<

WPL 2026: गुजरात की टूर्नामेंट में दूसरी हार, RCB जीत के साथ टॉप पर बरकरार, श्रेयंका ने झटके 5 विकेट

Gujarat Giants Women vs Royal Challengers Bengaluru Women WPL 2026 Live Score: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात जायंट्स के बीच खेला गया. इस मैच में गुजरात को हार का सामना करना पड़ा.

WPL 2026 RCW vs GGW: विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) 2026 का 9वां मैच गुजरात जायंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला गया. इस मैच में आरसीबी ने 32 रन से शानदार जीत दर्ज की. पहले बैटिंग करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने मुश्किल हालात से उबरते हुए गुजरात जायंट्स के खिलाफ 20 ओवर में 182 रन पर 7 विकेट का मजबूत स्कोर खड़ा किया. चेज करते हुए गुजरात जायंट्स की टीम 150 रन पर ही ऑलआउट हो गई. इस जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है.

आरसीबी की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. पावरप्ले के दौरान टीम ने लगातार विकेट गंवाए और एक समय स्कोर 6 ओवर में 45/4 था. शीर्ष क्रम पूरी तरह लड़खड़ा गया, जिससे बेंगलुरु की मुश्किलें बढ़ती नजर आईं. कप्तान समेत कई बल्लेबाज़ सस्ते में पवेलियन लौट गईं. ग्रेस हैरिस 17, स्मृति मंधाना 5 और दयालन हेमलता 4 रन बनाकर आउट हुई. ऐसे समय पर राधा यादव और विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋचा घोष ने मोर्चा संभाला. दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए हुई शतकीय साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया.

राधा यादव ने बेहतरीन संतुलन दिखाते हुए 47 गेंदों में 66 रन बनाए, जिसमें कई 6 चौके और 3 छक्के शामिल रहे. वहीं, ऋचा घोष ने भी अहम योगदान देते हुए 44 रन की उपयोगी पारी खेली. अंतिम ओवरों में नादिन डी क्लर्क की तेज़ तर्रार पारी ने RCB के स्कोर को और मजबूती दी. उन्होंने महज 12 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम को 182 के स्कोर तक पहुंचाया और गुजरात को 183 रन का लक्ष्य दिया. गुजरात के लिए सबसे अधिक सोफी डिवाइन ने 3 विकेट झटके.

श्रेयंका पाटिल ने लिए 5 विकेट

चेज करते हुए गुजरात 150 पर ऑल आउट हो गई. ओपनिंग करने उतरी सोफी डिवाइन सस्ते में 8 रन बनाकर आउट हुई. उसके बाद बेथ मूनी अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन बेथ मूनी 27 बनाकर आउट हो गई. इसके अलावा कनिका अहूजा ने 16, जार्जिया वारेहाम ने 13 बनाए. भारतीय फुलमली अच्छी बल्लेबाजी कर रही थी लेकिन वह 39 बनाकर आउट हो गई. काश्वी गौतम और तनुजा कंवर भी कुछ खास कमाल नहीं कर सकी. आरसीबी के लिए श्रेयंका पाटिल ने शानदार 5 विकेट लिए.

Live Updates

  • 23:00 (IST) 16 Jan 2026

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: 32 रन से हारी गुजरात, टूर्नामेंट में मिली दूसरी हार

    RCB W vs GG W WPL 2026: खराब बल्लेबाजी के चलते इस मैच में गुजरात की टीम को हार का सामना करना पड़ा. 183 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम 150 रन पर ही ऑल आउट हो गई. आरसीबी की टीम की ओर से श्रेयंका पाटिल ने 5 विकेट झटके.

  • 22:43 (IST) 16 Jan 2026

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: 24 गेंदों में चाहिए 50 रन

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात को 24 गेंदों में कुल 50 रन चाहिए. 16 ओवर के खेल के बाद उन्होंने 133 रन बनाए हैं और कुल 6 विकेट गंवाए हैं. भारती फुलमाली 35 रन बनाकर खेल रही है तो वहीं, तनुजा कंवर 6 गेंदों में 12 रन बना चुकी है. देखना होगा कि वह 183 रन बना पाती है या नहीं.

  • 22:19 (IST) 16 Jan 2026

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात को लगा पांचवा झटका, 11 ओवर के बाद स्कोर 75-5

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने वारेहाम के रूप में 5वां विकेट गंवा दिया है. जो सिर्फ 13 रन बनाकर आउट हो गई. 11 ओवर के बाद गुजरात ने 75 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 5 विकेट्स भी गंवा दिए हैं. 

  • 22:05 (IST) 16 Jan 2026

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: गुजरात ने गंवाया तीसरा विकेट

    GG W vs RCB W Live Score WPL 2026: गुजरात जायंट्स ने एश्ले गार्डनर का विकेट गंवा दिया है. जो सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गई. 8.4 ओवर के बाद गुजरात ने 63 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट गंवाए हैं. 

  • 21:47 (IST) 16 Jan 2026

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: 5 ओवर के बाद गुजरात का स्कोर 38-2

    RCB W vs GG W Live Score WPL 2026: 5 ओवर के बाद गुजरात जायंट्स की टीम ने 38 रन बना लिए हैं. गुजरात ने सोफी डिवाइन के रूप में 1 विकेट गंवा दिया है. इसके बाद बेथ मूनी ने भी विकेट दे दिया. फिलहाल एश्ले गार्डनर और कनिका अहुजा क्रीज पर है. देखना होगा कि वे दोनों इस स्कोर को कहां तक लेकर जाते हैं. गुजरात के सामने 183 रन का लक्ष्य है.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST