<

GG W vs DC W WPL 2026: रोमांचक मुकाबले में हारी दिल्ली, प्वाइंट टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंची गुजरात

GG W vs DC W WPL 2026: गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर के खेल में 174 रन बनाए. चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई.

GG W vs DC W WPL 2026 Live:  टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर के खेल में 174 रन बनाए. चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई. दिल्ली ने 13वें ओवर में 5 विकेट गंवा दिए थे. जेमिमा रोड्रिग्स 16, लाउरा 24, मैरिजन कैप 0, लिजेल ली 11 और शेफाली वर्मा 14 रन बनाकर ही आउट हो गई थी. लेकिन मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने आई निकी प्रसाद और स्नेह राणा ने गेम ही पलटकर रख दिया था. लेकिन गुजरात की सोफी डिवाइन ने आखिरी ओवर में 9 रन रन का बचाव किया और गुजरात को मैच जिताया. इस जीत के साथ गुजरात की टीम प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है.

 गुजरात जायंट्स ने 20 ओवर के खेल में कुल 174 रन बनाए. तनुजा कंवर ने अंतिम के ओवर्स में जबरदस्त बल्लेबाजी की और स्कोर को 170 के पार पहुंचाया. इससे पहले बेथ मूनी और अनुष्का शर्मा से शानदार बल्लेबाजी देखने को मिली थी. दिल्ली को जीत के लिए कुल 175 रन बनाने होंगे.

15 ओवर के खेल के बाद गुजरात ने 129 रन बना लिए हैं. बेथ मूनी ने 40 गेंदों में शानदार अर्धशतक ठोका और अब भी बल्लेबाजी कर रही है. वारेहाम सिर्फ 11 रन बना सकी. उन्हें श्री चरणी ने आउट किया. देखना होगा कि बेथ मूनी अपनी इस पारी को कहां तक लेकर जाती है. 

9 ओवर के खेल के बाद गुजरात ने 74 रन बना लिए हैं. सोफी डिवाइन 10 गेंदों में 13 रन बनाकर आउट हो गई थी. लेकिन इसके बाद अनुष्का शर्मा ने बढ़िया बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 70  रन के पार पहुंचाया. लेकिन वह 39 रन बनाकर आउट हो गई. क्रीज पर फिलहाल बेथ मूनी और एश्ले गार्डनर बल्लेबाजी कर रही है. देखना होगा कि वह इस स्कोर को कहां तक लेकर जाती है.

गुजरात जायंट्स की टीम अब तक 7 मुकाबले खेल चुकी है. जिसमें कि उन्हें 4 में जीत मिली है. प्वाइंट टेबल में वे चौथे स्थान पर हैं. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स की हालत गुजरात से अच्छी है. दिल्ली 6 में से 3 मुकाबला जीत सकी है. वे प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है. पिछली बार जब ये दोनों टीमें भिड़ी थी तो गुजरात जायंट्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 4 रन से मात दी थी. यह मैच इसी टूर्नामेंट का चौथा मुकाबला था. अब देखना होगा कि आज का मुकाबला कौन सी टीम जीतती है.

दोनों टीमों का स्क्वॉड:

गुजरात जायंट्स का स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, मिन्नू मणि, स्नेह राणा, लूसी हैमिल्टन, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, चिनेल हेनरी, ममता मदिवाला, दीया यादव

दिल्ली कैपिटल्स का स्क्वॉड: शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लॉरा वोल्वार्ड्ट, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने कप्प, निकी प्रसाद, चिनेल हेनरी, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, अलाना किंग, तानिया भाटिया, लूसी हैमिल्टन, प्रगति सिंह, एडला श्रुजाना

Live Updates

  • 23:19 (IST) 27 Jan 2026

    GG W vs DC W WPL 2026: 3 रन से हारी दिल्ली

    GG W vs DC W WPL 2026:  गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 ओवर के खेल में 174 रन बनाए. चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स की टीम 171 रन ही बना सकी और मैच हार गई. आखिरी ओवर में दिल्ली को 9 रन चाहिए थे. सोफी डिवाइन ने शानदार बचाव किया.

  • 22:51 (IST) 27 Jan 2026

    GG W vs DC W WPL 2026: 12 गेंदों में चाहिए 29 रन

    GG W vs DC W WPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स को 12 गेंदों में जीत के लिए 29 रन चाहिए. निकी प्रसाद के साथ स्नेह राणा भी अच्छी बल्लेबाजी कर रही है. 18 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर 146-6 है.

  • 22:48 (IST) 27 Jan 2026

    GG W vs DC W WPL 2026: फॉर्म में निकी प्रसाद

    17 ओवर के खेल के बाद दिल्ली का स्कोर 138-6 रन हो गया है. निकी प्रसाद जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है. वह 16 गेंदों में 33 रन बना चुकी है. अब सवाल ये है कि वह दिल्ली को जीत दिला पाएगी या नहीं. 
  • 22:35 (IST) 27 Jan 2026

    GG W vs DC W WPL 2026: 14 ओवर के खेल के बाद दिल्ली का स्कोर 98-5

    GG W vs DC W WPL 2026: 14 ओवर के खेल के बाद दिल्ली का स्कोर 98-5 है. 13वें ओवर में अच्छी बल्लेबाजी कर रही वोलवार्ट ने अपना विकेट गंवाया जो 24 रन बनाकर आउट हुई. दिल्ली ने कुल 5 विकेट गंवा दिए हैं.

  • 22:25 (IST) 27 Jan 2026

    GG W vs DC W WPL 2026: 11, 12वें ओवर में गंवाया विकेट

    GG W vs DC W WPL 2026: दिल्ली ने 11वें ओवर की अंतिम गेंद पर जेमिमा रोड्रिग्स और 12वें ओवर की दूसरी गेंद पर मैरिजेन कैप का विकेट गंवाया. 12 ओवर के बाद उनका स्कोर 84-4 है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

RR vs MI Highlights: जीत के साथ प्वाइंट टेबल में टॉप पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स, मुंबई इंडियंस की शर्मनाक हार

RR vs MI Highlights: राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में…

Last Updated: April 8, 2026 00:31:42 IST

Stock Market Highlights: हड़कंप मचा बाजार में! सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम, निफ्टी 22,800 के नीचे और सोना भी टूटा

Stock Market Highlights:: पिछले एक महीने में निफ्टी में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट…

Last Updated: April 7, 2026 17:14:25 IST

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST