<

GT vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स बल्लेबाजी करने उतरी, वैभव सूर्यवंशी के साथ जायसवाल क्रीज पर

GT vs RR LIVE Score Updates | Gujarat Titans vs Rajasthan Royals | 9th Match Live Score Updates | GT vs RR IPL 2026 Scorecard Live: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. जहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिलेगी.

GT vs RR Live Score: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. मैच शाम 7.30 बजे से शुरू हो चुका है.
गुजरात की कप्तानी राशिद खान संभाल रहे हैं, जबकि राजस्थान की जिम्मेदारी रियान पराग के कंधों पर है. राजस्थान रॉयल्स पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. क्योंकि वह पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस पर दबाव होगा क्योंकि वह पिछला मैच हार गई थी. राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस 1 हार के साथ 7वें नंबर पर है. गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी है.
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज भी असर डाल सकते हैं। ऐसे में राशिद खान और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर्स मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. उन्होंने 8 मैचों में कुल 6 मैच जीते हैं. जबकि राजस्थान ने 2 मैच ही जीते हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Live Updates

  • 19:44 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: 3 ओवर के बाद का स्कोर

    GT vs RR LIVE Updates: 3 ओवर के बाद का स्कोर 32-0 है. वैभव 14 और जायसवाल 16 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 19:37 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: 2 ओवर के बाद स्कोर

    GT vs RR LIVE Updates: 2 ओवर के बाद स्कोर 17-0 है. वैभव सूर्यवंशी 14 रन बनाकर खेल रहे हैं. 

  • 19:35 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात

    GT vs RR LIVE Updates: बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात टाइटंस. वैभव सूर्यवंशी और जायसवाल क्रीज पर.

  • 19:20 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI

    यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा

  • 19:13 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: गिल चोट के कारण बाहर

    GT vs RR LIVE Updates: गिल चोट के कारण बाहर हैं. इसलिए मैच में गुजरात की कप्तानी राशिद खान कर रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच…

Last Updated: April 4, 2026 19:12:40 IST

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST

Live Stock Market Updates: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,500 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,600 के ऊपर

Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…

Last Updated: April 2, 2026 15:31:28 IST

LSG vs DC Highlights, IPL 2026: समीर रिजवी की बेहतरीन बल्लेबाजी, लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, ऋषभ पंत की हार से शुरुआत

LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से…

Last Updated: April 1, 2026 23:07:15 IST