<

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 204/8 ही बना सकी. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए.

GT vs RR Highlights: राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया, जिसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 204/8 ही बना सकी. आखिरी ओवर में गुजरात को जीत के लिए 11 रन चाहिए थे, लेकिन तुषार देशपांडे ने शानदार गेंदबाजी करते हुए सिर्फ 4 रन दिए और एक अहम विकेट भी झटका. ओवर की शुरुआत वाइड से हुई, लेकिन इसके बाद बल्लेबाज सिर्फ सिंगल ही ले सके. दबाव बढ़ता गया और पांचवीं गेंद पर विकेट गिरने से मैच पूरी तरह राजस्थान के पक्ष में चला गया.
16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 171/7 हो गया है. इस ओवर में कुल 10 रन आए. इस समय राशिद खान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रबाडा भी 8 रन पर उनका साथ दे रहे हैं. गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन बनाने हैं.
11 ओवर के बाद टीम का स्कोर 112/2 हो गया है. इस ओवर में कुल 9 रन आए और रवि बिश्नोई ने एक महत्वपूर्ण विकेट भी हासिल किया. उन्होंने 73 रन पर बैटिंग कर रहे साईं सुदर्शन को आउट किया. इस समय जोस बटलर 12 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि ग्लेन फिलिप्स 1 रन पर उनका साथ दे रहे हैं.
5 ओवर के बाद गुजरात की टीम का स्कोर 45 बिना किसी नुकसान के है. हालांकि पांचवें ओवर में रन गति थोड़ी धीमी पड़ गई और केवल 5 रन ही बन पाए. साई सुदर्शन 21 गेंदों पर 26 रन बनाकर अच्छी लय में नजर आ रहे हैं, वहीं कुमार कुशाग्र 9 गेंदों में 13 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं.

राजस्थान रॉयल्स की पारी 210 पर सिमटी. यशस्वी जायसवाल (55) और ध्रुव जुरेल (75) की शानदार पारी के दम पर राजस्थान ने गुजरात को दिया 211 रन का लक्ष्य दिया है. अगर गुजरात को यह मैच जीतना है तो उन्हें 20 ओवर में कुल 211 रन बनाने होंगे.
11 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 107/1 हो गया है और टीम अब भी मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. ओपनिंग के बाद अब पारी को संभाल रहे हैं जायसवाल जो 30 गेंदों पर 47 रन बनाकर शानदार फॉर्म में हैं और अपने अर्धशतक के करीब पहुंच चुके हैं. उनके साथ जुरेल  18 गेंदों में 21 रन बनाकर क्रीज पर टिके हुए हैं और स्ट्राइक रोटेट करने के साथ मौके मिलने पर बाउंड्री भी लगा रहे हैं.
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स (Gujarat Titans vs Rajasthan Royals) के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिल रही है. दोनों टीमें मजबूत प्लेइंग इलेवन के साथ उतरी है ऐसे में मैच के रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है. मैच शाम 7.30 बजे से शुरू हो चुका है.
गुजरात की कप्तानी राशिद खान संभाल रहे हैं, जबकि राजस्थान की जिम्मेदारी रियान पराग के कंधों पर है. राजस्थान रॉयल्स पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. क्योंकि वह पिछला मुकाबला जीतकर आ रही है. वहीं, गुजरात टाइटंस पर दबाव होगा क्योंकि वह पिछला मैच हार गई थी. राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है जबकि गुजरात टाइटंस 1 हार के साथ 7वें नंबर पर है. गुजरात टाइटंस अपने घरेलू मैदान पर वापसी कर जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान में उतरी है.
अहमदाबाद की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है, लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ स्पिन गेंदबाज भी असर डाल सकते हैं। ऐसे में राशिद खान और रवि बिश्नोई जैसे स्पिनर्स मैच का रुख पलटने की क्षमता रखते हैं. हेड-टू-हेड आंकड़ों पर नजर डालें तो गुजरात टाइटंस का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. उन्होंने 8 मैचों में कुल 6 मैच जीते हैं. जबकि राजस्थान ने 2 मैच ही जीते हैं.
दोनों टीमों का स्क्वॉड:
गुजरात टाइटन्स का स्क्वॉड: साई सुदर्शन, शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, जेसन होल्डर, जयंत यादव, मानव सुथार, कुमार कुशाग्र, रविश्रीनिवासन साई किशोर, इशांत शर्मा, ल्यूक वुड, टॉम बैंटन, कुलवंत खेजरोलिया, अनुज रावत, अरशद खान, गुरनूर बराड़, निशांत सिंधु
राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा, डोनोवन फरेरा, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, रवि सिंह, सुशांत मिश्रा, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, युद्धवीर सिंह चरक, शुभम दुबे, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेराला

Live Updates

  • 23:26 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: 6 रन से जीती राजस्थान रॉयल्स

    GT vs RR LIVE Updates:राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 210/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में गुजरात की टीम 20 ओवर में 204/8 ही बना सकी. तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवर में शानदार तरीके से 11 रन डिफेंड किए और टीम को 6 रन से जीत दिलाई.

  • 23:16 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: 6 गेंदों में चाहिए 11 रन

    GT vs RR LIVE Updates: गुजरात को 6 गेंदों में जीत के लिए 11 रन चाहिए. क्रीज पर रबाडा और राशिद खान हैं.

  • 23:10 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: गुजरात को 12 गेंदों में चाहिए 15 रन

    GT vs RR LIVE Updates: गुजरात को 12 गेंदों में जीत के लिए 15 रन चाहिए. क्रीज पर राशिद खान हैं. देखना होगा कि मैच में क्या होता है.

  • 23:01 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 171/7

    GT vs RR LIVE Updates: 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 171/7 हो गया है. इस ओवर में कुल 10 रन आए. इस समय राशिद खान 8 रन बनाकर खेल रहे हैं, जबकि रबाडा भी 8 रन पर उनका साथ दे रहे हैं. गुजरात को जीत के लिए 24 गेंदों में 40 रन बनाने हैं.
  • 22:51 (IST) 04 Apr 2026

    GT vs RR LIVE Updates: रवि बिश्नोई ने पूरे किए 200 विकेट

    GT vs RR LIVE Updates: रवि बिश्नोई ने टी20 करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं. राहुल तेवतिया को आउट करने के बाद वह ऐसा करने वाले 19वें भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. 14.4 ओवर के बाद स्कोर 159-6

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST