<

India vs New Zealand 3rd ODI Live: 41 रनों से जीता न्यूजीलैंड, पहली बार भारत में 2-1 से सीरीज किया अपने नाम

jIndia vs New Zealand 3rd ODI Live: भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने बाद न्यूजीलैंड ने आज पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत लिया है.

India vs New Zealand 3rd ODI Live Cricket Score: भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने बाद न्यूजीलैंड ने आज पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत लिया है. तीसरे और आखिरी वनडे मैच को  न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

भारत की तरफ से विराट कोहली ने सर्वाधिक रन बनाए. भारत ने अपनी पारी में 108 गेंदों का सामना करते हुए 124 रन बनाए. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके और 3 छक्के लगाए. इसके अलावा, नीतीश कुमार रेड्डी 53 रन, हर्षित राणा 52 रन बनाकर आउट हुए. इस मैच में हर्षित राणा ने पहला अर्धशतक लगाया है. 

न्यूजीलैंड की तरफ से जेमिसन ने 1 विकेट, फोक्स ने 3 विकेट, के क्लार्क ने 3 विकेट और लेनक्स ने 2 विकेट लिए हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का तीसरा और निर्णायक मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जा रहा है. भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कुल 337 रन का स्कोर खड़ा किया. भारत को जीत के लिए अब 338 रन बनाने होंगे. भारत ने अपने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया है. प्रसिद्ध कृष्णा की जगह अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया गया है. न्यूजीलैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतर चुकी है.

बता दें कि भारतीय टीम ने वडोदरा में सीरीज का पहला मैच जीता था लेकिन राजकोट में दूसरे मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने जोरदार वापसी करते हुए सीरीज बराबर कर ली. भारतीय टीम मार्च 2019 के बाद से अपने घरेलू मैदान पर कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं हारी है.  इस रिकॉर्ड को बनाए रखने के लिए शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम को मैच में तीनों डिपार्टमेंट में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, रवींद्र जडेजा, नीतीश रेड्डी, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह

न्यूजीलैंड: डेवन कॉनवे, हेनरी निकल्स, विल यंग, डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल हे, माइकल ब्रेसवेल (कप्तान), जैक फॉक्स, क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जैमीसन, जाएडन लेनोक्स

Live Updates

  • 21:31 (IST) 18 Jan 2026

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: भारत की सरजमीं पर न्यूजीलैंड ने पहली बार जीता वनडे सीरीज

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: भारत की सरजमीं पर पहली बार टेस्ट सीरीज जीतने बाद न्यूजीलैंड ने आज पहली बार भारत की सरजमीं पर वनडे सीरीज भी जीत लिया है. तीसरे और आखिरी वनडे मैच को  न्यूजीलैंड ने 41 रनों से जीत लिया है. इसके साथ ही सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया है.

  • 21:27 (IST) 18 Jan 2026

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: 41 रनों से जीता न्यूजीलैंड, पहली बार भारत में 2-1 से सीरीज किया अपने नाम

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: न्यूजीलैंड ने 41 रनों से सीरीज के आखिरी मैच को जीत लिया है. इसके साथ ही न्यूजीलैंड ने पहली बार वनडे सीरीज जीत ली है.

  • 21:26 (IST) 18 Jan 2026

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली के आउट होने के बाद अर्शदीप बल्लेबाजी करने उतरे

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली के आउट होने के बाद अर्शदीप सिंह बल्लेबाजी करने उतरे हैं. उन्होंने आते ही शानदार चौका लगाया है. 

  • 21:24 (IST) 18 Jan 2026

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली आउट, भारत की आखिरी उम्मीद भी टूटी

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कोहली के आउट होने के बाद भारत की आखिरी उम्मीद भी टूट गई है. 

  • 21:21 (IST) 18 Jan 2026

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कुलदीप का चौका, कोहली को मारने होंगे बड़े शॉट

    IND vs NZ 3rd ODI Live Update: कुलदीप ने आखरी गेंद पर शानदार चौका लगाया है. लेकिन अगर भारत तो ये मैच जीतना है तो कोहली को लगातार बड़े-बड़े शॉट्स लगाने होंगे.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Stock Market Highlights: हड़कंप मचा बाजार में! सेंसेक्स 700 अंक धड़ाम, निफ्टी 22,800 के नीचे और सोना भी टूटा

Stock Market Highlights:: पिछले एक महीने में निफ्टी में 6 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट…

Last Updated: April 7, 2026 17:14:25 IST

KKR vs PBKS Highlights: बारिश की वजह से रद्द हुआ मैच, पंजाब-केकेआर को मिले 1-1 अंक

KKR vs PBKS Highlights: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स का मुकाबला ईडन गार्डन्स के…

Last Updated: April 6, 2026 23:20:07 IST

Stock Market Highlights: जियोपॉलिटिकल टेंशन बढ़ते ही बाजार ढहा, ट्रंप के बयान से सेंसेक्स 200 अंक फिसला

Stock Market Highlights: Sensex और Nifty पर ताजा अपडेट यहां पाएं क्योंकि बदलते वैश्विक रुझानों,…

Last Updated: April 6, 2026 15:43:23 IST

RCB vs CSK Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता मैच, टिम डेविड रहे हीरो

RCB vs CSK Highlights: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स…

Last Updated: April 5, 2026 23:23:47 IST