<

तेल-घी खाने की सही लिमिट क्या है? ज्यादा हुआ तो बढ़ेगा खतरा, जानिए सही मात्रा

Oil Intake Per Day: ज्यादा मात्रा में तेल का सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाता है. दिल की बीमारियां, किडनी और लीवर पर प्रभाव, स्कीन समस्या जैसी कर तरह की और परेशानियां हो सकती है.

Oil Intake Per Day: आज-कल के व्यस्त लाइफ स्टाइल में खान-पान का संतुलन खराब होना कोई बड़ी पात नहीं है. समय के अभाव में, सब कुछ जल्दी और टेस्टी बनाने के लिए ज्यादा तेल और घी का इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं, तेल और घी का ज्यादा सेवन आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक होता है. आइए जानते हैं, एक दिन में कितना तेल या घी खाना चाहिए.
रोजाना कितना तेल-घी खाना चाहिए?
एक नॉर्मल इंसान अपने पूरे दिन भर में 20 ग्राम यानी करीब 2-3 चम्मच तेल या घी का सेवन कर सकता है. इसको आप किसी भी रुप में खाएं लेकिन इससे ज्यादा नहीं खाना चाहिए. यानी आप इसे खाने बनाने में इस्तेमाल करें या उपर से खाने में डाल कर सेवन करें.

पहले और अब का खाना

पहले भारतीय ट्रेडिशनल के अनुसार खाने का तरीका ऐसा होता था कि किसी खास मौक पर ही तला-भुना खाना खाया जाता था. मीठाईयां या डीप फ्राइड खाद्य-पदार्थ कभी कभार शादी-विवाह जैसे मौके पर ही या किसी जश्न पर ही खाने को मिलता था. लेकिन अब फास्ट फुड और डीप फ्राइड आइटम्स आपको हर जगह और हर समय मिल जाता है. इसी कारण से हमारे खाने का संतुलन खाराब हो गया है. और इसका सीधा प्रभाव आपके खाने पर पड़ता है.

ज्यादा तेल खाने से क्या होता है?

दिल की बीमारियां

तेल में सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स पाया जाता है, जिसकी वजह से कोलेस्ट्रॉल बढ़ता है. ज्यादा तेल का सेवन करने से हार्ट अटैक और स्ट्रोक का खतरा होता है.

वेट गेन

तेल के ज्यादा मात्रा में कैलोरी भरपूर मात्रा में पाया जाता है. यदि आप रोजाना ज्यादा तेल का सेवन करते हैं तो आपका वजन जल्दी बढ़ सकता है.और आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं.

पाचन से जुड़ी समस्याएं

ज्यादा तेल के सेवन करने से पेट भारी-भारी लगता है. इससे अपच, एसिडिटी और गैस जैसी समस्याएं हो सकती है.

किडनी और लीवर पर दबाव

तेल का ज्यादा सेवन करने से लीवर में फैटी इक्ट्ठा हो सकता है, इससे आपकी किडनी पर ज्यादा दबाव पड़ता है.

स्किन संबंधी समस्याएं

तेल ज्यादा खाने से आपकी त्वचा पर दाग-धब्बे और मुहासें की समस्याएं हो सकती है.
Share
Published by

Recent Posts

Funny Jokes: मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं? सिंटू के पूछने पर पिंटू का जवाब सुन ठहाके लगाएंगे

Funny Joke of the Day: यदि आपके पास मुस्कुराने की कोई वजह नहीं है तो…

Last Updated: April 30, 2026 08:15:03 IST

2 मर्दों से संबंध बना प्रेग्नेंट हुई महिला, जुड़वा बच्चों के पिता भी अलग, यह दुर्लभ मामला कितना संभव

Heteropaternal superfecundation: हाल ही में आए एक मामले ने मेडिकल साइंस को भी हैरत में…

Last Updated: April 30, 2026 07:59:32 IST

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में अब 5 मई तक चलेगा आंधी-बारिश का सिलसिला! IMD ने जारी की चेतावनी

Himachal Pradesh Weather Update 30 April 2026: IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के…

Last Updated: April 30, 2026 07:56:40 IST

Delhi Weather: मौसम का यू-टर्न! तपती दिल्ली में बादलों की एंट्री; आज भी झमाझम बारिश के आसार

Today Delhi Weather: 30 अप्रैल को दिल्ली में सुबह से ही गर्मी महसूस होगी. दिन…

Last Updated: April 30, 2026 07:24:46 IST

UP Petrol Diesel Price 30 April: पेट्रोल-डीजल का बढ़ता सस्पेंस! यूपी में राहत या जेब पर भारी मार?

Petrol Diesel Rate Today: सुबह 6 बजे, नेशनल ऑयल कंपनियां‌ (OMCs) अपडेटेड कीमतों की घोषणा…

Last Updated: April 30, 2026 06:01:41 IST