<

IND vs USA U19 World Cup 2026: टीम इंडिया ने जीत के साथ किया वर्ल्ड कप का आगाज, हेनिल ने झटके 5 विकेट, अमेरिका को 6 विकेट से रौंदा

IND vs USA U19 World Cup 2026: ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय अंडर-19 टीम ने  पहले ही मैच में अमेरिका (USA) को 6 विकेट से हरा दिया है.

IND vs USA U19 World Cup 2026 Live Score:  ICC अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है. भारतीय अंडर-19 टीम ने  पहले ही मैच में अमेरिका (USA) को 6 विकेट से हरा दिया है. पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 107 रन बनाए थे. चेज करते हुए टीम इंंडिया ने 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. बारिश के बाद ओवर में कटौती की गई थी जिसके बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 96 रन चाहिए थे. भारत ने 4 विकेट गंवाकर इसे आसानी से हासिल कर लिया.

अमेरिका की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 107 रनों पर ढेर हो गई. अमेरिकी बल्लेबाजी नीतीश सुदिनी ने अपनी टीम के लिए 52 गेंदों पर 36 रनों की सबसे बड़ी पारी खेली. वहीं, साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रन बनाए, जबकि अदनीत झांब ने 18 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कोई बल्लेबाज डबल डिजिट तक नहीं पहुंच पाया. भारत की ओर से इस मुकाबले में शानदार गेंदबाजी की गई. भारत के तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने अपने 7 ओवर में सिर्फ 16 रन खर्च करके 5 विकेट चटकाए. इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, अंबरीश, खिलान पटेल और वैभव सूर्यवंशी ने 1-1 विकेट हासिल किया.

अब भारतीय टीम को टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला जीतने के लिए सिर्फ 108 रनों की जरूरत थी. ओपनिंग करने आए वैभव सूर्यवंशी तीसरे ओवर की दूसरी गेंद पर आउट हो गए. फिर आयुष महात्रे ने स्कोर को 21 पर पहुंचाया. लेकिन जब भारत का स्कोर 21 पर पहुंचा तो अचानक मौसम खराब हुआ और बारिश होने लगी. घंटो बारिश के बाद मैच दोबारा शुरू हुआ और मैच के ओवर्स में कटौती करके 37 ओवर का किया गया. साथ ही भारत के लिए टार्गेट भी 96 रन का किया गया. 

खेल बारिश के बाद दोबारा शुरू हुआ. शुरू होते ही वेदांत और आयुष ने 5 गेंदों के अंतराल में अपना विकेट गंवा दिया. वेदांत 2 रन और आयुष 19 बनाकर आउट हो गए. इसके बाद अभिज्ञान कुंदू और विहान के बीच अच्छी पार्टनरशिप हुई और वह स्कोर को आगे लेकर गए. कुंदू ने 42* और विहान ने 18 रन बनाए. अंत में कनिष्क ने 14* रन बनाकर भारत को मैच जिता दिया. इस तरह भारत ने विश्व कप में अपना पहला मैच जीता.

Live Updates

  • 20:34 (IST) 15 Jan 2026

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match: भारत ने अमेरिका को हराया

    India vs USA U19 World Cup 2026: पहले बल्लेबाजी करते हुए अमेरिका ने 107 रन बनाए थे. चेज करते हुए टीम इंंडिया ने 17.2 ओवर में ही जीत हासिल कर ली. भारत के लिए सबसे अधिक रन अभिषेक कुंदू ने 42* बनाए. बारिश के कारण ओवर कटौती के बाद भारत को जीत के लिए सिर्फ 96 रन चाहिए थे.

  • 19:35 (IST) 15 Jan 2026

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: 16 ओवर के बाद भारत का स्कोर 87-4

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: 16 ओवर के खेल के बाद भारत ने 87 रन बना लिए हैं. भारत को जीत के लिए अब सिर्फ 10 रन चाहिए. क्रीज पर कुंदू और कनिष्क बल्लेबाजी कर रहे हैं और भारत जीत के बेहद करीब दिखाई दे रहा है.

  • 19:11 (IST) 15 Jan 2026

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: टीम इंडिया को सिर्फ 96 रन की जरूरत, 9 ओवर के बाद स्कोर 53-3

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: बारिश के बाद खेल शुरू होने के बाद टीम इंडिया ने दो विकेट गंवा दिए. भारत के सामने 96 रन का लक्ष्य है और भारत 53 रन बना भी चुका है. 9 ओवर के बाद भारत का स्कोर 53-3 है. विहान और अभिज्ञान क्रीज पर हैं.

  • 18:44 (IST) 15 Jan 2026

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: ओवर में की गई कटौती

    USA vs India U19 World Cup 2026 live Score: बुलावायो में करीब घंटो तक बारिश के बाद मैच के ओवर्स में कटौती की गई है. भारत को अब 37 ओवर का ही मैच खेलने को मिलेग. टीम इंडिया को जीत के लिए अब 97 रन बनाने होंगे. भारत ने पहले ही 21-1 रन बना लिए हैं.

  • 18:24 (IST) 15 Jan 2026

    India vs USA U19 World Cup 2026 Match Live Score: मैदान से हटाए जा रहे कवर्स

    U19 World cup India vs USA Live Score: फैंस के लिए अच्छी खबर है. बुलावायो में बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स भी हटाए जा रहे हैं. अंपायर्स को भारतीय कप्तान आयुष महात्रे के साथ बातचीत करते हुए देखा जा रहा है. अंपायर थोड़ी देर में मैदान का निरीक्षण कर सकते हैं.  

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST