<

Asha Bhosle Funeral Highlights: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

Asha Bhosle funeral Highlights: भारतीय संगीत जगत की महान गायिका आशा भोसले का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया. आज 13 अप्रैल को गायिका का दादर के शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर देशभर के कई दिग्गज मौजूद रहे.

Asha Bhosle funeral Highlights: भारतीय संगीत की दिग्गज फनकार आशा भोसले ने 92 वर्ष की आयु में मुंबई (महाराष्ट्र) में इलाज के दौरान दुनिया को अलविदा कह दिया. आज सोमवार (13 अप्रैल 2026) को मुंबई स्थित शिवाजी पार्क में उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया.  इस मौके पर बड़ी संख्या में संगीत-कला, राजनीति और अन्य क्षेत्रों के दिग्गजों ने आशा ताई को श्रद्धांजलि दी. बता दें कि  भारतीय संगीत की सबसे प्यारी और बहुमुखी आवाज़ों में से एक दिग्गज गायिका आशा भोसले को सेहत में परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था. उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेलियर के कारण हुई. इसके साथ ही हिंदी फ़िल्मी गीतों को अस्सी वर्षों से भी अधिक समय तक आकार देने वाला एक अध्याय समाप्त हो गया. उन्होंने ब्रीच कैंडी अस्पताल में अपनी अंतिम सांस ली.

Live Updates

  • 17:36 (IST) 13 Apr 2026

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: पंचतत्व में विलीन हुईं आशा भोसले

    Asha Bhosle funeral LIVE updates:  शिवाजी पार्क श्मशान घाट में दिग्गज गायिका आशा भोसले का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया. अब वो पंचतत्व में विलीन हो गईं.

  • 17:30 (IST) 13 Apr 2026

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: अंतिम विदाई देने पहुंचे विक्की कौशल और आमिर खान

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: दिवंगत गायिका आशा भोसले को अंतिम विदाई देने आमिर खान और विक्की कौशल भी पहुंचे. दोनों काफी भावुक दिखे. 

  • 17:25 (IST) 13 Apr 2026

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: फूट-फूट कर रो पड़ीं आशा भोसले की पोती जनाई भोसले

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उनकी पोती जनाई भोसले लगातार रो रही हैं.

  • 17:12 (IST) 13 Apr 2026

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: आशा भोसले को दिग्गज सितारे दे रहे श्रद्धांजलि

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सुनेत्रा पवार ने शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर दिवंगत दिग्गज गायिका आशा भोसले को पुष्पांजलि अर्पित की.

  • 16:58 (IST) 13 Apr 2026

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: श्मशान घाट पहुंची आशा भोसले की बहन उषा मंगेशकर

    Asha Bhosle funeral LIVE updates: दिवंगत गायिका आशा भोसले की बहन उषा मंगेशकर शिवाजी पार्क पहुंचीं. बहन को अंतिम विदाई देने के लिए वह शामिल हुईं. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST