<

Weather Today Highlights: दिल्ली-एनसीआर में शनिवार को और पड़ेगी ठंड, कोहरा भी बन सकता है मुसीबत; कई राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Today Highlights: बदला मौसम का मिजाज, भीषण ठंड की चपेट में दिल्ली-एनसीआर, उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट

Weather Today Highlights: देशभर में मौसम का मिजाज बदला चुका है. दक्षिण भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट है तो उत्तर भारत में भीषण ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है.  दिल्ली-एनसीआर  समेत  पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे का प्रकोप फिलहाल बरकरार है. इस बीच पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने चलते भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अगले 2-3 दिनों तक के दौरान दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों में शीतलहर से गंभीर शीतलहर की चेतावनी जारी की है. इसका मतलब दिल्ली-एनसीआर के 4 करोड़ लोगों को अगले सप्ताह के मध्य तक ही ठंड से कुछ राहत मिलने के संकेत हैं. IMD के अनुसार, शुक्रवार (16 जनवरी, 2025) से अगले सप्ताह 21 जनवरी के दौरान केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और पर्वतीय राज्य हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी की संभावना है. इसके असर से पूरे उत्तर भारत फिर से कांपेंगे. इस दौरान बादल छाए रहेंगे तो ठंड में कमी आने के आसार बहुत ही कम हैं. IMD के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 48 से 72 घंटे के दौरान उत्तर भारत के 6 राज्यों समेत कुल 8 राज्यों में बारिश होने की संभावना है. कोहरा सड़कों पर यातायात को भी धीमा कर रहा है तो वहीं, कई राज्यों में घना मुसीबत बन गया है. कोहरे के कारण रेलगाड़ियों का परिचालन प्रभावित हैं और यह सिलसिला अगले कुछ दिनों तक और चलेगा. रेलवे सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, उत्तर भारत में छाए घने कोहरे के चलते नई दिल्ली आ रहीं कई ट्रेनें 8-10 घंटे की देरी से चल रही हैं. इसके अलावा IMD की ओर से शुक्रवार को भी कोहरे के चलते कई जगहों पर उड़ानें प्रभावित होने का अलर्ट है. अगले 5 दिनों में देश में बारिश की संभावना कम तो है, लेकिन कुछ तटीय इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की आशंका है. इसमें तमिलनाडु भी शामिल है.

Live Updates

  • 21:45 (IST) 16 Jan 2026

    Weather Today Live: यूपी में शनिवार को मौसम कैसा रहेगा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

    Weather Today Live: मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार (17 जनवरी, 2026) को भी मौसम साफ बना रहेगा. धूप निकलेगी, लेकिन ठंड बरकरार रहेगा. अगले दो दिन पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है. इस दौरान कई जिलों में अत्ंयत घने से घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट जारी किया गया है.

  • 17:25 (IST) 16 Jan 2026

    Weather Today Live: शनिवार को और पड़ेगी ठंड, कोहरा भी बन सकता है मुसीबत

    Delhi Weather Today Live: दिल्ली-एनसीआर में आने वाले कुछ दिनों तक सर्दी की सितम जारी रहेगा. शनिवार (17 जनवरी, 2026) को  न्यूनतम तापमान 6 डिग्री और अधिकतम 23 डिग्री रहने का अनुमान है. अधिक तापमान में इजाफा होने और धूप निकलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन बर्फीली हवाएं लोगों को परेशान करेंगीं.

  • 16:12 (IST) 16 Jan 2026

    Weather Today Live: बिहार और पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले 5 दिन तक कोहरा करेगा परेशान

    Weather Today Live: पूर्वोत्तर भारत के साथ-साथ बिहार में अगले पांच दिनों तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. कोहरे की वजह से सड़क और रेल यातायात प्रभावित हो सकता है. रविवार को भी घने कोहरे के चलते लोगों को परेशान होगी. 

  • 14:26 (IST) 16 Jan 2026

    Weather Today Live: पंजाब और हरियाणा में रविवार को बिगड़ेगा मौसम का मिजाज

    Weather Today Live: पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में 18 से 20 जनवरी के बीच और 19 और 20 जनवरी के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में छिटपुट बारिश हो सकती है.

  • 13:52 (IST) 16 Jan 2026

    Weather Today Live: 20 जनवरी तक कश्मीर से उत्तराखंड तक बदलेगा मौसम, बारिश-बर्फबारी होगी तेज

    Weather Today Live: मौसम की जानकारी देने वाली निजी एजेंसी स्काईमेट वेदर के मुताबिक, आगामी 24 घंटे के दौरान, 17, 18, 19 और 20 जनवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के अलग-अलग इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी की संभावना है. इसके चलते मौसम के मिजाज में बदलाव आएगा.

JP YADAV

जेपी यादव डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वह प्रिंट और डिजिटल मीडिया, दोनों में समान रूप से पकड़ रखते हैं. मनोरंजन, साहित्य और राजनीति से संबंधित मुद्दों पर कलम अधिक चलती है. अमर उजाला, दैनिक जागरण, दैनिक हिंदुस्तान, लाइव टाइम्स, ज़ी न्यूज और भारत 24 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं.कई बाल कहानियां भी विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं. सामाजिक मुद्दों पर 'रेडी स्टडी गो' नाटक हाल ही में प्रकाशित हुआ है. टीवी और थिएटर के प्रति गहरी रुचि रखते हुए जेपी यादव ने दूरदर्शन पर प्रसारित धारावाहिक 'गागर में सागर' और 'जज्बा' में सहायक लेखक के तौर पर योगदान दिया है. इसके अलावा, उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'चिराग' में अभिनय भी किया है. वर्तमान में indianews.in में बतौर एसोसिएट एडिटर कार्यरत हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST