<

नहीं खाया होगा ऐसा ‘नवाबी’ स्वाद! ट्राई करें पनीर की ये नई रेसिपी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे आप

आप भी घर पर मटर पनीर, पालक पनीर और शाही पनीर जैसी रेसिपीज बना-बनाकर बोर हो गयी हैं तो ट्राई करिये पनीर चंगेजी की ये रेसिपी.

आप भी घर पर मटर पनीर, पालक पनीर और शाही पनीर जैसी रेसिपीज बना-बनाकर बोर हो गयी हैं तो मैं आपके लिए लेकर आई हूं पनीर की एक बेहतरीन डिश. जो बनाने में बेहद आसान है, और इसका स्वाद ऐसा है कि अगर आपने इसे एक बार बना लिया तो बार-बार बनाएंगे.
ये डिश है पनीर चंगेजी जो एक मशहूर उत्तर भारतीय रेसिपी है. यह क्रीमी ग्रेवी और भुने पनीर के टुकड़ों से भरपूर होती है, जो नान या तंदूरी रोटी के साथ बिल्कुल परफेक्ट लगती है. 

आवश्यक सामग्री (4 सदस्यों के लिए)

पनीर के मैरिनेशन के लिए:
पनीर – 300 ग्राम (बड़े टुकड़ों में कटा)
दही – 2 बड़े चम्मच
अदरक (कद्दूकस) – ½ छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
चाट मसाला – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
बेसन – 2 बड़े चम्मच
नमक – स्वादानुसार

ग्रेवी के लिए:

तेल या घी – 3 बड़े चम्मच
तेज पत्ता – 1
दालचीनी – 1 इंच
लौंग – 3
काली मिर्च साबुत – 6-7
सूखी लाल मिर्च – 2
प्याज – 2 मध्यम (बारीक कटा या पेस्ट)
टमाटर – 2 मध्यम (पीसकर पेस्ट)
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 छोटा चम्मच
जीरा पाउडर – ½ छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
हल्दी पाउडर – ¼ छोटा चम्मच
कसूरी मेथी – 1 छोटा चम्मच
दही – ¼ कप
मलाई या क्रीम – ¼ कप
गरम मसाला – ¼ छोटा चम्मच
हरा धनिया – 2 बड़े चम्मच (बारीक कटा)
नमक – स्वादानुसार 

बनाने की विधि

स्टेप 1: पनीर को मैरिनेट करें  
एक बाउल में पनीर के टुकड़े लें. इसमें दही, अदरक, काली मिर्च, चाट मसाला, हल्दी, बेसन और नमक मिलाएं. अच्छे से कोट करें और 20-30 मिनट फ्रिज में रख दें. इससे पनीर क्रिस्पी बनेगा.

स्टेप 2: पनीर भूनें
एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गर्म करें. मैरिनेटेड पनीर को मध्यम आंच पर चारों ओर से सुनहरा भून लें. अलग प्लेट में निकाल लें. 

स्टेप 3: ग्रेवी तैयार करें
उसी पैन में बचा तेल गर्म करें. तेज पत्ता, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च और सूखी लाल मिर्च डालकर भूनें. प्याज पेस्ट या कटा हुआ प्याज डालें, सुनहरा होने तक भूनें. अदरक-लहसुन पेस्ट मिलाएं.
इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालें और मसाले (जीरा, धनिया, हल्दी, लाल मिर्च) डालकर 4-5 मिनट भूनें, जब तक तेल अलग न हो जाए. दही और मलाई मिलाकर चलाएं. अब कसूरी मेथी, गरम मसाला और नमक डालें. आधा कप पानी मिलाकर उबालें. ग्रेवी गाढ़ी कर लें.

स्टेप 4: पनीर मिलाएं
भुना पनीर ग्रेवी में डालें. 2-3 मिनट पकाएं ताकि मसालों का टेस्ट पनीर में भी आ जाये. हरा धनिया छिड़कें. गैस बंद करें. 

परोसने का तरीका

गर्मागर्म नान, लच्छा पराठा या जीरा राइस के साथ सर्व करें.  ऊपर से क्रीम या मलाई की परत और धनिया से सजाएं. यह रेसिपी 30-40 मिनट में तैयार हो जाती है और त्योहारों या पार्टी के लिए बेस्ट है.

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Share
Published by
Shivangi Shukla

Recent Posts

Today Silver Rate 21 May 2026: चांदी के दाम में गिरावट हुई या बढ़े दाम, यहां करें नोट

Today Silver Rate 21 May 2026: सोने से ज्यादा चांदी का भाव कभी ऊपर चढ़…

Last Updated: May 21, 2026 22:29:32 IST

Gold Price Today 21 May 2026: क्या रहे सोने के दाम, नोट करें अपने शहरों के रेट्स

Gold Price Today 21 May 2026: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अस्थिरता के चलते सोने के दामों…

Last Updated: May 21, 2026 22:31:16 IST

आम खरीदते समय जरूर अपनाएं ये ट्रिक, केमिकल वाले फलों की ऐसे करें पहचान, जानें तरीका

गर्मियों के मौसम में आम लोगों को बहुत पसंद आते हैं. इसके लिए वे बाजारों…

Last Updated: May 21, 2026 20:16:44 IST

Yamaha Aerox-E vs VIDA VX2: कम बजट में फीचर्स के साथ मिलेगी जबरदस्त परफॉर्मेंस, कंपैरिजन में समझें अंतर

दोनों ही स्कूटर काफी पुराने और किफायती माने जाते हैं. कम मेनटेनेंस में आप एक…

Last Updated: May 21, 2026 19:04:35 IST

Toyota Fortuner vs Mercedes-Benz CLA: कौन है सेगमेंट की बेस्ट कार? फीचर्स और परफॉर्मेंस में क्या ज्यादा किफायती

अगर आप फॉर्च्यूनर और Mercedes-Benz CLA को लेकर कंफ्यूज हैं तो ऐसे में इस लेख…

Last Updated: May 21, 2026 19:02:28 IST

वह चोट में भी खेलने को तैयार… शेन वॉट्सन ने किसके लिए कहा ऐसा? किसे खुद की परवाह नहीं…

शेन वॉटसन ने वरुण चक्रवर्ती की तारीफ करते हुए कहा कि वह पैर में चोट…

Last Updated: May 21, 2026 18:57:38 IST