<
Categories: हिमाचल

Himachal Pradesh Weather Update: हिमाचल में अब 5 मई तक चलेगा आंधी-बारिश का सिलसिला! IMD ने जारी की चेतावनी

Himachal Pradesh Weather Update 30 April 2026: IMD का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से आने वाले दिनों में हिमाचल का मौसम ऐसा ही बना रहेगा. तापमान में और गिरावट आएगी.

Himachal Pradesh Weather Update 30 April 2026: पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदल गया है. राजधानी शिमला समेत कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि के चलते लोगों को गर्मी से राहत मिली है. मौसम में आए इस बदलाव का सकारात्मक असर राज्य के पर्यटन पर भी नजर आने लगा है. दिल्ली-एनसीआर समेत अन्य जगहों से लोग यहां पर बर्फबारी का मजा लेने के लिए पहुंच रहे हैं.

 वहीं, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (Indian Meteorological Department) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, आने वाले दिनों में भी हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले  इलाकों में बर्फबारी जारी रहेगी. इस बीच बारिश का दौर भी चलेगा. तेज हवाएं भी लोगों के लिए राहत बनेंगी. कुल मिलाकर अगले सप्ताह के मध्य तक राज्य में ऐसा ही मौसम रहेगा.2 मई से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर-पश्चिम हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा. इससे हिमाचल के निचले, मध्य और ऊंचे पहाड़ी इलाकों में 5 मई तक हल्की बारिश हो सकती है.

5 मई तक होगी बारिश

मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान पर नजर डालें तो आगामी मंगलवार (5 मई, 2026) तक बारिश का दौर जारी रहेगा. इस दौरान बीच-बीच ओले भी गिरने की संभावना मौसम की विभाग की ओर से जताई गई है. वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान भी हिमाचल प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से लेकर मध्यम स्तर की बारिश हुई है.  शिमला मौसम केंद्र के अनुसार,  शिमला,  ऊना, कांगड़ा में गुरुवार (30 अप्रैल, 2026) को भी भी कुछ-कुछ मौसम ऐसा ही रहेगा. यानी बारिश का दौर जारी रहेगा. 

शहर न्यूनतम पारा अधिकतम पारा
दिल्ली 26°C 37°C
मुंबई 27°C 32°C
चेन्नई 28°C 34°C
बेंगलुरु 23°C 36°C
कोलकाता 24°C 34°C
रांची 22°C 36°C
पटना 23°C 36°C
लखनऊ 24°C 38°C
भोपाल 28°C 40°C
जयपुर 26°C 39°C
चंडीगढ़ 22°C 35°C
देहरादून 18°C 29°C

तेज हवाएं चलेंगी

आगामी 3 मई को राजधानी शिमला के अलावा चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी समेत 5 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गरज-चमक के साथ तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) चलेगी. इसके मद्देनजर लोगों के  लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. 

यह भी पढ़ें: Aaj Ka Mausam 30 April 2026: वीकेंड तक कहां होगी बारिश और कहां आएगा तूफान, कहां पड़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया अलर्ट

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Share
Published by
JP YADAV

Recent Posts

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST

CJP Protest: क्या जेल जाएंगे अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरभ दास? CJP के तीनों नेताओं की आज कोर्ट में पेशी; रत्ना सिंह ने किया खुलासा

CJP Protest: सीजेपी लीगल हेड रत्ना सिंह ने बताया कि अभिजीत, आशुतोष और सौरभ को…

Last Updated: October 11, 2026 10:07:54 IST

Silver Rate Today: चांदी के भाव में कितना बदलाव? दिल्ली से जयपुर तक जानें 10 राज्यों में 1 किलो का ताजा रेट

Silver Price Today 11 October 2026: आज चांदी खरीदने से पहले ताजा भाव जरूर जानें.…

Last Updated: October 11, 2026 09:53:11 IST