MI vs RCB Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 20वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले धमाकेदार बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से बल्लेबाज़ों ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मुंबई के गेंदबाज़ों पर दबाव बनाए रखा. जवाब में मुंबई इंडियंस ने अच्छी कोशिश की, लेकिन 20 ओवर में 222/5 तक ही पहुंच पाई.
आरसीबी ने मुंबई इंडियंस को बुरी तरह हराया.
MI vs RCB Live Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवर में 240/4 का विशाल स्कोर खड़ा किया था. चेज करते हुए मुंबई इंडियंस की टीम 222 रन ही बना सकी और मैच हार गई.
MI vs RCB Live Updates: मुंबई इंडियंस को टूर्नामेंट में तीसरी हार का सामना करना पड़ा है. आरसीबी ने उन्हें इस मुकाबले में 18 रन से मात दी. रोमारियो शेफर्ड ने अंत के ओवरों में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक जड़ा.
MI vs RCB Live Updates: 18वें ओवर में रदरफर्ड ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए कुल 18 रन ठोके. इस ओवर में कुल 21 रन आए. अब मुंबई को जीत के लिए 12 गेंदों में 54 रन बनाने होंगे. 18 ओवर के बाद एमआई का स्कोर 187-5
MI vs RCB Live Updates: 17 ओवर का खेल खत्म हो गया है और अब सिर्फ 18 गेंदों का खेल बचा है. 18 गेंद में मुंबई को जीत के लिए 75 रन चाहिए. क्रीज पर शरफेन रदरफर्ड औऱ मिचेल सैंटनर हैं.
MI vs RCB Live Updates: 15 ओवर का खेल खत्म हो गया है और मुंबई इंडियंस को अब जीत के लिए 30 गेंदों में 94 रन चाहिए. इस ओवर में हार्दिक पांड्या कैच आउट हो गए. वह 22 गेंदों में 40 रन बनाकर पवेलियन लौटे. एमआई का स्कोर 147-4
MI vs RCB Live Updates: 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है. हार्दिक पांड्या और रदरफर्ड क्रीज पर हैं. मुंबई के लिए आवश्यक रन रेट 16 रन से भी अधिक है. स्कोर 124-3
MI vs RCB Live Updates: सूर्यकुमार यादव 13वें ओवर में आउट हो गए. उनका विकेट क्रुणाल पांड्या ने लिया. सूर्या 33 रन बनाकर आउट हुए.
MI vs RCB Live Updates: 12 ओवर का खेल खत्म हो गया है. टीम का स्कोर 119-2. हार्दिक पांड्या 26 और सूर्या 33 रन बनाकर खेल रहे हैं. मुंबई को एक बड़े ओवर की तलाश है.
MI vs RCB Live Updates: 10 ओवर का खेल खत्म हो गया है. मुंबई का स्कोर 99-2 है. हार्दिक पांड्या ने इस ओवर में 14 रन मारे.
MI vs RCB Live Updates: 9 ओवर का खेल खत्म हो गया है. मुंबई का स्कोर 85-2 है. टीम को जिताने की जिम्मेदारी अब हार्दिक पांड्या 7 और सूर्यकुमार यादव 18 पर है.
MI vs RCB Live Updates: मुंबई के 2 विकेट गिर गए हैं. रिकेल्टन के बाद तिलक वर्मा आउट हो गए. दोनों को सुयश शर्मा ने पवेलियन भेजा. 8 ओवर के बाद स्कोर 80-2 है. क्रीज पर हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव हैं.
MI vs RCB Live Updates: पावरप्ले खत्म हो गया है और मुंबई इंडियंस ने अच्छी शुरुआत की है. रोहित शर्मा भले ही रिटायर्ड हर्ट हो गए हैं. लेकिन टीम का स्कोर अभी 62-0 है.
MI vs RCB Live Updates: 5 ओवर के बाद का स्कोर 56-0 है. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं.
MI vs RCB Live Updates: 3 ओवर के बाद का स्कोर 39-0 है. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन क्रीज पर हैं. मुंबई ने अब तक अच्छी शुरुआत की है.
MI vs RCB Live Updates: मुंबई इंडियंस पहले बल्लेबाजी करने उतर चुकी है. पहले ओवर में 10 रन आए. रिकेल्टन ने 10 बनाए.
MI vs RCB Live Updates: 20 ओवर का खेल खत्म हो गया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्कोर 240-4 पर खत्म हुआ. मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 241 रन बनाने होंगे.
MI vs RCB Live Updates: 19 ओवर का खेल खत्म हो गया है. टीम का स्कोर 230- 3 है. टिम डेविड 26 और जितेश शर्मा 10 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RCB Live Updates: 17 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 201-3 है. जितेश शर्मा 5 और टिम डेविड 4 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RCB Live Updates: विराट कोहली 59 रन बनाकर आउट हो गए हैं. 15 ओवर के बाद टीम का स्कोर 187-2
MI vs RCB Live Updates: 14 ओवर का खेल खत्म हो गया है. विराट कोहली 49 और रजत पाटीदार 46 रन बनाकर खेल रहे हैं. 14 ओवर के बाद स्कोर 183-1
MI vs RCB Live Updates: रजत पाटीदार खतरनाक फॉर्म में नजर आ रहे हैं. 12वें ओवर में उन्होंने कुल 11 रन मारे. 12 ओवर के बाद स्कोर 144-1
MI vs RCB Live Updates: 11 ओवर का खेल खत्म हो गया है और मुंबई की टीम को इस ओवर में पहला विकेट मिला. फिल सॉल्ट 78 रन बनाकर आउट हो गए. नए बैटर के रूप में रजत पाटीदार आए हैं. स्कोर 120-1
MI vs RCB Live Updates: फिल सॉल्ट ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है. उन्होंने 8वें ओवर में इसे पूरा किया. 8 ओवर के बाद टीम का स्कोर 95-0
MI vs RCB Live Updates: बुमराह को अपने दूसरे यानी मुंबई के छठे ओवर में विकेट नहीं मिला. 6 ओवर के बाद स्कोर 71-0, फिल सॉल्ट और कोहली अभी भी क्रीज पर
MI vs RCB Live Updates: 5वें ओवर में सैंटनर की जमकर धुनाई हुई. पहली 3 गेंदों में सॉल्ट ने लगातार छक्के मारे. इसे बाद चौथी गेंद पर चौका. 5 ओवर के बाद स्कोर 65-0
MI vs RCB Live Updates: आरसीबी का स्कोर 40 के पार पहुंच गया है. 4 ओवर के बाद टीम का स्कोर 43-0. विराट 20 और सॉल्ट 22 रन बनाकर खेल रहे हैं.
MI vs RCB Live Updates: 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 33-0. इस ओवर में फिल सॉल्ट ने शानदार छक्का लगाया.
MI vs RCB Live Updates: दूसरे ओवर में कुल 9 रन आए. विराट कोहली और फिल सॉल्ट अभी भी क्रीज पर हैं. 2 ओवर के बाद स्कोर 22-0
MI vs RCB Live Updates: आरसीबी की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है. विराट-सॉल्ट क्रीज पर हैं. 1 ओवर के बाद टीम का स्कोर 13-0
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग XI: फिलिप सॉल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI: रोहित शर्मा, रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, जसप्रीत बुमराह
MI vs RCB Live Updates: मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहले बल्लेबाजी करते दिखगी.
विराट कोहली, फिल साल्ट/जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, सुयश शर्मा
रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह
MI vs RCB Live Updates: टीमों ने अब तक सीजन में 3-3 मैच खेले हैं. इस दौरान आरसीबी ने 2 जबकि मुंबई इंडियंस ने एक मैच जीत दर्ज की है.
Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…
Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…
West Bengal Assembly Election Voting Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…
RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th…