<
Categories: दिल्ली

Delhi Weather: मौसम का यू-टर्न! तपती दिल्ली में बादलों की एंट्री; आज भी झमाझम बारिश के आसार

Today Delhi Weather: 30 अप्रैल को दिल्ली में सुबह से ही गर्मी महसूस होगी. दिन चढ़ने के साथ धूप तेज़ हो जाएगी और हवा में नमी ज़्यादा होने के कारण चिपचिपाहट भी बढ़ेगी. आज अधिकतम तापमान करीब 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है.

Today Delhi Weather: 30 अप्रैल को दिल्ली में सुबह से ही गर्मी महसूस होगी. दिन चढ़ने के साथ धूप तेज़ हो जाएगी और हवा में नमी ज़्यादा होने के कारण चिपचिपाहट भी बढ़ेगी. आज अधिकतम तापमान करीब 36°C और न्यूनतम तापमान 21°C रहने का अनुमान है. हालांकि यह तापमान लू की श्रेणी में नहीं आता, लेकिन 85% तक नमी होने से महसूस होने वाला तापमान लगभग 40°C तक लग सकता है. सुबह और शाम के समय थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दोपहर में बाहर निकलना मुश्किल होगा. हवा की गति धीमी रहने से गर्मी और ज्यादा भारी और असहज लगेगी.

बारिश और आंधी की संभावना

दोपहर के बाद मौसम का मिज़ाज बदल सकता है. शाम या देर रात तक हल्की बारिश, तेज़ हवाएं और आंधी-तूफ़ान आने की संभावना है. इससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है, लेकिन दिनभर की उमस लोगों को परेशान कर सकती है. अगले 2–3 दिनों में भी ऐसा ही मौसम बना रह सकता है, जिसमें गर्मी के साथ अचानक बारिश देखने को मिलेगी. 2 मई तक तापमान 40°C तक पहुंच सकता है, जो इस सीजन का सबसे गर्म दिन हो सकता है. इसके बाद 3 से 5 मई के बीच बारिश और गरज के साथ तापमान थोड़ा गिरकर 36–37°C तक आ सकता है.

Aaj Ka Mausam 30 April 2026: वीकेंड तक कहां होगी बारिश और कहां आएगा तूफान, कहां पड़ेगी गर्मी; IMD ने जारी किया अलर्ट

सावधान रहना जरूरी

भले ही अभी कोई आधिकारिक हीटवेव चेतावनी नहीं है, लेकिन गर्मी और नमी का मेल शरीर पर बुरा असर डाल सकता है. खासकर दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें. ज्यादा से ज्यादा पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स लें ताकि शरीर हाइड्रेटेड रहे. हल्के और ढीले कपड़े पहनें, जिससे शरीर को ठंडक मिले. बच्चों और बुज़ुर्गों का खास ध्यान रखें क्योंकि उन्हें जल्दी परेशानी हो सकती है. अचानक मौसम बदलने पर खुले स्थानों से दूर रहें, क्योंकि आंधी-तूफान खतरनाक हो सकते हैं. इस समय वायरल इंफेक्शन और डिहाइड्रेशन का खतरा भी बढ़ जाता है, इसलिए सतर्क रहना ज़रूरी है.

90s Double Meaning Song: 90s का सबसे अश्लील गाना! डांस स्टेप देखकर आ जाएगी शर्म; 31 साल पुराने इस सॉन्ग से हिल गया था सेंसर बोर्ड

Heena Khan

Share
Published by
Heena Khan

Recent Posts

Haryana: शर्मनाक! बेटी को नींद की गोली देकर खेत में ले जाती थी, युवक करता था गलत काम, पास में बैठी रहती थी मां

Haryana News: छात्रा ने आरोप लगाया कि पहली बार 1 अगस्त की रात करीब साढ़े…

Last Updated: November 20, 2026 21:17:31 IST

सेना के ड्राइवर का चालान काटना MVI को पड़ा भारी, ड्यूटी से हटाई गईं अधिकारी, प्रशासन ने मांगी माफी

Army Driver Challan: असम के जोरहाट में सीट बेल्ट नहीं लगाने पर सेना के चालक…

Last Updated: November 20, 2026 21:06:07 IST

Uttarakhand Crime: दूसरे की पत्नी को अपने साथ रखना चाहता था पूर्व सीआरपीएफ जवान, इनकार करने पर किया कांड, पति ने ले रखा था पैसा

Uttarakhand Crime News: पुलिस के अनुसार, संजय कुमार ने वर्ष 2024 में सीआरपीएफ से वीआरएस लिया…

Last Updated: November 20, 2026 20:57:37 IST

CM Yogi Mother Death: सीएम योगी आदित्यनाथ की माता के निधन पर आजम खान ने कह दी बड़ी बात, बोले- ‘मां जैसी दौलत…’

CM Yogi Mother Death: यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी के शुक्रवार…

Last Updated: November 20, 2026 19:46:29 IST

Aishwarya Rai Bodyguard: सलमान खान से ऐश्वर्या राय को बचाने के लिए रखा गया था बॉडीगार्ड? केतन कराडे ने सुनाया पुराना किस्सा

Aishwarya Rai Bodyguard: अभिनेता और बॉडीबिल्डर केतन कराडे ने दावा किया है कि करीब 20…

Last Updated: November 20, 2026 19:27:59 IST

Tulsi Vivah Katha in Hindi: क्यों हुआ था माता तुलसी और भगवान शालिग्राम का विवाह? पढ़ें पूरी कथा

Tulsi Vivah Katha in Hindi: जानें माता तुलसी और भगवान शालिग्राम के विवाह की पौराणिक…

Last Updated: November 20, 2026 19:17:12 IST