<

RCB vs UPW, WPL 2026 Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने UP वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया, ग्रेस हैरिस ने किया कमाल

RCB vs UPW, WPL 2026 Live Updates: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है. आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा कर मुकाबले को अपने नाम किया.

RCB vs UPW, WPL 2026 Highlights: विमेंस प्रीमियर लीग 2026 के रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और UP वॉरियर्स के बीच मैच के लाइव कवरेज में आपका स्वागत है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मुकाबले को अपने नाम कर लिया है. आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा कर मुकाबले को अपने नाम किया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए UP वॉरियर्स ने 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 143 रन बनाए थे. 

दीप्ति शर्मा ने की शानदार बल्लेबाजी

पहले बल्लेबाजी करते हुए UP वॉरियर्स की शुरुआत बेहद खराब रही. 50 रन के स्कोर पर टीम के 5 खिलाड़ी पवेलियन लौट चुके थे. लेकिन डिएंड्रा डॉटिन और दीप्ति शर्मा की जोड़ी ने UP वॉरियर्स की पारी को संभाली और टीम को न सिर्फ ऑल आउट होने से बचाया. बल्कि 93 रन की शानदार साझेदारी भी की. जहां डिएंड्रा डॉटिन ने 40 रन की पारी खेली. वहीं दीप्ति शर्मा ने 45 रन की पारी खेली. दीप्ति शर्मा ने अपनी पारी में 5 चौके और 1 छक्का लगाया.  वहीं कप्तान मेग लैनिंग आज कुछ खास नहीं कर पाईं और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गईं. 

ग्रेस हैरिस किया कमाल

वहीं144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद शानदार रही. 12.1 ओवर में ही आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्रेस हैरिस ने 40 गेदों में 85 रन की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 32 गेदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली. उन्होने अपने इस पारी में 9 चौके लगाए. 

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

UP वॉरियर्स विमेन (प्लेइंग XI): किरण नवगिरे, मेग लैनिंग (c), फोएबे लिचफील्ड, हरलीन देओल, दीप्ति शर्मा, श्वेता सेहरावत (w), डिएंड्रा डॉटिन, सोफी एक्लेस्टोन, आशा सोभना, शिखा पांडे, क्रांति गौड़

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमेन (प्लेइंग XI): ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (c), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (w), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिंसे स्मिथ, लॉरेन बेल

Live Updates

  • 22:26 (IST) 12 Jan 2026

    RCB vs UPW Live Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने UP वॉरियर्स को 9 विकेट से हराया

    RCB vs UPW Live Update:रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने टूर्नामेंट में लगातार दूसरे मुकाबले को यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से हरा कर अपने नाम कर लिया है. 144 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत बेहद शानदार रही. 12.1 ओवर में ही आरसीबी ने 1 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को पूरा कर लिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से ग्रेस हैरिस ने 40 गेदों में 85 रन की पारी खेली. वहीं स्मृति मंधाना ने 32 गेदों में नाबाद 47 रन की पारी खेली. उन्होने अपने इस पारी में 9 चौके लगाए.

  • 22:22 (IST) 12 Jan 2026

    RCB vs UPW Live Update: 85 रन बनाकर Grace Harris आउट

    RCB vs UPW Live Update: 137 रन के स्कोर पर आरसीबी का पहला विकेट गिरा. Grace Harris 40 गेंदों में 85 रन बनाकर आउट हुई. ग्रेस ने अपने इस पारी के दौरान 10 चौके और 5 चौके लगाए.  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 212.50 था. 

  • 22:13 (IST) 12 Jan 2026

    RCB vs UPW Live Update: किसी भी टीम का WPL में सबसे तेज़ 100 (ओवर के हिसाब से)

    • 7.0 (DC vs GG) नवी मुंबई 2023
    • 7.5 (RCB vs UPW) नवी मुंबई 2026 *
    • 8.0 (RCB vs GG) ब्रेबोर्न 2023
  • 22:04 (IST) 12 Jan 2026

    RCB vs UPW Live Update: WPL में सबसे महंगे ओवर

    • 32 रन स्नेह राणा (DC vs GG) नवी मुंबई 2026
    • 32 रन डिएंड्रा डॉटिन (UPW vs RCB) नवी मुंबई 2026 *
    • 28 दीप्ति शर्मा (UPW ​​बनाम RCB) लखनऊ 2025
    • 25 तनुजा कंवर (GG बनाम RCB) ब्रेबोर्न 2023
  • 22:04 (IST) 12 Jan 2026

    RCB vs UPW Live Update: WPL में सबसे ज़्यादा पावरप्ले टोटल

    • 87/0 (DC vs GG) नवी मुंबई 2023
    • 80/0 (GG vs DC) नवी मुंबई 2026
    • 78/0 (RCB vs UPW) नवी मुंबई 2026 *
    • 77/0 (RCB vs GG) ब्रेबोर्न 2023
    • 70/2 (RCB vs UPW) लखनऊ 2025
Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST