<

Budget 2026 Highlights: टैक्स में गड़बड़ी करने पर नहीं मिलेगी सजा, शराब-बीड़ी होगी सस्ती; जानें इस बार के बजट में मिडिल क्लास के लिए क्या है

Union Budget 2026 Live Updates: विकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को भारत का आम बजट (Aam Budget 2026) की घोषणा कर दी है. इस दौरान सरकार का मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, उद्योगों, चिकित्सा पर खास फोकस रहा. तो चलिए जानते हैं कि इस बार की बजट में किन चीजों को सस्ता किया गया और कौन सी चीजे महंगी हुई.

Union Budget 2026 Live Updates: विकेंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण रविवार को भारत का आम बजट (Aam Budget 2026) की घोषणा कर दी है. इस दौरान सरकार का मुख्य रूप से ग्रामीण महिलाओं, गरीब छात्रों, उद्योगों, चिकित्सा पर खास फोकस रहा. उन्होंने बताया है कि 1 अप्रैल से भारत में नया इनकम टैक्स एक्ट लागू होने जा रहा है.

इसके साथ ही वह 9वीं बार बजट पेश करने का नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर चुकी हैं, जिसमें एक अंतरिम बजट भी शामिल है. पिछले चार वर्षों की तरह इस साल का बजट भी कागज रहित रूप में पेश किया गया। खास बात है कि साल 2019 में जब सीतारमण ने पहला बजट पेश किया था, तब वह चमड़े के ब्रीफकेस की जगह लाल कपड़े में लिपटा पारंपरिक बही खाता लेकर पहुंचीं थीं। साल 2017 से बजट एक फरवरी को ही पेश किया जाता है.

‘मैजेंटा’ रंग की रेशमी साड़ी पहने केंद्रीय वित्त मंत्री सीतारमण बजट पेश करने से पहले  अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई.वहीं केंद्रीय बजट 2026-27 को पेश करने से पहले निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय पहुंची जहां उन्होंने अपनी टीम के साथ वित्त मंत्रालय के बाहर बजट टैबलेट के साथ पोज दिया. खास बात है कि इस बार भी बजट पेपरलेस यानी डिजिटल रूप में ही पेश किया गया.

क्या होगा सस्ता?

  • बीड़ी
  • जूते
  • कपड़े निर्यात
  • CNG
  • विदेश यात्रा
  • चमेड़े निर्यात
  • बायोगैस
  • अवन
  • बैटरी
  • 7 गंभीर बीमारियों की दवा
  • शुगर की दवा
  • मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता
  • विदेश में पढ़ाई करना

Live Updates

  • 12:47 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live: बाजार में भूचाल

    Budget 2026 Live: शेयर मार्केट में भूचाल आ गया है. ऐसा लगता है कि बाजार को बजट पसंद नहीं आया है. वो लगातार गिरता जा रहा है. शेयर बाजार 2 हजार से ज्यादा अंक गिर चुका है.

  • 12:41 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live:बजट पेश होते ही शेयर मार्केट गिरा

    Budget 2026 Live: बजट पेश होने के बाद शेयर मार्केट में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है. ये लगातार गिरता जा रहा है और अब तक 1900 अंक गिर चुका है.

  • 12:30 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live: ये चीजें होंगी सस्त

    • बीड़ी
    • जूते
    • कपड़े निर्यात
    • CNG
    • विदेश यात्रा
    • चमेड़े निर्यात
    • बायोगैस
    • अवन
    • बैटरी
    • 7 गंभीर बीमारियों की दवा
    • शुगर की दवा
    • मछुआरों के लिए निर्यात सस्ता
    • विदेश में पढ़ाई करना
  • 12:25 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live: किसानों, पशुपालकों और ग्रामीणों के लिए बजट में क्या है?

    • छोटे और मार्जिनल किसानों की इनकम बढ़ाने पर जोर. अलग-अलग मौकों के जरिए दिव्यांगों को मजबूत बनाने पर ध्यान.
    • फिशरीज के लिए 500 रिजर्वॉयर और अमृत सरोवर का इंटीग्रेटेड डेवलपमेंट किया जाएगा.
    • कोस्टल इलाकों में फिशरीज वैल्यू चेन को मज़बूत किया जाएगा.
    • स्टार्टअप और महिलाओं के ग्रुप को मार्केट से जोड़ा जाएगा.
    • पशुपालन सेक्टर के लिए लोन-बेस्ड सब्सिडी प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे.
    • पशुधन से जुड़े बिज़नेस को बढ़ावा दिया जाएगा और उन्हें मॉडर्न बनाया जाएगा.
    • पशुधन किसान प्रोड्यूसर ऑर्गनाइज़ेशन को बढ़ावा दिया जाएगा.
    • कोस्टल इलाकों में नारियल, चंदन और काजू जैसी फसलों को सपोर्ट किया जाएगा.
    • नारियल प्रोडक्शन में कॉम्पिटिटिवनेस बढ़ाने के लिए एक कोकोनट प्रमोशन स्कीम शुरू की जाएगी.
    • भारतीय काजू और कोको के लिए खास प्रोग्राम शुरू किए जाएंगे, ताकि उन्हें ग्लोबल ब्रांड बनाया जा सके.
    • भारतीय चंदन की इज्ज़त वापस लाने के लिए राज्यों से सहयोग मांगा जाएगा. अखरोट और बादाम का प्रोडक्शन बढ़ाने के लिए एक खास प्रोग्राम भी शुरू किया जाएगा.
    • AI टूल-इंडिया-विस्तार प्रोग्राम शुरू किया जाएगा. यह मल्टीलिंगुअल AI टूल किसानों को बेहतर फैसले लेने में मदद करेगा, जिससे उनकी प्रोडक्टिविटी बढ़ेगी.
  • 12:20 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live: शराब और सिगरेट होंगी सस्ती

    Budget 2026 Live: फाइनेंस मिनिस्टर निर्मला सीतारमण ने एक बड़ा ऐलान किया. शराब और सिगरेट सस्ती होंगी. जूते भी सस्ते होंगे. टेक्सटाइल एक्सपोर्ट भी सस्ता होगा. बैटरी भी सस्ती होंगी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST