<

Noida Airport Inauguration Highlights: पीएम के हाथों खुला विकास का नया दरवाजा, दिल्ली-एनसीआर में उम्मीदों का नया युग

Noida International Airport Inauguration Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  शनिवार (28 मार्च, 2026)  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे. इसके साथ ही दिल्ली-एनसीआर के लोगों को तीसरा एयरपोर्ट मिल जाएगा.

Noida International Airport Inauguration Key Highlights: दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ शनिवार (28 मार्च, 2026) का दिन पूरे देश के लिए ऐतिहासिक हुआ, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन कर दिया. इस एयरपोर्ट का निर्माण कुल चार चरणों में पूरा होना है. चारों चरणों के पूरे हो जाने के बाद नोएडा एयरपोर्ट एरिया के लिहाज से भारत का सबसे बड़ा हवाई अड्डा बन जाएगा और विश्व के चौथे बड़े एयरपोर्ट में शुमार हो जाएगा. शुक्रवार शाम को ही प्रधानमंत्री नरेंन्द्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी साझा की थी कि वह 28 मार्च को जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे. इसे लेकर उन्होंने शुक्रवार (27 मार्च, 2026) को एक पोस्ट भी किया था, इसमें पीएम ने लिखा- ’28 मार्च का दिन उत्तर प्रदेश और NCR के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा महत्व का दिन है. नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पहले चरण का उद्घाटन किया जाएगा.’ यह भी अहम बात है कि प्रधानमंत्री मोदी ने ही वर्ष 2021 में इसकी नींव रखी थी यानी शिलान्यास किया था. आने वाले समय में यह एयरपोर्ट दिल्ली एनसीआर के साथ आसपास के जिलों जैसे अलीगढ़, बुलंदशहर, मेरठ, मथुरा, आगरा समेत अन्य जिलों के लोगों के लिए अहम साबित होगा. इन शहरों में विकास और रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे. दिल्ली के पालम स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयर पोर्ट से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की दूरी लगभग 72 किमी हैं, इसके अलावा नोएडा, फरीदाबाद और गाजियाबाद से  लगभग 40 किमी ही दूरी है. वहीं, ग्रेटर नोएडा से 28 किमी, गुरुग्राम से 65 किमी और आगरा से 130 किमी की दूरी पर है. उद्घाटन के एक महीने के भीतर यानी अप्रैल के मध्य में कॉमर्शियल फ्लाइटों को बुकिंग शुरू होने का अनुमान है. माना जा रहा है कि अप्रैल अंत या मई की शुरुआत में यहां से कॉमर्शियल उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है. यह भी जानकारी सामने आ रही है कि पहले चरण में देश के 12 शहरों के लिए विमान सेवाएं शुरू होंगी.

Live Updates

  • 12:13 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  प्रधानमंत्री मोदी का मंच पर किया गया अभिवादन

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: पीएम मोदी शनिवार (28 मार्च, 2026) को जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के फेज़-1 का उद्घाटन करने के लिए स्टेज पर पहुंचे. इस दौरान उनका अभिनंदन किया गया.

  • 11:56 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, साथ में सीएम योगी भी रहे मौजूद

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  पीएम मोदी फेज़ 1 के उद्घाटन से पहले जेवर में नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पहुंचे. यहां पर उनके साथ यूपी के मुख्य़मंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे.

  • 11:11 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए लालाइत हैं जेवर के लोग : महेश शर्मा

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  गौतम बुद्ध नगर भाजपा सांसद महेश शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री का जो संकल्प है जिसके कारण आज भारत और भारत के लोगों का सम्मान विश्व शिखर पर है. आज युद्ध नहीं बुद्ध के मार्ग पर चलकर हम नई ऊंचाइयां पा रहे हैं. जेवर वासी शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत के लिए लालाइत है. मैं किसानों को धन्यवाद करता हूं और बधाई भी देता हूं.

  • 11:06 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: नोएडा एयरपोर्ट उद्घाटन को केशव प्रसाद मौर्य ने बताया बड़ी सौगात

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि देश की दृष्टि से भी और उत्तर प्रदेश की दृष्टि से भी जेवर एयरपोर्ट का शनिवार को प्रधानमंत्री मोदी द्वारा उद्घाटन यह गौरव का दिन, ऐतिहासिक दिन है. चुनाव तो 2027 में भाजपा तीसरी बार जीतने जा रही है, लेकिन विकास हमारा मुख्य लक्ष्य रहता है. हवाई जहाज पर हवाई चप्पल पहनने वाला भी बैठ सके. ऐसा देश हमें बनाना है और जेवर इसी कड़ी में एक सौगात है.

  • 11:03 (IST) 28 Mar 2026

    Noida International Airport Inauguration Live Updates: नोएडा एयरपोर्ट के टर्मिनल-1 के अंदर लगे हैं लेटेस्ट बैगेज हैंडलिंग सिस्टम

    Noida International Airport Inauguration Live Updates:  यात्रियों की सहूलियत के लिए टर्मिनल-1 के अंदर लेटेस्ट बैगेज हैंडलिंग सिस्टम और 10 एयरोब्रिज लगाए गए हैं. यहां सुरक्षा का जिम्मा सीआईएसएफ (CISF) के पास होगा. 

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST