<

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: आरसीबी का जीत से आगाज, हैदराबाद को रौंदा, विराट ने ठोकी फिफ्टी

RCB vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का पहला रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी.

RCB vs SRH LIVE Score Updates: IPL 2026 का लंबा इंतजार आज खत्म गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ईशान किशन की हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी.

 वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में होगी, जो पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे. शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभालते नजर आएंगे. इस सीजन IPL के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसकी वजह है कि पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें 11 फैंस की मौत हो गई थी. ऐसे में इस साल बिना किसी जश्न के ओपनिंग मैच खेलने का फैसला लिया गया है.

RCB का स्क्वॉड: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

SRH का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, अमित कुमार.

Live Updates

  • 23:15 (IST) 28 Mar 2026

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी का जीत से आगाज

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी का जीत से आगाज हुआ है. उन्होंने SRH को 6 विकेट से हराया. विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

  • 22:36 (IST) 28 Mar 2026

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 140-2 है. विराट कोहली 45 और रजत पाटीदार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 22:12 (IST) 28 Mar 2026

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: 7 ओवर का खेल खत्म

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है और आरसीबी की टीम पूरी लय में नजर आ रही है. देवदत्त बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं विराट कोहली भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. 7 ओवर के बाद 89-1

  • 22:06 (IST) 28 Mar 2026

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी का स्कोर 60 के पार

    RCB vs SRH LIVE Score Updates:  5वें ओवर में बल्लेबाज़ों ने तेज़ खेल दिखाते हुए कुल 16 रन बटोरे, जिससे टीम का स्कोर 67/1 तक पहुंच गया. विराट कोहली 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर देवदत्त का अच्छा साथ निभा रहे हैं.

  • 21:59 (IST) 28 Mar 2026

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू

    RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. 4 ओवर के खेल के बाद टीम ने 18 रन बना लिए हैं. विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर हैं.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST