<

DC vs MI Highlights: समीर रिजवी ने ठोके 90 रन, दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से हराया

DC vs MI LIVE Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली.

DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच में मुंबई को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए दिल्ली ने 18.1 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. दिल्ली की ओर से समीर रिजवी ने शानदार 90 रन की पारी खेली. दिल्ली की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है. वहीं, मुंबई की पहली हार है.

आईपीएल 2026 के 8वें दिन यानी 4 अप्रैल का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है. दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर मुंबई इंडियंस को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया. MI ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए. मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने 35 रन बनाए. वहीं, कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी लगाई. सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 51 रन बनाए. इसके अलावा नमन धीर ने 28 और मिचेल सैंटनर ने 18 रनों का योगदान दिया. अब दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 163 रनों की जरूरत है.

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश चौधरी ने शानदार गेंदबाजी की. मुकेश ने 3 ओवर में 26 रन खर्च करके 2 विकेट चटकाए. उनके अलावा लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने 1-1 विकेट लिए. दिल्ली की ओर से सिर्फ कुलदीप यादव महंगे साबित हुए, जिन्होंने 3 ओवर में 31 रन लुटाए.

दोनों टीमों का स्क्वॉड

दिल्ली कैपिटल्स: केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार. (इम्पैक्ट सब: आशुतोष शर्मा, आकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर)

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, रायन रिकल्टन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, कॉर्बिन बॉश, जसप्रीत बुमराह. (इम्पैक्ट सब: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार)

Live Updates

  • 19:05 (IST) 04 Apr 2026

    DC vs MI LIVE Updates: दिल्ली ने 6 विकेट से जीता मैच

    DC vs MI LIVE Updates: समीर रिजवी की 90 रन की पारी की बदलौत दिल्ली ने 6 विकेट से मैच को जीत लिया है. लगातार दूसरी बार समीर ने दिल्ली के लिए बेहतरीन पारी खेली. मुंबई इंडियंस की टूर्नामेंट में यह पहली हार है.

  • 18:54 (IST) 04 Apr 2026

    DC vs MI LIVE Updates: दिल्ली जीत के करीब

    DC vs MI LIVE Updates: दिल्ली जीत के करीब है. अब टीम को 22 गेंदों में 12 रन चाहिए. समीर रिजवी 90 रन बनाकर आउट हो गए.

  • 18:50 (IST) 04 Apr 2026

    DC vs MI LIVE Updates: 16 ओवर के बाद 149-3

    DC vs MI LIVE Updates: 16 ओवर के बाद दिल्ली ने 149-3 रन बना लिए हैं. समीर रिजवी 49 गेंदों में 88 रन बनाकर खेल रहे हैं.

  • 18:43 (IST) 04 Apr 2026

    DC vs MI LIVE Updates: 90 गेंदों का खेल खत्म

    DC vs MI LIVE Updates: 90 गेंदों का खेल खत्म हो गया है और दिल्ला का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आ रहा है.  दिल्ली को जीत के लिए 30 गेंदों में 25 रन चाहिए. मुंबई की टीम मुश्किल में नजर आ रही है. 

  • 18:37 (IST) 04 Apr 2026

    DC vs MI LIVE Updates: 13 ओवर का खेल खत्म

    DC vs MI LIVE Updates: 13 ओवर का खेल खत्म हो गया है और मैच मुंबई इंडियंस के हाथ से निकलता दिखाई दे रहा है. समीर रिजवी 50 रन बनाकर खेल रहे है. दिल्ली का स्कोर 108-4

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST