संगीतकार प्रीतम ने 14 जून को अपना जन्मदिन मनाया. एक दिन बाद, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर प्रशंसकों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया, लेकिन सबका ध्यान उस नोट पर गया जिसमें उन्होंने कहा कि उन्होंने जीवन को अलग तरीके से जीने और जो कुछ उन्होंने खोया है उसे पूरा करने के लिए खुद को कुछ साल उपहार में देने का फैसला किया है.
प्रीतम ने क्या लिखा?
संगीतकार प्रीतम के हालिया पोस्ट से उनके फैंस को लग रहा है कि वह बॉलीवुड संगीत जगत से दूरी बना सकते हैं. प्रीतम दा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में उन्होंने सभी शुभकामनाओं के लिए लोगों का धन्यवाद किया और कहा कि अब वह कुछ साल खुद को देना चाहते हैं, ताकि जिंदगी को नए तरीके से जी सकें और उन चीजों को कर सकें, जिनके लिए अब तक समय नहीं निकाल पाए थे. इसके आगे उन्होंने लिखा कि अब समय आ गया है कि वह उन नए रास्तों पर चलें, जिन्हें वह लंबे समय से टालते आ रहे थे. उन्होंने कहा कि मुख्यधारा संगीत का उनका सफर शानदार रहा है, लेकिन उन्हें हमेशा नए और अलग अनुभवों की तलाश रही है. आखिर में उन्होंने फैंस के प्यार और समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया.
क्या बोले फैंस?
इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए एक प्रशंसक ने टिप्पणी की, “पहले अरिजीत, फिर आप… मुख्यधारा के बॉलीवुड संगीत से ब्रेक ले रहे हैं. यह उनके लिए नुकसान होगा, लेकिन सच्चे संगीत प्रेमी के लिए यह वरदान साबित होगा. किसी जादुई और संगीतमय अनुभव का इंतजार है… शायद फिर से अरिजीत के साथ!” एक अन्य ने कहा, “पहले अरिजीत फिर आप… दोनों मुख्यधारा से संन्यास ले रहे हैं. हमारे दिग्गजों को मुख्यधारा को अलविदा कहते देखना वाकई दुखद है. धन्यवाद प्रीतम दादा. जन्मदिन मुबारक हो.” एक टिप्पणी में लिखा था, “प्रीतम दा, क्या आप रिटायरमेंट ले रहे हो??? तुस्सी मत जाओ.