और झटपट बनने वाले टेस्टी रेसिपीज़

Healthy Lunch Recipes: रोज़-रोज़ वही खाना खाने से बोरियत होती है, लेकिन कुछ आसान और स्वादिष्ट रेसिपीज़ से आप लंच को मज़ेदार बना सकते हैं.

Quick Lunch Ideas: दिनभर की भागदौड़ और काम-काज के बीच लंच हमारे दिन का वो समय होता है जब हम सच में कुछ स्वादिष्ट और पेट भरने वाला खाना चाहते हैं. सुबह का नाश्ता अक्सर जल्दी-जल्दी में हो जाता है और शाम को खाने से पहले हल्का-फुल्का कुछ लेना जरूरी होता है. लेकिन रोज़-रोज़ वही रोटी-सब्जी या दाल-चावल खाने से मन उब जाता है. ऐसे में कुछ नया, टेस्टी और हेल्दी लंच ट्राई करना सबसे अच्छा विकल्प है. यहां हम आपके लिए कुछ आसान और स्वादिष्ट लंच ऑप्शन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप जल्दी बना सकते हैं और पूरे परिवार को पसंद आएगा.

घर की बनी हेल्दी थाली

अगर आप लंच में सबकुछ एक साथ चाहते हैं तो घर की बनी थाली बेस्ट है. इसमें रोटी, सीजनल सब्जी, दाल, चावल, सलाद और रायता शामिल करें. आप चाहें तो एक छोटी मिठाई जैसे खीर या सूजी का हलवा भी जोड़ सकते हैं. थाली का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें सभी जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं और खाने का अनुभव भी पूरा होता है.

आलू गोभी और गरम रोटियां

सिंपल खाना भी कभी-कभी सबसे अच्छा लगता है. आलू गोभी की सब्जी और गरमागरम रोटियां एक क्लासिक ऑप्शन हैं. इसे आप ड्राई या हल्की ग्रेवी के साथ बना सकते हैं. रोटियों पर थोड़ा सा घी लगाने से टेस्ट और भी बढ़ जाता है. इसे दही और अचार के साथ सर्व करें और लंच को स्पेशल बनाएं.

 पनीर की सब्जी और चावल

अगर आप प्रोटीन से भरपूर खाना चाहते हैं तो पनीर की सब्जी एक बेहतरीन ऑप्शन है. मटर पनीर, शाही पनीर या पालक पनीर में से कोई भी सब्जी चुनें और इसे गर्म चावल के साथ परोसें. साथ में पापड़ या अचार रखें. यह कॉम्बिनेशन हर उम्र के लोगों को पसंद आता है.

वेज पुलाव और ठंडा रायता

अगर समय कम है और कुछ टेस्टी बनाना चाहते हैं तो वेज पुलाव एकदम सही है. इसमें गाजर, मटर, बीन्स और शिमला मिर्च डालकर मसालों के साथ पकाएं. पुलाव के साथ खीरे या बूंदी का रायता परोसें और झटपट लंच तैयार है.

 छोले चावल

मसालेदार और ग्रेवी वाली चीज़ पसंद है तो छोले चावल सबसे अच्छा विकल्प हैं. काबुली चने को रातभर भिगोकर मसालों में पकाएं और गाढ़ी ग्रेवी तैयार करें. इसे गर्म चावल के साथ सर्व करें और ऊपर से धनिया पत्ती डालें. रायता और प्याज का सलाद इसे रेस्टोरेंट जैसी थाली बना देता है.

 भरवा पराठा और दही

अगर लंच में कुछ अलग और जल्दी बनने वाला चाहिए तो भरवा पराठा एक शानदार विकल्प है. आप इसमें आलू, पनीर, मूंगफली या हरी सब्जियां भर सकते हैं. गरमागरम पराठे को दही या अचार के साथ परोसें. यह ऑप्शन खासकर बच्चों को बहुत पसंद आता है.

खिचड़ी

खिचड़ी एक हल्का, स्वादिष्ट और पेट भरने वाला ऑप्शन है. मूंग दाल और चावल को हल्के मसालों के साथ पकाएं और ऊपर से घी डालें. साथ में पापड़ या अचार रखें. यह रेसिपी जल्दी बनती है और शरीर को भी आराम देती है.

वेज सैंडविच और सूप

अगर लंच में कुछ फास्ट और हेल्दी चाहिए तो वेज सैंडविच और टोमैटो या वेजिटेबल सूप बढ़िया ऑप्शन हैं. ब्रेड के बीच सब्जियां जैसे टमाटर, खीरा, गाजर और पनीर रखें. aसूप के साथ सर्व करने से लंच हल्का भी रहेगा और टेस्टी भी.

Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Share
Published by
Shristi S

Recent Posts

8th Pay Commission: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA में हो सकती है बढ़ोतरी, खाते में आएगा मोटा पैसा

DA Hike Update: लाखों केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को बड़ी खुशखबरी मिलने वाली…

Last Updated: April 6, 2026 08:21:20 IST

IPL 2026 Point Table: 11 मैचों के बाद कौन सी टीम टॉप पर है? पर्पल और ऑरेंज कप का भी जानिए हाल

IPL 2026 Point Table: आईपीएल 2026 में अब तक 11 मैच खेले जा चुके हैं.…

Last Updated: April 6, 2026 08:10:16 IST

Aadhaar Update: अब आधार अपडेट करना हुआ और आसान, नए मोबाइल ऐप से सहज हुआ काम, मिनटों में करें बदलाव

Aadhaar Update: नए आधार ऐप की सहायता से, आप घर बैठे ही अपना पता, मोबाइल…

Last Updated: April 6, 2026 07:22:03 IST

KVS Admission Result 2026: केंद्रीय विद्यालय एडमिशन लिस्ट का इंतजार खत्म! इस दिन जारी होगी मेरिट लिस्ट

KVS Admission Provisional List 2026 Date: केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के जरिए इस दिन एडमिशन के…

Last Updated: April 6, 2026 06:40:41 IST

Today Weather: यूपी में भारी बारिश तो कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? जानें अपने शहर का हाल

Aaj Ka Mausam: दिल्ली से लेकर राजस्थान तक मौसम के मिजाज बदले हुए नजर आ…

Last Updated: April 6, 2026 06:35:06 IST

Petrol Diesel Price Today 6 April: पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी! मिलेगी राहत या फिर बढ़ेगा खर्च का बोझ?

Petrol Diesel Price Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 6, 2026 06:04:12 IST