Live TV
Search
Home > लाइफस्टाइल > Visiting Places India: सितंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये 3 जगह ट्रैवलिंग के लिए हो सकती हैं बेस्ट

Visiting Places India: सितंबर में बना रहे हैं घूमने का प्लान? ये 3 जगह ट्रैवलिंग के लिए हो सकती हैं बेस्ट

Visiting Places India: सितंबर के महीने में घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम आपको तीन ऐसी जगहों के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आपका दिल जीत लेंगी. यहां आप हिल स्टेशन घूमने के साथ ही बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं.

Written By:
Last Updated: August 26, 2026 18:39:48 IST

Mobile Ads 1x1

Visiting Places in September: अगर आप सितंबर के महीने में घूमने का मन बना रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ बेस्ट ऑप्शन लेकर आए हैं. इस दौरान बारिश कम हो जाती है और हर तरफ हरियाली हो जाती है. चारों तरफ ठंडी हवा और खूबसूरत नजारे लोगों का मन मोह लेते हैं. इतना ही नहूम टूरिस्ट प्लेसेस पर भीड़ भी कम होती है और इसी वजह से होटल और होमस्टे कम कीमत में किराए पर मिल जाते हैं. यहां हम आपको तीन ऐसी डेस्टिनेशन के बारे में बताने जा रहे हैं, जो सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हो सकते हैं. साथ ही ये बजट फ्रेंडली भी हो सकते हैं.

गुजरात का सापुतारा

आप सितंबर के महीने में गुजरात के सापुतारा घूमने के लिए जा सकते हैं. ये एक अच्छा हिल स्टेशन है. बारिश के मौसम के बाद .हां पर हर तरफ हरियाली देखने को मिलती है. ठंडी हवाएं और खूबसूरत नजारे आपका मन मोह लेंगे. नेचर लवर्स के लिए ये जगह बेस्ट है. यहां हरियाली भरे नजारे आपको पसंद आएंगे. इसके अलावा आप सापुतारा झील में बोटिंग का भी आनंद ले सकते हैं.

केरल का मुन्नार

आप केरल के मुन्नार जगह पर घूमने का आनंद ले सकते हैं. यहां आप हरी-भरी चाय की वादियां और खूबसूरत नजारों का आनंद ले सकते हैं. यहां का मौसम काफी सुहावना होता है. यहां एराविकुलम नेशनल पार्क घूम सकते हैं. साथ ही झील में बोटिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं. अगर आप शांति की तलाश में हैं, तो ये आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है.

तमिलनाडु का ऊटी

आप तमिलनाडु भी घूमने जा सकते हैं. यहां के ऊटी इलाके की खूबसूरती आपका मन मोह लेगी. ऊटी एक शांत और खूबसूरत हिल स्टेशन है. सितंबर में हल्का ठंडा मौसम और हर तरफ हरियाली वाले नजारे आपकी ट्रैवलिंग को यादगार बना सकते हैं. यहां आप फेमस बोटैनिकल गार्डन की सैर कर सकते हैं. साथ ही ऊटी लेक में बोटिंग भी कर सकते हैं. इसके अलावा आप फेमस नीलगिरि माउंटेन रेलवे की सवारी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें: ऑपरेशन सिंदूर से पहले हुई थी ये खास बातचीत! PM मोदी ने सेना को दिया था साफ संदेश; अब CDS खोल रहा राज़

MORE NEWS