<

Ind vs Zim Highlights: भारत से हारकर टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हुआ जिम्बाब्वे, टीम इंडिया के सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

IND vs ZIM: मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और जवाब में जिम्बाब्वे 184 रन तक ही पहुंच सकी. भारत ने 72 रनों से शानदार जीत दर्ज की.

IND vs ZIM Highlights: मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया और जवाब में जिम्बाब्वे 184 रन तक ही पहुंच सकी. भारत ने 72 रनों से शानदार जीत दर्ज की. जिम्बाब्वे की ओर से ब्रायन बेनेट ने बेहतरीन 97 रन बनाकर मुकाबले को रोचक बनाने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने  विकेट लेकर दबाव बनाए रखा. अर्शदीप सिंह की गेंदबाजी काफी असरदार रही. जिम्बाब्वे अब टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
10 ओवर के बाद जिम्बाब्वे का स्कोर 10 ओवर में 73 रन पर 2 विकेट है.  ब्रायन बेनेट 29 गेंदों पर 43 रन बनाकर अच्छी लय में बल्लेबाजी कर रहे हैं, जबकि सिकंदर रजा 2 गेंदों में 1 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. गेंदबाजी में वरुण चक्रवर्ती ने अब तक 2 ओवर में 14 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है और किफायती गेंदबाजी की है.
ज़िम्बाब्वे की बैटिंग इनिंग का पहला पावरप्ले खत्म हो गया है. टीम ने पहले छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 44 रन बना लिए हैं. ब्रायन बेनेट 13 बॉल पर 23 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं, जबकि तदिवानाशे मारुमानी 18 बॉल पर 20 रन बनाकर बैटिंग कर रहे हैं. इंडिया के लिए, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने दो-दो ओवर डाले हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती ने एक-एक ओवर डाला है.
ज़िम्बाब्वे ने अपना चेज़ शुरू कर दिया है. भारत के लिए संजू सैमसन विकेटकीपिंग कर रहे हैं. थडिवनेशे मारुमानी और ब्रायन बेनेट की ओपनिंग जोड़ी क्रीज़ पर है. भारत आज वेस्ट इंडीज़ के रन रेट को पार करने का लक्ष्य रखेगा. बैट्समैन अब बॉलर्स की शानदार बॉलिंग के आगे हार मान चुके हैं. ब्लू टीम ने पहले तीन ओवर में सिर्फ़ 19 रन दिए हैं. अर्शदीप ने इनिंग्स का तीसरा ओवर फेंका, जिसमें विरोधी बैट्समैन ने कुल नौ रन बनाए.
20वें ओवर में भारत ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए कुल 15 रन बनाए.  इस ओवर के बाद भारत का कुल स्कोर 20 ओवर में 256 रन पर 4 विकेट हो गया. हार्दिक पांड्या ने तूफानी अंदाज में 23 गेंदों पर 50 रन बनाकर अर्धशतक पूरा किया, जबकि तिलक वर्मा ने 16 गेंदों में 44 रनों की तेज पारी खेली. 20 वां ओवर गेंदबाज ब्रैड इवांस ने डाला था जिन्होंने अपने 4 ओवर में 52 रन खर्च किए और कोई विकेट हासिल नहीं कर सके.
11वें ओवर में भारत का स्कोर 125 रन पर 2 विकेट है. सूर्यकुमार यादव 2 गेंदों में 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं, जबकि अभिषेक शर्मा 26 गेंदों में 50 रन बनाकर अपना अर्धशतक पूरा कर चुके हैं. गेंदबाजी 11 वां ओवर सिकंदर रजा ने की जिन्होंने 3 ओवर में 29 रन देकर 1 विकेट हासिल किया है.
5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 63 रन पर 1 विकेट हो गया है. अभिषेक शर्मा 12 गेंदों में 27 रन बनाकर तेजी से खेल रहे हैं, जबकि ईशान किशन 4 गेंदों में 4 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं. इस ओवर में गेंदबाजी ब्रैड इवांस ने की, जिन्होंने अपने 1 ओवर में 14 रन दिए और कोई विकेट हासिल नहीं किया. संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हो गए हैं.
टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) में 26 फरवरी के दिन दूसरे मैच में भारतीय टीम का सामना जिम्बाब्वे (India vs Zimbabwe) से हो रहा है. यह मैच ICC Men’s T20 World Cup 2026 के सुपर-8 चरण का हिस्सा है और दोनों टीमों के लिए बेहद अहम साबित होने वाला है. दोनों टीमें सुपर 8 में एक एक मैच हार चुकी है और खराब नेटरन रेट के साथ लिस्ट में शामिल हैं. भारतीय टीम प्वाइंट्स टेबल में नंबर 3 तो वहीं, जिम्बाब्वे टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर है.
भारत और जिम्बाब्वे के बीच यह मैच चेन्नई के चितंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. मैच शाम 7 बज शुरू होगा. भारतीय टीम टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करेगी. पिछले मुकाबले में कुछ खिलाड़ियों के खराब प्रदर्शन करने के कारण टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग XI में पक्का बदलाव करेंगे. खबर तो ये है कि संजू सैमसन को टीम इंडिया में दोबारा मौका दिया सकता है. खराब फॉर्म की वजह से उन्हें विश्व कप में अब तक एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं दिया गया है.
दूसरी ओर जिम्बाब्वे की टीम को हल्के में नहीं लिया जा सकता. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन दिखाया है. अगर उनके शीर्ष क्रम के बल्लेबाज़ टिक गए तो भारत के लिए चुनौती बढ़ सकती है. पिच से बल्लेबाज़ों को मदद मिलने की संभावना है, लेकिन शाम के समय हल्की नमी गेंदबाजों को स्विंग दिला सकती है. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है.
भारतीय टीम का स्क्वॉड: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, संजू सैमसन
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डियोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रज़ा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, बेन करन, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकजादा

Live Updates

  • 22:38 (IST) 26 Feb 2026

    IND vs ZIM: साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा

    जिम्बाब्वे की इस हार के साथ साउथ अफ्रीका ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली है. भारत और वेस्टइंडीज के बीच 1 मार्च को होने वाले मैच में जो भी टीम जीतेगी वह सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी.
  • 22:35 (IST) 26 Feb 2026

    IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को बुरी तरह हराया

    IND vs ZIM Live Score: भारत ने जिम्बाब्वे को सुपर 8 के इस मुकाबले में बुरी तरह हरा दिया है. 257 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम 184 रन ही बना सकी. ब्रायन बेनेट ने जिम्बाब्वे के लिए 97 रन की बेहतरीन पारी खेली.
  • 22:26 (IST) 26 Feb 2026

    IND vs ZIM Live Score: 6 गेंदों में चाहिए 93 रन

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को जीत के लिए अब 6 गेंदों में 93 रन चाहिए. क्रीज पर ब्रायन बेनेट अब भी मौजूद हैं लेकिन उनके हाथ से मैच निकल चुका है.

  • 22:17 (IST) 26 Feb 2026

    IND vs ZIM Live Score: 18 गेंदों में चाहिए 105 रन

    IND vs ZIM Live Score: जिम्बाब्वे को 18 गेंदों में जीत के लिए 105 रन चाहिए. जो नामुमकिन है. भारत की जीत यहां से पक्की नजर आ रही है. वहीं, जिम्बाब्वे टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है.

  • 22:06 (IST) 26 Feb 2026

    IND vs ZIM Live Score: 15 ओवर का खेल खत्म

    IND vs ZIM Live Score: 15वें ओवर में जमकर रन बरसे. इस ओवर में कुल 26 रन बने. ब्रायन बेनेट 48 गेंदों पर 78 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, वहीं सिकंदर रजा 14 गेंदों में 19 रन बनाकर उनका अच्छा साथ दे रहे हैं.

Satyam Sengar

जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पढ़ाई के दौरान कैंपस प्लेसमेंट के जरिए पत्रकारिता में एंट्री मिली. शुरुआत नेटवर्क 18 से हुई और अब ITV नेटवर्क के साथ जुड़ा हूं. पत्रकारिता में 3 साल से ज्यादा का अनुभव हो चुका है और स्पोर्ट्स पर अच्छी पकड़ है. क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और अन्य स्पोर्ट्स इवेंट्स कवर करता हूं. WWE की स्टोरीज लिखना बहुत ही ज्यादा पसंद है.

Recent Posts

CSK vs PBKS Highlights: श्रेयस अय्यर की फिफ्टी, पंजाब की लगातार दूसरी जीत, चेन्नई फिर हारी

CSK vs PBKS Highlights: इंडियन प्रीमियर लीग के 7वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और…

Last Updated: April 3, 2026 23:37:50 IST

Live Stock Market Updates: सेंसेक्स दिन के निचले स्तर से 1,500 अंक चढ़ा; निफ्टी 22,600 के ऊपर

Stock Market Live: US प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप के आने वाले हफ़्तों में ईरान के ख़िलाफ़…

Last Updated: April 2, 2026 15:31:28 IST

LSG vs DC Highlights, IPL 2026: समीर रिजवी की बेहतरीन बल्लेबाजी, लखनऊ के मुंह से छीनी जीत, ऋषभ पंत की हार से शुरुआत

LSG vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने 17.1 ओवर में ही मुकाबला 6 विकेट से…

Last Updated: April 1, 2026 23:07:15 IST