Feel Tired in Morning: क्या आप को हर सुबह उठते ही अपना शरीर भारी महसूस होता है. शरीर का वजन सामान्य से ज्यादा लगता है. क्या पूरी रात की नींद लेने के बाद भी आपको बिस्तर से उठने में परेशानी होती है? अगर सुबह आपको शरीर में भारीपन महसूस होता है, तो आप अकेले नहीं हैं. बहुत लोग ऐसे हैं जो सुबह की थकान का अनुभव करते हैं. हर सुबह थकान महसूस होना सिर्फ खराब नींद की वजह से नहीं होता है. इसका संबंध जीवनशैली की आदतों, छिपी हुई हेल्थ प्रोब्लेम या तनाव से भी हो सकता है. हर सुबह शरीर में भारीपन महसूस होने के कारणों को समझना आपको अच्छे स्वास्थ्य की दिशा में सही कदम लेने में सहायक हो सकता है.
वैसे तो ‘ब्रेन प्रोग्रामिंग आवर’ कोई मेडिकल टर्म नहीं है. मनोविज्ञान और न्यूरोसाइंस में यह बहुत लोकप्रिय है कि जब आप जागते हैं तो आपका पहला 30 से 60 मिनट दिमाग के लिए बेहद संवेदनशील समय होता है. ऐसे समय हमारा मस्तिष्क दिनभर के मूड, एनर्जी और फोकस को प्रभावित करने वाले संकेत तय कर सकता है.
सुबह थकान महसूस क्यों होती है?
नींद की खराब गुणवत्ता होना
आप भले ही 7-8 घंटे नींद पूरी कर रहे हों, लेकिन यह पूरी तरह से अच्छी नींद नहीं होती हैं. अगर आप रात भर में कई बार जागते हैं या गहरी नींद नहीं ले पाते हैं, तो आपके शरीर को वह आराम नहीं मिल रहा है
उठते ही आलस
सुबह उठते ही जो आपको आलस या धुंधलापन महसूस होता है, वह बहुत सामान्य है, लेकिन यह कुछ मिनटों से ज्यादा देर तक नहीं रहना चाहिए. यदि यह ज्यादा लंबे समय तक बना रहता है तो आपको कोई गंभीर समस्या हो सकती है.
अनियमित नींद का समय
हर रात अलग-अलग समय पर सोने से आपकी आंतरिक शारीरिक घड़ी जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं उसमें गड़बड़ी हो जाती है, जिसकी वजह से सुबह थकान जैसा महसूस हो सकता है.
अंतर्निहित स्वास्थ्य स्थितियाँ
थकान स्लीप एपनिया, थायरॉइड जैसी समस्या, तनाव, शरीर में आयरन की कमी जैसे विकारों का भी यह एक लक्षण हो सकता है.
मानसिक थकावट और डिप्रेशन
यदि आपका मन लगातार कई विचारों और कई चिंताओं से भरे होते हैं तो पूरी रात की नींद भी आपको सुकून नहीं दे पाएगी.
सुबह की थकान को ठीक कैसे करें?
- सोने का एक नियमित पैटर्न बनाएं
- सोने से पहले कुछ समय आराम करें
- अपने सोने के वातावरण को सही रखें
- कैफीन सीमित मात्रा में लें
- शराब का सेवन सीमित करें
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं
- संतुलित भोजन का सेवन करें
- सुबह में व्यायाम करें