<

क्या है थर्डहैंड स्मोक? बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए बेहद खतरनाक है ये अनदेखा हेल्थ रिस्क

Thirdhand Smoke: आपने अक्सर लोगों को सिगरेट पीते देखा होगा और कुछ लोग खुद भी सिगरेट पीते होंगे. वहीं बहुत से लोग नहीं जानते कि सिगरेट का धुआं केवल उनके लिए हानिकारक नहीं है बल्कि आस-पास के लोगों पर भी इसका असर पड़ता है.

Thirdhand Smoke:  आज के समय में स्मोकिंग करना एक फैशन बन गया है, जो उनके शरीर को काफी नुकसान पहुंचाता है. सिगरेट का धुआं उनके शरीर को नुकसान तो पहुंचाता ही है, साथ ही आसपास के लोगों पर भी इसकी असर पड़ता है. वहां मौजूद सतहों पर भी इसके अवशिष्ट पड़ते हैं, जो बाद में उसे छूने वालों पर असर डालता है. इसे ही थर्ड हैंड स्मोक कहते हैं. थर्ड हैंड स्मोक का धुआं अगर अन्य इनडोर प्रदूषकों के साथ मिल जाता रहै, तो और बी जहरीला हो सकता है. दरअसल, थर्ड हैंड स्मोक उन सतहों से संबंधित है, जिन पर निकोटिन के अवशेष होते हैं और आप उन्हें आप छू लेते हैं. इनमें आपके कपड़े, खिलौने, फर्श, फर्नीचर, वाहन और दीवारें शामिल हो सकती हैं.

स्मोकिंग और थर्ड हैंड स्मोकिंग से होते हैं ये नुकसान

बता दें कि स्मोकिंग के दौरान कई तरह के जहरीले तत्व बाहर आते हैं. इनमें आर्सेनिक, फॉर्मलडिहाइड और टार शामिल हैं. समय के साथ स्मोकिंग के कारण कैंसर, हृदय रोग और समय से पहले मृत्यु का खतरा बढ़ जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप स्मोकिंग न करते हुए भी इस खतरे का सामना करते हैं? बता दें कि अगर आपके परिवार का कोई सदस्य स्मोकिंग करता है, तो धूम्रपान करने वाले किसी व्यक्ति से बचा हुआ धूम्रपान आपके परिवार में सभी उम्र के लोगों को प्रभावित करता है. 

बच्चों पर स्मोकिंग का असर

थर्डहैंड स्मोक का असर बच्चों पर पड़ता है. उनका स्वास्थ्य खराब होने का एक कारण वो भी हो सकता है. बच्चे इस तरह के प्रभावों के प्रति बच्चे सबसे ज्यादा संवेदनशील होते हैं.दरअसल बच्चे सतह को छूते हैं और उनके वस्तुओं को अपनी नाक और मुंह के पास रखने की संभावना ज्यादा होती है. इसके कारण बच्चों में दमा, सुनने की समस्या, निमोनिया और सांस से जुड़ी परेशानी हो सकती है.

थर्ड हैंड स्मोकिंग से कैसे करें बचाव

थर्ड हैंड स्मोक को रोकने का सबसे असरदार तरीका पूरी तरह से एक्सपोजर से बचना है. अगर आपके घर में कोई स्मोक करता है, तो उसके स्मोक के असर से बचा जा सकता है. हालांकि इसका असर रोकने के लिए आपको कुछ चीजों पर ध्यान देने की जरूरत है. 

  • कपड़ों को समय-समय पर धोते रहें.
  • बिस्तर पर पड़ी चादरों को अच्छी तरह से धो लें.
  • घर की सतह को अच्छी तरह से पोछें.
  • काउंटर, दीवारें और छत को साफ करना चाहिए.
  • बच्चों के खिलौनों को भी समय-समय पर साफ करें.
  • घर के फर्नीचर और अपने घर के आसपास के सभी कपड़ों को धोएं.
  • बच्चों को स्मोकिंग करने वाले लोगों से दूर रखना भी बेहद जरूरी है.
  • स्मोकिंग करने वाले लोग जब बाहर से घर आएं, तो कपड़ों को बदलना भी जरूरी है.
Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री ली. इसके बाद ही उन्होंने खबर टुडे न्यूज, डीएनपी न्यूज, दैनिक खबर लाइव आदि चैनल्स में एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में काम किया. इसके बाद उन्होंने हरिभूमि वेबसाइट पर काम किया. वर्तमान समय में दीपिका इंडिया न्यूज चैनल में बतौर सीनियर कॉपी राइटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
Deepika Pandey

Recent Posts

इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर ने उठा लिया जूता, रिलीज होते ही बना कल्ट सॉन्ग; 60 साल बाद भी करता है मदहोश

Song Secrets: हिंदी सिनेमा के कुछ गानों का ऐसा इतिहास है, जो लोगों को हैरान…

Last Updated: April 8, 2026 13:54:22 IST

ब्रेकअप के बाद फिर जुड़ी डोर! साथ आए स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल? फैमिली मीटिंग ने बढ़ाई हलचल

Smriti Mandanna Palash Muchhal: स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने की खबर ने…

Last Updated: April 8, 2026 14:14:47 IST

साउथ कोरिया में कचरे की थैलियां क्यों इकट्ठी कर रहे लोग? मिडिल-ईस्ट संघर्ष या कोई और वजह है कारण, जानें पूरा मामला

दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल में इन दिनों एक अजीब‑सी भगदड़ देखने को मिल रही…

Last Updated: April 8, 2026 12:53:02 IST

‘गेट लॉस्ट’ EC ने उड़ाईं TMC की धज्जियां; चुनाव से पहले ममता की बड़ी बेइज्जती

Election Commission : तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC) ने चुनाव आयोग पर आरोप लगाया है कि…

Last Updated: April 8, 2026 12:55:09 IST