Meat Consumption States In India: क्या आपने सोचा है कि भारत में कहां सबसे ज्यादा मांस खाया जाता है? अगर नहीं, तो आइए जानते हैं भारत के उन 10 राज्यों के बारे में.
Meat Consumption in India
Meat Consumption: भारत देश में शाकाहारी भोजन करने वालों की सबसे ज्यादा संख्या है. लेकिन अगर आप मांस खाने वालों के बारे में जानेंगे, तो चौंक सकते हैं. भारत में कुछ राज्य ऐसे हैं, जहां मांस बहुत खाया जाता है. आपको बता दें कि इस लिस्ट में सभी डेटा नेशनल हेल्थ एंड फैमिली सर्वे का है. इस रिपोर्ट्स के मुताबिक देश के बड़े हिस्से में मांस और मछली लोगों के भोजन का अहम हिस्सा है. इसी आधार पर भारत के सबसे ज्यादा मांस खाने वाले 10 राज्यों की सूची सामने आती है, जिसमें एक नाम लोगों को चौंकाने का काम करता है. देखें लिस्ट और जानें कि इसमें कहींं आपके राज्य का नाम तो नहीं है.
नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पूर्वोत्तर राज्य नागालैंड में सबसे ज्यादा मांस खाने वाले लोग हैं. यहां के 99.8% लोग खुद को नॉन-वेजिटेरियन बताते हैं.
दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल राज्य है. इसकी 99.3% आबादी मांस खाती है.
इसके ठीक बाद दक्षिणी राज्य केरल है, जहां के 99.1% निवासी नॉन-वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं.
इस सूची में अगला राज्य आंध्र प्रदेश है, जहाँ 98.25% लोग खुद को नॉन-वेजिटेरियन बताते हैं.
दक्षिणी राज्य तमिलनाडु में मांस खाने वालों की संख्या पांचवीं सबसे ज्यादा है. यहां के 97.65% निवासी नॉन-वेजिटेरियन खाने का आनंद लेते हैं.
इसके ठीक बाद तटीय राज्य ओडिशा है. जहां के 97% निवासी नॉन-वेजिटेरियन खाना पसंद करते हैं.
पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा में लगभग 95% आबादी नॉन-वेजिटेरियन है.
आठवें स्थान पर पश्चिमी राज्य गोवा है. इसकी 93.8% आबादी मांस खाती है।
आदिवासी बहुल राज्य झारखंड में लगभग 97% आबादी मांस खाती है.
दसवें स्थान पर दक्षिणी राज्य तेलंगाना है. जहां के लगभग 97.3% निवासी खुद को नॉन-वेजिटेरियन बताते हैं.
दोनों ही स्मार्टफोन्स फीचर्स में किफायती होने के साथ ही सात परफॉर्मेंस के मामले में…
दोनों बाइकें अपने सेगमेंट की बेस्ट मानी जाती हैं साथ ही साथ दोनों बाइकों में…
Lucknow Road Accident: लखनऊ में लापरवाही और तेज रफ़्तार से गाड़ी चलाने से जुड़ा एक…
UCC NEWS: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 जून को दिल्ली में भाजपा और एनडीए शासित…
Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दिनदहाड़े पुलिस की बदमाशों के साथ आमने-सामने की मुठभेड़…
NEET UG 2026: NEET UG री- एग्जाम की गोपनियता को पूरी तरह सुरक्षित बनाने के…