आज के समय में लोग वजन बढ़ने के कारण काफी परेशान हैं. खासकर 30 साल की उम्र पार करने के बाद महिलाओं का वजन कम होना काफी मुश्किल हो जाता है. आइए जानते हैं इसके कारण और तरीके...
वजन कम करना
Fat Loss After 30: आज के समय में लोगों में तेजी से वजन बढ़नी की काफी समस्या देखने को मिल रही है. खासकर उन महिलाओं में जिनकी उम्र 30 साल से पार हो गई है. रिपोर्ट्स की मानें, तो 4 में से एक पुरुष और महिला वजन बढ़ने की समस्या से परेशान है. उम्र के बढ़ने के कई कारण हो सकते हैं. एक्सपर्ट्स की मानें, तो देर तक बैठ कर काम करना, मूवमेंट कम होना, स्क्रीन टाइमलाइन बढ़ना जैसे कई कारण हो सकते हैं.
WHO के अनुसार, 50 फीसद भारतीय फिजिकल एक्टिविटी के टारगेट को पूरा नहीं कर पाते हैं. वहीं एक अन्य रिपोर्ट में पाया गया कि लगभग 40 फीसद लोगों में जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होती है. पहले के मुताबिक लोगों का खानपान बदल गया है. वर्तमान समय में लगभग 55 फीसदी भारतीय हेल्दी डाइट बजट से दूर हैं.
रिसर्च्स में पाया गया है कि 30 साल की उम्र के बाद आराम करते समय चयापचय दर हर दशक में 2-3 फीसदी कम हो जाता है. इसके कारण कैलोरी बर्न कम होती हैं. साथ ही टेस्टोस्टेरोन में कमी और संभावित हार्मोनल असंतुलन होने के कारण फैट जमा होने लगता है. इस उम्र में आने तक महिलाएं पूरी तरह से परिवार का ध्यान रखने लगती हैं. इसके कारण कई तरह के तनाव हो सकते हैं. इससे स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिसोल बढ़ जाता है और पेट के आसपास फैट जमने लगता है. वहीं भारत में अधिकतर महिलाओं में न्यूट्रिएंट्स की कमी पाई जाती है, जिसके कारण फैट गेन होता है.
IPL 2026 Playoffs Scenario: आईपीएल 2026 में प्लेऑफ की आखिरी सीट के लिए 3 टीमों…
Panchayat Election 2026: UP में 2026 के पंचायत चुनाव अब लगभग टल चुके माने जा…
Cucumber Kimchi: किमची का नाम सुनते ही जहन में सिर्फ पत्तागोभी और मूली से बनी…
SSC GD Constable भर्ती परीक्षा की डेट में अहम बदलाव किया गया है. अब 28…
Joke of the day: अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी…
Silver Price Today 23 May 2026: सोने के साथ-साथ चांदी के दामों में भी गिरावट…