<

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक, बॉक्सर जैस्मीन लांबोरिया ने रचा इतिहास

Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  पीएम आज पश्चिम बंगाल के दौरे पर, बॉक्सर जैस्मीन लांबोरिया ने रचा इतिहास

Aaj Ki Taza Khabar 14 September 2025 Live Updates: राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रविवार (14 सितंबर, 2025) बेहद अहम होने वाला है. रूस-यूक्रेन के बीच जंग जारी है. इजराइल के हमले से कतर भी नाराज है. उधर, नेपाल में हिंसा के बाद अब हालात सामान्य हो रहे हैं. अंतरिम प्रधानमंत्री सुशीला कार्की की शपथ के बाद ऐसा माना जा रहा है कि रविवार को मंत्रिमंडल का विस्तार हो सकता है. इसके अलावा देश की बात करें तो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रविवार से पश्चिम बंगाल का 2 दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान वह कोलकाता में सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे. एक महीने से भी कम समय में पीएम मोदी का कोलकाता का यह दूसरा दौरा होगा. पीएम मोदी रविवार को 19,000 करोड़ रुपये से अधिक की प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. पीएम जोरहाट एयरपोर्ट से कोलकाता के लिए रवाना होंगे. देशभर-दुनिया में रविवार (14 सितंबर, 2025) को हिंदी दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर दिनभर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसी तरह हिंदी पखवाड़ा की भी शुरुआत हो चुकी है जो 27 सितंबर तक चलेगा. एशिया कप मुकाबले में की बात करें तो रविवार को  भारत-पाकिस्तान क्रिकेट टीमें आमने-सामने होंगीं. मुकाबला रात 8 बजे से खेला जाएगा, हालांकि इस मैच को लेकर विरोध भी हो रहा है. आम आदमी पार्टी और ओवैसी के राजनीतिक दल AIMIM का कहना है कि पुलवामा हमले के बाद जब हमने सारे संबंध तोड़ लिए थे तो यह मैच क्यों? खेल जगत से भारत के लिए अच्छी खबर आई है. वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत की महिला बॉक्सर जैस्मीन लांबोरिया ने इतिहास रच दिया है. जैस्मीन 57 किलोग्राम भार वर्ग में वर्ल्ड चैंपियन बन गई हैं. वह वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप 2025 में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय हैं. नूपुर को सिल्वर और पूजा रानी को ब्रॉन्ज से संतोष करना पड़ा.

Live Updates

  • 10:19 (IST) 14 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: तेजस्वी यादव की सुरक्षा में चूक, हेलीकॉप्टर की तरफ दौड़ा आया युवक

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: बिहार के मुजफ्फरपुर में पूर्व डिप्टी सीएम और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला सामने आया है. मुजफ्फरपुर के कांटी हाई स्कूल में जनसभा खत्म होने के बाद हेलीकॉप्टर के पास काला शर्ट पहने एक युवक सुरक्षा घेरे को तोड़कर घुस गया. इसके बाद तेजस्वी यादव का पैर के पास लेट गया. इसके बाद सुरक्षाकर्मी के होश उड़ गए. तत्काल सुरक्षाकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है. 

  • 08:23 (IST) 14 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  देशभर में भारत-पाकिस्तान मैच का विरोध

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates:  एशिया कप 2025 में आज दुबई में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच होने वाला है. इस मैच को लेकर पूरे देश में विरोध देख को मिल रहा है. 22 अप्रैल को हुए पहलगाम हमले और 7 मई को हुए ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहला मौका है, जब दोनों देशों के बीच क्रिकेट मैच होने जा रहा है.

  • 08:17 (IST) 14 Sep 2025

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: हरियाणा पुलिस के SI को हरिद्वार में मारी गोली

    Aaj Ki Taza Khabar Live Updates: हरियाणा के जींद से एक वांछित अपराधी का पीछा करते हुए हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर को गोली मार दी गई. एसपी सिटी पंकज गैरोला के मुताबिक, जींद से हरियाणा पुलिस एक वांछित अपराधी का पीछा कर रही थी. जब अपराधी हरिद्वार बस स्टैंड के पास दिखाई दिया, तो उसने सब-इंस्पेक्टर पर गोली चला दी. घायल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे एम्स रेफर कर दिया गया. हरिद्वार पुलिस ने पूरे शहर में नाकेबंदी कर दी है और तलाशी अभियान चला रही है.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST