<

India vs Pakistan Match Highlights: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, शान से सुपर-4 में मारी एंट्री

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज़ की. ये इस टूर्नामेंट की भारत की लगातार दूसरी जीत रही, तो वहीं पाकिस्तान की पहली हार रही. सूर्यकुमार यादव ने छक्का लगाकर भारत को जिताया.

India vs Pakistan Match Highlights in Hindi: एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मैच को टीम इंडिया ने 7 विकेट से अपने नाम किया. इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए थे. 128 रनों की चुनौती के जवाब में भारतीय टीम ने सिर्फ तीन विकेट खोकर इस मुकाबले को आसानी से जीत लिया. भारत की तरफ से कप्तान सूर्यकुमार यादव ने सबसे ज्यादा रन बनाए. कप्तान ने कप्तानी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 47* रनों की पारी खेली. इसके अलावा अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने 31-31 रन बनाए.  इस जीत के साथ ही भारतीय टीम एशिया कप 2025 की सुपर-4 स्टेज़ में पहुंचने वाली पहली टीम भी बन गई है.  

इससे पहले भारतीय गेंदबाज़ों की कसी हुई गेंदबाज़ी के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान की आधी टीम तो सिर्फ 64 रनों पर ही पवेलियन लौट गई थी, लेकिन आखिरी ओवरों में शाहीन अफरीदी की 33* रनों की पारी ने पाकिस्तान को लड़ाई लड़ने लायक स्कोर तक पहुंचा दिया.  भारत की तरफ से सबसे ज़्यादा विकेट कुलदीप यादव ने लिए. कुलदीप ने 3 विकेट चटकाए. वहीं जसप्रीत बुमराह और अक्षर पटेल ने 2-2 बल्लेबाज़ों का शिकार किया. इसके अलावा हार्दिक पांड्या और वरुण चक्रवर्ती ने 1-1 विकेट लिए.   

Live Updates

  • 23:26 (IST) 14 Sep 2025

    India vs Pakistan LIVE Updates: सूर्यकुमार यादव का विनिंग सिक्स

    टीम इंडिया जब जीत की दहलीज पर पहुंची तो भारतीय कप्तान सुर्यकुमार यादव ने अपने जाने-माने अंदाज़ में छक्का लगाते हुए ये मैच जिताया. सूर्या ने इस मैच में नॉटआउट 47 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को लगातार दूसरी जीत दिला दी. इस जीत के साथ ही टीम इंडिया एशिया कप 2025 में सुपर-4 स्टेज में एंट्री करने वाली पहली टीम भी बन गई.

  • 23:08 (IST) 14 Sep 2025

    India vs Pakistan LIVE Updates: 31 रन बनाकर OUT हुए तिलक वर्मा

    सैम अयूब की गेंद पर तिलक वर्मा बोल्ड हो गए. सैम अयूब ने अपना तीसरा विकेट लिया. लेकिन भारतीय टीम अपने लक्ष्य के करीब है 41 गेंद में महज 27 रनों की दरकार है

  • 22:48 (IST) 14 Sep 2025

    India vs Pakistan LIVE Updates: तिलक-सूर्या ने संभाली पारी

    गिल और अभिषेक के विकेट गिरने के बाद भारतीय टीम को जरुरत थी एक पार्टनरशिप की. कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने समझदारी से बल्लेबाज़ी करते हुए पारी को आगे बढ़ाया. जब-जब मौके मिल रहे थे ये दोनों बड़े शाट्स भी लगा रहे थे और एक-एक, दो-दो रन लेकर पारी को चला रहे थे. 10 ओवर के बाद भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 88 रन बनाए.

    IND vs PAK मैच के Videos देखने के लिए यहां Click करें

  • 22:26 (IST) 14 Sep 2025

    India vs Pakistan LIVE Updates: सैम अयूब ने किया दोहरा वार

    सैम अयूब भले ही बल्ले से कुछ नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने गेंदबाज़ी में कमाल करते हुए मैच में पाकिस्तान की वापसी कराई. अयूब ने भारत के दोनों ओपनर के विकेट चटका दिए. पहले शुभमन गिल स्टंप आउट हुए.  बॉल ऑफ स्टंप के बाहर गई और गिल आगे बढ़कर लेंथ से डिफेंड करने लगे, गेंद टर्न हुई और गिल फंस गए. पिछले मैच की तरह, अयूब ने अपने पहले ही ओवर में विकेट चटका दिया. इसके बाद अगले ओवर में सैम अयूब की गेंद पर अभिषेक शर्मा, फ़हीम अशरफ़ द्वारा कैच आउट हो गए. अभिषेक को पता था कि लॉन्ग-ऑफ है, फिर भी उन्होंने शॉट मारा और अपना विकेट गंवा बैठे.

    IND vs PAK मैच से जुड़े VIDEO देखने के लिए यहां CLICK करें

    https://www.youtube.com/live/arjkmm7Zav8?si=25mq7m0vBEvh52Gk

  • 22:20 (IST) 14 Sep 2025

    India vs Pakistan LIVE Updates: अभिषेक-गिल ने दिलाई तूफानी शुरुआत

    भारत की तरफ से शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की जोड़ी128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी. अभिषेक शर्मा ने भारतीय टीम को दमदार शुरुआत दिलाई. शाहीन अफरीदी की लगातार दो गेंदों पर अभिषेक ने दो-दो बाउंड्रीज़ लगाई. इसके बाद अगले ओवर में गिल ने भी लगातारर दो चौके लगाकर भारत को शानदार शुरुआत दिलाई

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…

Last Updated: April 15, 2026 11:27:09 IST

CSK vs KKR Highlights: केकेआर की लगातार चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…

Last Updated: April 14, 2026 23:40:38 IST