<

Ind vs Nz 5th T20I: ईशान किशन की ताबड़तोड़ सेंचुरी, जीत के साथ टीम इंडिया ने किया सीरीज का अंत, 4-1 से जीती श्रृंखला

Ind vs Nz 5th t20: आखिरी टी20 में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ 272 रन का लक्ष्य रखा था. चेज करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 225 रन ही बना सकी. भारत ने इस मैच के साथ सीरीज जो कि पहले ही जीत ली. भारत ने 4-1 से सीरीज अपने नाम की.

IND vs NZ 5th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पांचवें और निर्णायक टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने तिरुवनंतपुरम के मैदान पर दमदार खेल दिखाते हुए मेहमान टीम को 46 रन से मात दी. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में 271/5 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस दौरान ईशान किशन ने सिर्फ 43 गेंदों में 103 रन की तूफानी शतकीय पारी खेलकर मैच का रुख भारत की ओर मोड़ दिया, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 63 रन बनाकर शानदार साथ निभाया. बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम दबाव में बिखर गई और 225/9 रन ही बना सकी, जिसके चलते भारत ने मुकाबला जीतकर सीरीज 4–1 से अपने नाम कर ली.
भारतीय टीम ने ईशान किशन की सेंचुरी (103) और सूर्यकुमार यादव की फिफ्टी (63) के दम पर न्यूजीलैंड के खिलाफ कुल 271 रन बनाए हैं. न्यूजीलैंड को अगर ये मैच जीतना है तो उन्हें 272 रन बनाने होंगे. पहले 10 ओवर में भारत का स्कोर 100 के करीब था. लेकिन उसके बाद ईशान और सूर्या ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए इतने रन ठोक दिए. अंत में हार्दिक पंड्या ने भी 17 गेंदों में 42 रन ठोके और भारत को 250 से ज्यादा रन बनाने में मदद की. भारत इस सीरीज में 3 मैच पहले ही अपने नाम कर चुका है. अब देखना होगा कि भारत चौथा मैच जीतता है या नहीं.
15 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने 187-3 रन बना लिए हैं. 9 से 14 ओवर के बीच भारत ने कुल 96 रन बनाए. ईशान किशन गजब की बल्लेबाजी कर रहे है. अपना पचासा जड़ चुके हैं और हर दूसरी तीसरी गेंद पर बड़ा शॉट्स लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, सूर्यकुमार यादव तीसरी गेंद पर स्टंप हो गए. नए बल्लेबाज के रूप में हार्दिक पंड्या आए हैं. सूर्या 63 रन बनाकर आउट हो गए.
11 ओवर के खेल के बाद भारत का स्कोर 113-2 है. सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं. ईशान किशन 27 और सूर्यकुमार यादव 29 रन बनाकर खेल रहे हैं. देखना होगा कि 20 ओवर तक भारत इस स्कोर को कहां तक लेकर जाती है.
5 ओवर का खेल खत्म हो चुका है और भारत ने 48 रन बना लिए हैं. 5 ओवर के अंदर भारत ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा का विकेट गंवाया, संजू सिर्फ 6 रन बनाकर आउट हुए. अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे और हर ओवर में चौकों छक्कों की बरसात कर रहे थे. लेकिन 5वें ओवर की आखिरी गेंद पर बोल्ड हो गए. ईशान किशन भी फॉर्म में दिखाई दे रहे हैं. 5वें ओवर में उन्होंने 1 चौका और 1 छ्क्का भी लगाया. पांचवां ओवर लॉकी फर्ग्यूसन ने डाला था.
भारत की टीम में कप्तान सूर्यकुमार यादव की रणनीति महत्वपूर्ण होगी. संजू सैमसन अपने घरेलू मैदान पर खेलते दिखेंगे. अभिषेक शर्मा पर सभीकी नजरें होंगी. जबकि शिवम दुबे, रिंकू सिंह, बुमराह, कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती जैसे खिलाड़ी टीम की ताकत बढ़ाएंगे. शाम को ओस के असर से गेंदबाज़ी में उतार‑चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं.

न्यूजीलैंड की टीम भी अपनी पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेगी. मिचेल सैंटनर के नेतृत्व में ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डैरिल मिशेल और टिम सिफर्ट जैसे अनुभवी खिलाड़ी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. पिछले मैच में कीवी टीम ने वापसी की थी, इसलिए आज के मुकाबले में वह पूरे आत्मविश्वास के साथ उतरेगी. 

टीम इंडिया का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती

न्यूज़ीलैंड का स्क्वॉड: डेवॉन कॉनवे, टिम सीफ़र्ट (विकेटकीपर), रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), ज़कारी फ़ॉल्क्स, मैट हेनरी, ईश सोढ़ी, जैकब डफ़ी, जेम्स नीशम, माइकल ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन, बेवॉन जैकब्स, काइल जैमीसन

Live Updates

  • 22:32 (IST) 31 Jan 2026

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 50 रन से जीता भारत

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 272 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की टीम 225 रन पर ही ऑलआउट हो गई. भारत ने इस मैच को 50 रन से अपने नाम किया.

  • 22:24 (IST) 31 Jan 2026

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 9 गेंदों में चाहिए 58 रन

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 9 गेंदों में न्यूजीलैंड को जीत के लिए 58 रन चाहिए. क्रीज पर ईश सोढ़ी और जैकब डफी हैं.

  • 22:17 (IST) 31 Jan 2026

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 18 गेंदों में चाहिए 81 रन

    IND vs NZ 5th T20I Live Score:  न्यूजीलैंड ने 17वें ओवर में एक और विकेट गंवाया. फर्ग्यूसन 3 रन बनाकर आउट हुए.  18 गेंदों में अब टीम को चाहिए 81 रन.

  • 22:15 (IST) 31 Jan 2026

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड के 8 विकेट गिरे

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड ने 16 ओवर तक 8 विकेट गंवा दिए हैं. उन्हें 24 गेंदों में कुल 91 रन चाहिए. जो नामुमकिन सा नजर आता है. क्रीज पर लॉकी फर्ग्यूसन और ईश सोढ़ी हैं.

  • 22:07 (IST) 31 Jan 2026

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: 30 गेंदों में चाहिए 101 रन

    IND vs NZ 5th T20I Live Score: न्यूजीलैंड को 30 गेंदों में अब 101 रन चाहिए. काइल जैमिसन एक और डैरिल मिचेल 26 रन बनाकर खेल रहे हैं. 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 171-6 रन चाहिए.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST