<

Delhi NCR Flood Update Live: खतरे के निशान के पार बह रही यमुना, रेलवे का पुल भी होगा बंद

Delhi NCR Flood Update Live: खतरे के निशान के पार बह रही यमुना, रेलवे का पुल भी होगा बंद

Delhi- NCR Weather Update: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत के कई हिस्सों में मानसून ने हालात बिगाड़ दिए हैं। लगातार हो रही तेज बारिश ने गुरुग्राम, नोएडा और गाजियाबाद में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली के लिए आज भारी बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। गुरुग्राम में तो हालात इतने गंभीर हो गए हैं कि जलभराव और लंबा ट्रैफिक जाम लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन गया है। स्थिति को देखते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर स्कूलों, कॉलेजों और दफ्तरों को बंद रखने और घर से काम करने की अपील की है। इसी बीच नोएडा और गाजियाबाद में भी तेज बारिश हो रही है, जबकि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में अचानक बाढ़ और अत्यधिक वर्षा की आशंका को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया गया है। पंजाब और जम्मू-कश्मीर में भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Live Updates

  • 17:41 (IST) 02 Sep 2025

    Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली में सबसे ज्यादा आयानगर और पालम में दर्ज हुई बारिश

    Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली में सोमवार से रुक-रुक कर तो कभी मुसालाधार बारिश का दौर मंगलवार को भी जारी रहा। प्रमुख मौसम केंद्रों ने सुबह 8:30 बजे तक 37.8 mm बारिश दर्ज की। लोधी रोड में 35.2 mm बारिश दर्ज की गई, जबकि अन्य इलाकों में इससे भी ज़्यादा बारिश हुई। आंकड़ों के अनुसार, आयानगर में 95 mm और पालम में 57.4 mm बारिश दर्ज की गई।
  • 17:23 (IST) 02 Sep 2025

    Delhi NCR Weather Live Update: भारी बारिश के कारण गाजियाबाद में 3 सितंबर को स्कूल बंद रहेंगे

    Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली से सटे गाजियाबाद में भारी बारिश के कारण 3 सितंबर को नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी स्कूलों में छुट्टी की घोषणा की है। प्रतिकूल मौसम के बीच छात्रों, शिक्षकों और स्कूल कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती कदम के तौर पर यह निर्णय लिया गया है।
  • 16:07 (IST) 02 Sep 2025

    Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली के ओखला में भारी बारिश से हुआ जलभराव

    Delhi NCR Weather Live Update: बारिश का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। दिल्ली के ओखला में भारी बारिश और जलभराव के कारण लोग काफी परेशान हो रहे है।
  • 15:42 (IST) 02 Sep 2025

    Delhi NCR Weather Live Update: गुरुग्राम में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

    Delhi NCR Weather Live Update: दिल्ली से सटे गुरुग्राम में IMD ने रेड अलर्ट जारी किया हैं। जहां कल जलभराव के कारण लोग अस्त व्यस्त दिखे वहीं वहीं आज भी समस्या वहीं की वहीं हैं।
  • 15:11 (IST) 02 Sep 2025

    Delhi NCR Weather Live Update: गाजियाबाद और नोएडा में बारिश का रेड अलर्ट हुआ जारी

    Delhi NCR Weather Live Update: IMD ने आज शाम तक नोएडा, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया हैं।  
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Live Stock Market Updates: स्टॉक मार्केट अलर्ट! आज की तेजी टिकेगी या फिसलेगा बाजार?

Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: पिछले एक…

Last Updated: April 7, 2026 06:07:52 IST

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST

GT vs RR Highlights: रोमांचक मुकाबले में जीती राजस्थान रॉयल्स, तुषार देशपांडे का शानदार ओवर, गुजरात की लगातार दूसरी हार

GT vs RR Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 9वां मुकाबला आज अहमदाबाद के नरेंद्र…

Last Updated: April 4, 2026 23:34:08 IST