Live TV
Search
Live

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

🕒 Published: Apr 15, 2026 | 07:48 AM IST
🕒 Updated: Apr 15, 2026 | 11:27 AM IST

Bihar CM Oath Highlights: बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली है. कर्पूरी ठाकुर के बाद सम्राट चौधरी ऐसे नेता हैं जो डिप्टी सीएम से सीएम बने. 56 साल के बाद बिहार में ऐसा हुआ है.

इसके अलावा. जदयू कोटे से बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली. बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने सम्राट चौधरी को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. इसके अलावा, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी को उपमुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई. शपथ ग्रहण समारोह से पहले सम्राट चौधरी ने पंचमुखी हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की. 

बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का मुख्यमंत्री बन गया. कल बिहार के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. जो राज्य के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहे हैं. इसके बाद के घटनाक्रम में सम्राट चौधरी को एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया. जिससे साफ हो गया कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंंत्री बनेंगे. 

सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद उन्होंने बिहार में नई सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए राज्यपाल सैयद अता हसनैन से मुलाकात की. इस दौरान उनके साथ एनडीए के सभी नेता भी मौजूद थे. सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता तब चुना गया जब राज्य के मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया. नीतीश कुमार पिछले हफ्ते ही राज्यसभा सांसद बने थे. उन्होंने कल ही राज्यपाल हसनैन को अपना इस्तीफा सौंप दिया.

शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बीजेपी और एनडीए के कई कद्दावर नेता मौजूद थे. इस दौरान बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद रहे.

कौन हैं सम्राट चौधरी?

1968 में बिहार के मुंगेर ज़िले में जन्मे तारापुर से विधायक और बीजेपी नेता सम्राट चौधरी का राजनीतिक इतिहास काफ़ी मज़बूत है. उनके पिता शकुनी चौधरी तारापुर सीट से छह बार विधायक रह चुके थे. वहीं, उनकी मां ने भी 1998 में उसी सीट से चुनाव जीता था; उस समय वे अब खत्म हो चुकी समता पार्टी में थीं. 2025 का चुनाव जीतकर सम्राट चौधरी ने अपने परिवार के इस गढ़ को फिर से हासिल कर लिया.

57 साल के सम्राट चौधरी ने 1990 में राजनीति में कदम रखा था. 1999 में जब लालू प्रसाद यादव की पत्नी राबड़ी देवी सरकार चला रही थीं, तब वे बिहार के कृषि मंत्री बने. 2000 और 2010 के चुनावों में उन्होंने परबत्ता सीट से जीत हासिल की. इसके अलावा, जब 2010 में बीजेपी विपक्ष में थी, तब चौधरी चीफ़ व्हिप बने थे.

शुरुआत में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और JDU से जुड़े रहे सम्राट चौधरी ने 2014 में पार्टी में फूट डालने की कोशिश की थी; वे अपने साथ एक दर्जन से ज़्यादा विधायकों को लेकर आए थे और उसके बाद औपचारिक रूप से BJP में शामिल हो गए थे. इसके बाद, 2023 से 2024 तक उन्होंने पार्टी की बिहार इकाई के प्रमुख के तौर पर काम किया और साथ ही राज्य के खेल, वित्त, पंचायती राज, शहरी विकास और आवास मंत्री की ज़िम्मेदारी भी संभाली.

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय कुमार चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई.

Live Updates

  • 11:18 (IST) 15 Apr 2026

    Bihar CM Oath Live: शपथ ग्रहण समारोह में मौजूद थे नीतीश कुमार

    शपथ ग्रहण समारोह में नीतीश कुमार मौजूद थे. उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने कहा कि बिहार की जनता को प्रणाम. आगे भी नीतीश कुमार की नीतियां चलेंगी.

  • 11:12 (IST) 15 Apr 2026

    Bihar CM Oath Live: सम्राट चौधरी बिहार के 24वें मुख्यमंत्री बने, शपथ ग्रहण समारोह हुआ पूरा

    बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी ने शपथ ले ली है. कर्पूरी ठाकुर के बाद सम्राट चौधरी ऐसे नेता हैं जो डिप्टी सीएम से सीएम बने. 56 साल के बाद बिहार में ऐसा हुआ है.

  • 11:09 (IST) 15 Apr 2026

    Bihar CM Oath Live: विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने ली उपमुख्यमंत्री की शपथ

    सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री, विजय चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है

  • 11:07 (IST) 15 Apr 2026

    Bihar CM Oath Live: बिजेंद्र प्रसाद यादव ले रहे मंत्री पद की शपथ

    सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री और विजय चौधरी के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद बिजेंद्र प्रसाद यादव मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं.



  • 11:04 (IST) 15 Apr 2026

    Bihar CM Oath Live: विजय कुमार चौधरी ने मंत्री के रूप में ली शपथ

    Bihar CM Oath Live: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद विजय कुमार चौधरी ने मंत्री के रूप में शपथ ली. राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने शपथ दिलाई.

More News