Live TV
Search
Home > क्रिकेट > Video: वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकले युजवेंद्र चहल! 29 गेंद में ठोक दिया शतक, वीडियो वायरल

Video: वैभव सूर्यवंशी से भी आगे निकले युजवेंद्र चहल! 29 गेंद में ठोक दिया शतक, वीडियो वायरल

Yuzvendra Chahal Video: भारतीय स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह लंबे-लंबे छक्के लगाते दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो इंग्लैंड के दिग्गज क्रिकेटर केविन पीटरसन के शो का है.

Written By:
Last Updated: 2026-06-16 15:00:27

Mobile Ads 1x1

Yuzvendra Chahal Video: भारतीय क्रिकेट टीम से लंबे समय से दूर चल रहे स्पिनर युजवेंद्र चहल ने वैभव सूर्यवंशी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. साथ ही चहल ने साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का रिकॉर्ड भी चकनाचूर कर दिया है. दरअसल, युजवेंद्र चहल इंग्लैंड के पूर्व कप्तान केविन पीटरसन के यूट्यूब चैनल के शो में पहुंचे थे. इस शो में चहल को ‘स्कोर 100’ का चैलेंज दिया गया था. इस चैलेंज में युजवेंद्र चहल को कम से कम गेंदें खेलकर 100 रन पूरे करने थे.

स्टार स्पिनर ने 29 गेंदों पर शतक पूरा किया. इस दौरान चहल ने कुल 17 छक्के लगाए. दिलचस्प बात यह है कि इस कारनामे को करते हुए चहल 2 बार आउट भी हुए. चहल की बल्लेबाजी का वीडियो यूट्यूब पर अपलोड किया गया है. इसकी कई सारी क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.

सूर्यवंशी से तेज शतक लगाया!

युजवेंद्र चहल ने केविन पीटरसन के शो पर 29 गेंदों पर 3 अलग-अलग कोशिश में 100 रन पूरे किए. दरअसल, इस चैलेंज में 50 गेंदें डाली जाती हैं, जिसमें हर गेंद की स्पीड पिछली गेंद से 1 मील प्रित घंटे बढ़ती रहती है. इस चैलेंज के जरिए दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों को टेस्ट किया जाता है. वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 35 गेंदों पर शतक लगाया था. हालांकि वह एक ऑफिशियल मैच था, जबकि युजवेंद्र चहल ने एक चैलेंज वीडियो में 29 गेंदों पर सेंचुरी लगाई है.

टीम इंडिया से दूर चल रहे चहल

भारत के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल लंबे समय से टीम इंडिया से दूर चल रहे हैं. युजवेंद्र चहल ने आखिरी बार साल 2023 में भारत के लिए कोई इंटरनेशनल मैच खेला था. इसके बाद से युजवेंद्र चहल टीम इंडिया से बाहर हैं. करियर की बात करें, तो युजवेंद्र चहल 80 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 8.19 की इकॉनमी से 96 विकेट लिए हैं. वहीं, वनडे में चहल ने 72 मैचों की 69 पारियों में 121 विकेट चटकाए हैं. वहीं, आईपीएल की बात करें, तो वह टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. चहल ने आईपीएल में कुल 233 विकेट चटकाए हैं.

MORE NEWS