Live Gold Silver Price Rate Today: सोना-चांदी की कीमतों में आया उछाल या कमी आई? यहां जानिये दिल्ली-मुंबई समेत बड़े शहरों के ताजा रेट्स
यहां मिलेगी मंगलवार (13 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के साथ-साथ चांदी के ताजा रेट की पूरी जानकारी.
Gold Silver Rate/Price Today, Aaj Sone Chandi Ka Bhav Live Updates: अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राजनीतिक उथल-पुथल जारी है. रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध थमता नजर नहीं आ रहा है. वेनेजुएला पर कथित तौर पर हमला करके अमेरिका ने दुनिया के छोटे देशों की मुसीबत बढ़ा दी है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नजरें डेनमार्क के आधिपत्य वाले ग्रीनलैंड पर हैं. ऐसे में टेंशन का एक नया मोर्चा खुल सकता है. इस सबके बीच मिडिल ईस्ट में ईरान में गृह युद्ध जैसै हालात बन गए हैं. ईरान के मुखिया खामेनेई के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में अब तक 1000 से अधिक लोग मारे गए हैं. बताया जा रहा है कि अमेरिकी की एंट्री भी इस देश में हो सकती है. यही वजह है कि बीच देश-दुनिया के बाजारों में उतार-चढ़ाव का दौर देखने को मिल रहा है. भारतीय शेयर बाजार में भी लगातार गिरावट का दौर जारी है. ऐसे में निवेशक सोने और चांदी में निवेश को तरजीह दे रहे हैं. सोने की कीमतें लगातार रिकॉर्ड बन रही हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार (13 जनवरी, 2026) की सुबह 24 कैरेट सोने की कीमतें बढ़कर 1,40,449 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं. अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोना 1,44,600 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया. वहीं गुडरिटर्न्स के अनुसार आज सोने की कीमत बढ़कर 1,42,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हैं, जबकि मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोने का वायदा भाव में बढ़कर रिकॉर्ड 1,41,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार की बात करें तो हाजिर सोना पहली बार 4,600 डॉलर प्रति औंस के स्तर को पार कर गया. वहीं, वहीं गुडरिटर्न्स की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार को भारत में चांदी की कीमत 2,70,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई, इस तरह कीमत में 10 हजार रुपये की वृद्धि हुई है. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक चांदी का भाव 2,56,776 रुपये किलो हो गया, जो एक नया रिकॉर्ड है.
Live Gold Silver Price Rate Today: बुधवार (13 जनवरी, 2026) को दोपहर बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. हालांकि, ज्यादा गिरावट नहीं है. जानकारों की मानें तो सोना और चांदी ने 2026 की शुरुआत जबरदस्त तेजी के साथ की है. चांदी साल के शुरुआती दिनों में ही करीब 13 फीसदी चढ़ चुकी है. वहीं, सोना पिछले 12 महीनों में लगभग 85 फीसदी उछल चुका है.
Live Gold Silver Price Rate Today: पश्चिम बंगाल में भी सोने-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. कोलकाता में बुधवार ( 13 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने का दाम कोलकाता 130310 रुपये जबकि 22 कैरेट का दाम 142160 रुपये रहा.
Live Gold Silver Price Rate Today: बुधवार (13 जनवरी, 2026) को दोपहर बाद सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. मंगलवार को दोपहर बाद सोने का वायदा भाव एमसीएक्स एक्सचेंज पर 0.46 फीसदी या 647 रुपये की गिरावट के साथ 1,41,385 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा. वहीं, चांदी का वायदा भाव इस समय 0.71 फीसदी या 1917 रुपये की गिरावट के साथ 2,66,741 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेड करता नजर आया.
Live Gold Silver Price Rate Today: बुधवार (13 जनवरी, 2026) को सोने की ही तरह चांदी में भी तेजी है. 13 जनवरी की सुबह चांदी की कीमत 270100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है. विदेशी बाजारों में हाजिर भाव 84.61 डॉलर प्रति औंस के रिकॉर्ड स्तर पर है.
Live Gold Silver Price Rate Today: लोहड़ी पर सोना-चांदी खरीदने वालों के अच्छी खबर नहीं है. जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, मंगलवार (13 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट सोना 144,200 रुपये, जबकि 22 कैरेट 134,110 रुपये दर्ज किया गयाहै. चांदी की बात करें तो 270,000 रुपये पर पहुंच गई है.
Live Gold Silver Price Rate Today: बुधवार को चांदी की कीतमों में भी इजाफा हुआ हैं. यहां पर हम बता रहे हैं देश के बड़े शहरों में चांदी के ताजा रेट्स.
शहर चांदी के दाम
लखनऊ 2,70,100 रुपये
जयपुर 2,70,100 रुपये
दिल्ली 2,70,100 रुपये
पटना 2,70,100 रुपये
मुंबई 2,70,100 रुपये
अहमदाबाद 2,70,100 रुपये
पुणे 2,70,100 रुपये
कोलकाता 2,70,100 रुपये
मेरठ 2,70,100 रुपये
लुधियाना 2,70,100 रुपये
Live Gold Silver Price Rate Today: पुणे और बेंगलुरु में भी सोने की कीमतों में इजाफा हुआ था. इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम है, वहीं 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 130310 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंच गई है.
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई, चेन्नई और कोलकाता में बुधवार (13 जनवरी, 2026) 22 कैरेट सोने की कीमत 130310 रुपये प्रति 10 ग्राम है. जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Live Gold Silver Price Rate Today: दिल्ली में बुधवार (13 जनवरी, 2026) को 24 कैरेट सोने की कीमत 142310 रुपये प्रति 10 ग्राम है, जबकि 22 कैरेट का भाव 130460 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
Live Gold Silver Price Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है. बुधवार (13 जनवरी, 2026) को लोहड़ी की सुबह देश में सोने की कीमत में तेजी है. विशेषज्ञों के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में बुधवार को 24 कैरेट गोल्ड का भाव बढ़कर 142310 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि आर्थिक राजधानी मुंबई में कीमत 142160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है. वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का हाजिर भाव रिकॉर्ड 4601.69 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. बताया जा रहा है कि सोने-चांदी के दामों में बढ़ोतरी जारी रहेगी.
Live Gold Silver Price Rate Today: मंगलवार को भी सुबह चांदी के दामों में इजाफा हुआ है. देश की राजधानी दिल्ली और मुंबई जैसे शहरों में दाम बढ़ें हैं. कुल मिलाकर चांदी रेट्स के मामले में ऑल टाइम हाई पर है.
शहर का नाम 10 ग्राम चांदी का भाव 100 ग्राम चांदी का भाव
दिल्ली 2,700 रुपये 27,000 रुपये
मुंबई 2,700 रुपये 27,000 रुपये
कोलकाता 2,700 रुपये 27,000 रुपये
चेन्नई 2,871 रुपये 28,710 रुपये
Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…
Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…
West Bengal Assembly Election Voting Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…
RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th…