<

CSK vs RR LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स का गिरा दूसरा विकेट, ऋतुराज गायकवाड़ भी 6 रन बनाकर लौटे, जोफ्रा आर्चर ने भेजा पवेलियन

CSK vs RR LIVE Score Updates | CSK vs RR Playing 11 | Chennai Super Kings vs Rajasthan Royals Match Live Score Updates | CSK vs RR IPL 2026 Scorecard Live: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है. चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ ओपनिंग करने उतरेंगे.

CSK vs RR LIVE Score Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का तीसरा मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. यह मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में हो रहा है. राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स की टीम बल्लेबाजी करने उतरी है. CSK की ओर से संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. इस मुकाबले में संजू सैमसन और रविंद्र जडेजा पर सभी की निगाहें होंगी, क्योंकि ये दोनों ही इस सीजन नई जर्सी में दिखाई देंगे. CSK ने राजस्थान रॉयल्स ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है. वहीं, रविंद्र जडेजा इस साल अपनी पुरानी टीम CSK के खिलाफ मैदान पर उतरेंगे, जिस टीम के लिए वह सालों से खेल रहे थे.

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई और ब्रिजेश शर्मा.

चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग XI

संजू सैमसन, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैट शॉर्ट, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवर्टन, मैट हेनरी, नूर अहमद, खलील अहमद, अंशुल कंबोज.

Live Updates

  • 19:47 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR IPL 2026 Scorecard Live: ऋतुराज गायकवाड़ा भी 6 रन बनाकर लौटे

    जोफ्रा आर्चर ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर CSK कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ को क्लीन बोल्ड कर दिया. गायकवाड़ 11 गेंदों पर सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए.

  • 19:43 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: 2 ओवर के बाद CSK का स्कोर 14/1

    2 ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स ने 1 विकेट गंवाने के बाद 14 रन बनाए हैं. संजू सैमसन (6) के आउट होने के बाद आयुष म्हात्रे बल्लेबाजी करने आए हैं.

  • 19:40 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: संजू सैमसन 6 रन बनाकर आउट

    नांद्रे बर्गर ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर संजू सैमसन को बोल्ड कर दिया. संजू सैमसन सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हो गए.

  • 19:34 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: पहले ओवर में आए 7 रन

    CSK ने पहले ओवर में बिना किसी नुकसान के 7 रन बना लिए हैं. संजू सैमसन और ऋतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी कर रहे हैं.

  • 19:32 (IST) 30 Mar 2026

    CSK vs RR LIVE Score Updates: चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाजी शुरु

    चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से संजू सैमसन औ ऋतुराज गायकवाड़ पारी की शुरुआत करने उतरे हैं. राजस्थान रॉयल्स की ओर से जोफ्रा आर्चर नई गेंद से गेंदबाजी कर रहे हैं.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

test live blog for ipl match csk

test live blog for ipl

Last Updated: March 30, 2026 19:07:53 IST

Live Stock Market Updates: शेयर बाजार में भूचाल! सेंसेक्स 1000 अंक टूटा, निफ्टी 22,500 के करीब

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: निवेशक एक…

Last Updated: March 30, 2026 13:36:01 IST

MI vs KKR IPL 2026 LIVE Updates: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight…

Last Updated: March 29, 2026 22:28:05 IST

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: आरसीबी का जीत से आगाज, हैदराबाद को रौंदा, विराट ने ठोकी फिफ्टी

RCB vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का पहला रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

Last Updated: March 28, 2026 23:16:11 IST

Noida Airport Inauguration: पीएम के हाथों खुला विकास का नया दरवाजा, दिल्ली-एनसीआर में उम्मीदों का नया युग

Noida International Airport Inauguration Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  शनिवार (28 मार्च, 2026)  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Last Updated: March 28, 2026 14:25:14 IST