Funny Joke of the Day: यदि आपके पास मुस्कुराने की कोई वजह नहीं है तो जोक्स को पढ़ सकते हैं. इसको आप दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी बात ख्याल रखते हुए हम आपके लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सफर-
इन मजेदार वायरल जोक्स को पढ़कर खूब ठहाके लगाएंगे. (India News)
Funny Joke of the Day: ये सच है कि, आज लोगों की दिनचर्या बिगड़ चुकी है. काम के भागदौड़ के चक्कर में तनाव हावी हो चुका है. इससे निजात पाने के लिए वे तमाम उपाय करते हैं. लेकिन, सेहतमंद रहने के लिए थोड़ी हंसने-मुस्कुराने की आदत डालनी चाहिए. ऐसा करने से न सिर्फ शारीरिक बल्कि, मानसिक सेहत को भी लाभ होता है. यदि आपके पास मुस्कुराने की कोई वजह नहीं है तो जोक्स को पढ़ सकते हैं. इसको आप दोस्तों को भी शेयर कर सकते हैं. इसी बात ख्याल रखते हुए हम आपके लिए लेकर आते हैं हंसी के हंसगुल्ले. तो आइए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का यह सफर-
सिंटू- क्या तुमको पता है कि मंदिर में पुरुष ही पुजारी क्यों होते हैं?
पिंटू- नहीं यार तुम ही बता दो.
सिंटू- मुझे पता है मैं बताता हूं.
पिंटू- ताकि, लोग सिर्फ भगवान पर ध्यान दे सकें.
टीचर- बच्चों बताओं, Date और तारीख में क्या अंतर है ?
इतना सुनते ही सारी Class चुप
गप्पू- सर, Date में Girlfriend के साथ जाते हैं और तारीख में वकील के साथ.
गोलू- आज के टेस्ट में तुम्हारे कितने नंबर आए?
छोटू- पापा जी, मोटू से 20 नंबर कम आए हैं.
पापा- अच्छा तो मोटू के कितने नंबर आए?
छोटू- 20 नंबर.
पानी जहाज के साथ कंजूस भी डूब रहा था, लेकिन फिर भी वो हंस रहा था.
दूसरे यात्री ने पूछा- हंस क्यों रहे हो भाई?
कंजूस- शुक्र है भाई, जो मैंने रिटर्न का टिकट नहीं लिया…
संता- ये लड़की बहुत सुन्दर है.
बंता- मैं तो इसका नाम भी जानता हूं…
संता- क्या नाम है? मैं उसे फेसबुक पर खोजूंगा…
बंता- यह बैंक मैं काम करती है, इसके काउन्टर पर इसका नाम लिखा है Accountant…
पत्नी (नाराज होते हुए): इतना लेट क्यों हो गए? मैं कब से वेट कर रही हूं?
पति: बॉस ने रोक लिया था, उनके साथ डिनर कर रहा था..!
पत्नी: अच्छा क्या खाया?
पति: गालियां..!
पति- तुम से शादी करके मुझे एक फायदा हुआ.
पत्नी- कौन सा फायदा?
पति- मुझे मेरे गुनाहों की सजा इसी जन्म में मिल गई.
कल रास्ते में स्कूल में साथ पढ़ने वाली एक लड़की दिखी,
मैंने पूछ लिया- तुम्हें याद है हम साथ में पढ़ते थे.
उसने जवाब दिया- पढ़ती तो मैं थी,
तू तो मुर्गा बनता था…!
मां आधी रात को कमरे में आकर बोली-
मां- बेटा तुझे पता है, कि आज से पेट्रोल सस्ता हो गया है?
बंटी- हां मां, फिर क्या हुआ?
मां- चुपचाप करके फोन बंद करके सो जा नहीं तो तेरे इसी फोन पर पेट्रोल डाल के आग लगा दूंगी.
नौकर- सेठ जी छुट्टी दे दो, गांव जाना है.
सेठ जी- …पर क्यों जाना है गांव?
नौकर- गांव में मेरी शादी है इसलिए.
सेठ जी- …तो छुट्टी कितने दिनों की चाहिए?
नौकर- सेठ जी, ये तो बहू का चेहरा देखने के बाद ही तय कर पाऊंगा…
आप Red Magic 11S Pro vs Oppo K15 Pro Plus में से कोई एक स्मार्टफोन…
Silver Rate Today 20 May 2026: चांदी के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
Gold Price Today 20 May 2026: सोने के दामों में बुधवार (20 मई, 2026) को…
डायबिटीज के मरीजों के मन में अक्सर सवाल होता है कि उन्हें केला और आम…
Modi Government 12 Years : पीएम मोदी के दूरदर्शी विजन, साहसी नेतृत्व के चलते प्रधानममंत्री…
Bihar News: बिहार के मोतिहारी जिले के घोड़ासहन थाना क्षेत्र में मोबाइल टावर से लटका…