<

MI vs KKR IPL 2026 Highlights: मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करेगी केकेआर

MI vs KKR Highlights: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. 5 बार की आईपीएल चैंपियन पिछले 6 सालों से ट्रॉफी दूर है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में आईपीएल खिताब हासिल किया था. हालांकि पिछले साल बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. ऐसे में दोनों टीमें नए सीजन में जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. नीचे देखें मैच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट...

MI vs KKR Key Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले के लिए शाम 7 बजे बजे टॉस किया जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है, लेकिन 2020 के बाद से ट्रॉफी से दूर हैं. वहीं, तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी एक बार फिर ट्रॉफी के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरेगी.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR की टीम ने पिछले साल काफी खराब प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस साल KKR की टीम वापसी करना चाहेगी. हालांकि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के सामने मैच जीतना केकेआर के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा. इस सीजन KKR के लिए उनकी गेंदबाजी बड़ी समस्या बनी हुई, क्योंकि टीम के कई स्टार बॉलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, जिनकी स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

MI की फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रयान रिकल्टन, अल्लाह गजनफर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रघु शर्मा

KKR की फुल स्क्वाड: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे.

Live Updates

  • 22:13 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: 11 ओवर के बाद मुंबई

    11 ओवर के बाद मुंबई की टीम बेहद मजबूत स्थिति में पहुंच गई है और स्कोर 135 बिना किसी नुकसान के हो गया है. इस ओवर में कुल 13 रन बने, जिसमें एक शानदार छक्का और एक चौका शामिल रहा. रयान रिकेल्टन 66 रन बनाकर बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रहे हैं, जबकि रोहित शर्मा 67 रन पर खेलते हुए उनका पूरा साथ दे रहे हैं.

  • 21:59 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: 6 ओवर का खेल खत्म

    MI vs KKR LIVE Updates: 6 ओवर का खेल खत्म हो गया है और मुंबई ने 1 भी विकेट नहीं गंवाया है. रोहित शर्मा अर्धशतक बनाकर खेल रहे हैं.

  • 21:48 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: 4 ओवर का खेल खत्म

    MI vs KKR LIVE Updates: 4 ओवर का खेल खत्म हो गया है. मुंबई की शुरुआत अच्छी रही है. उन्होंने अब तक 49 रन बना लिए हैं. 

  • 21:33 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

    MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. क्रीज पर रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन हैं. मुंबई ने ओवर में 6 रन बनाए हैं.

  • 21:16 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस को 20 ओवर में चाहिए 221 रन

    MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस को इस मैच जीत दर्ज करनी है तो उन्हें 20 ओवर में 221 रन बनाने होंगे. देखना दिलचस्प होगा कि वे कैसा परफॉर्म करते हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST