<

सरसों का तेल क्यों है नंबर-1, जानें, भारतीय रसोई में सरसों के तेल की खासियत

Mustard Oil Benefits: सरसों का तेल आपके संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है. यह आपके हार्ट से लेकर सर्दि-खांसी तक के हेल्थ में सुधार करता है, कई तरह की परेशानियों से बचाता है. इसलिए संतुलित मात्रा में सरसों बेस्ट है

Mustard Oil Benefits: भारतीय रसोई में सरसों का तेल सिर्फ तड़के तक सीमित नहीं है, बल्कि यह बेहतर सेहत, बढ़िया स्वाद और पुरानी परंपरा तीनों का जरूरी भाग माना जाता हैै. उत्तर भारत, पूर्वी भारत, यूपी, बिहार, बंगाल और ओडिसा की रसोई में सरसों का तेल सदियों से इस्तेमाल हो रहा है. आज जब हेल्दी कुकिंग के बारे में बात किया जाता है तो एक्सपर्ट्स भी मानते हैं कि सरसों का तेल भारतीय खाना पकाने के लिए बेहतरीन विकल्पों में से एक है. आइए जानते हैं, सरसों का तेल के फायदे क्या है, यह सबसे अच्छा क्यों होता है.

सरसों का तेल नंबर-1 कैसे?

कार्डियोलॉजिस्ट के अनुसार सरसों का तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैट और ओमेगा-3 फैटी एसिड से समृद्ध होता है. यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल यानी LDL को कम करने में मदद करता है और अच्छे कोलेस्ट्रॉल HDLको बढ़ाता है. इन्हीं कारणों से सरसों का तेल हार्ट हेल्थ के लिए खास माना जाता है.
ऑलिव ऑयल – ऑलिव ऑयल खासतौर पर एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, आपके दिल के स्वास्थ्य के लिए बहुत बढ़ियां होता है. इसमें पाया जाने वाला मोनोअनसैचुरेटेड फैट और एंटीऑक्सीडेंट एलडीएल के ऑक्सीडेशन को रोकने में मदद करते हैं जो एथेरोस्क्लेरोसिस का एक बड़ा कारण है.

सरसों तेल के फायदे क्या है?

सरसों तेल कई तरह से फायदेमंद है. सरसों का तेल खाने से लेकर शरीर में लगाने तक सभी चीजों में कारगर है. जानें, सर्दि-खांसी से लेकर बालों और त्वचा तक सरसों के तेल के फायदे.
1. फंगल इंफेक्शन में फायदेमंद – सरसों के तेल में एंटीफंगल और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जिससे यह आपको कई तरह के संक्रमण से बचाता है.
2. सर्दि-खांसी में लाभकारी – सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है. इससे यदि मालिश किया जाता है तो आपके शरीर को बहुत फायदा पहुंचता है. यह आपके बंद नाक, चेस्ट कंजेसन जैसी समस्याओं में आराम दिलाता है.
3. अस्थमा के इलाज में फायदेमंद – सरसों का तेल आपको अस्थमा के लक्षणों और प्रभावों को कम करने में मदद करता है.
4. सन टैनिंग में फायदेमंद – सरसों के तेल से सन टैनिंग की समस्या दूर होती है. यह आपके शरीर पर टैनिंग और काले धब्बे की समस्या को दूर करता है.
5. बालों के लिए लाभदायक – सरसों के तेल के कई फायदे हैं. यह इसमें हेल्दी बालों के लिए सिरम के तौर पर काम करता है.
Share
Published by

Recent Posts

अगर साथ जी नहीं सकते तो… मांग में सिंदुर भर प्रेमी जोड़े ने खाया जहर; वीडियो बना मां को भेजा

Bhagalpur Couple Suicide Case: भागलपुर में एक प्रेमी जोड़े ने लव मैरिज कर जहर खा…

Last Updated: May 16, 2026 23:08:25 IST

Maruti Breeza vs Toyota Hyryder: लेना चाहते हैं बड़े साइज की Compact SUV? क्या है वेल्यू फॉर मनी

परफॉर्मेंस, फीचर्स, बजट में फिट बैठने के साथ ही यह दोनों कारें लुक्स में भी…

Last Updated: May 16, 2026 22:14:46 IST

Honor 400 vs Oppo Find X9 Ultra: फीचर्स से लेकर बैटरी तक क्या है अंतर? कौन सा फोन ज्यादा किफायती

कुछ ही हजार की कीमत में आप एक अच्छा स्मार्टफोन ले सकते है, जो वास्तव…

Last Updated: May 16, 2026 22:12:26 IST

Silver Import Rules Change: सोने के बाद अब चांदी को लेकर सरकार ने बदल दिया नियम, जानें क्या पड़ेगा असर

Silver Import Rules Change: चांदी के व्यापार पर बड़ा फैसला लेते हुए केंद्र सरकार ने…

Last Updated: May 16, 2026 21:29:03 IST

दरवाजे के पीछे भूलकर भी न रखें ये 5 चीजें,  छोटी आदतें बन सकती हैं आर्थिक और मानसिक तनाव की वजह

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर के हर हिस्से को खास महत्व दिया गया है.…

Last Updated: May 16, 2026 20:36:07 IST

आंध्र प्रदेश के सीएम ने आखिर क्यों कि ज्यादा बच्चे करने की मांग? वजह जान चौंक जाएंगे

Andhra Pradesh Population Scheme: आंध्र प्रदेश के सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को श्रीकाकुलम…

Last Updated: May 16, 2026 20:24:34 IST