<

Weather Today Live: ठंड और शीतलहर से पूरा उत्तर भारत कांपा, दिल्ली में फिर से लागू किया गया ग्रैप-4, देरी से चल रही हैं 108 ट्रेनें

Weather Today Live: मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिन राजधानी में इसी तरह का मौसम रहेगा. 20 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट कम होकर 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है. जबकि सर्द हवाएं अभी परेशान करेंगी.

Weather Today Live: राजधानी दिल्ली, उत्तर प्रदेश और बिहार समेत उत्तर भारत के ज़्यादातर हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. सुबह घने कोहरे की वजह से कई इलाकों में विज़िबिलिटी ज़ीरो से 50 मीटर के बीच रह गई है, जिससे कई ट्रेनें और फ़्लाइट लेट हो रही हैं. हालांकि मौसम विभाग ने कहा है कि अगले हफ़्ते उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर चलने की संभावना नहीं है, लेकिन घना कोहरा कहर बरपाता रहेगा.

IMD के मुताबिक, मौजूदा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस 18 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है. इसके बाद, 19 और 21 जनवरी को एक के बाद एक दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित कर सकते हैं, जिससे मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत और बिहार में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है.

Live Updates

  • 14:52 (IST) 18 Jan 2026

    इन इलाकों में AQI 400 के पार

    लगातार दूसरे दिन राजधानी के लोगों को घने कोहरे के कारण भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है. वहीं दिल्ली की हवा में भी जहर घुला हुआ है. 27 मॉनिटरिंग स्टेशन में AQI 400 के पार है और लगभग सभी इलाके रेड जोन में हैं. इनमें अशोक विहार का AQI 459, बवाना का 461, बुराड़ी का 450, चांदनी चौक का 463, कर्णी सिंह का 437, DTU का 436 और द्वारका सेक्टर 8 का 473 है.

  • 14:16 (IST) 18 Jan 2026

    Weather Today Live: GRAP के तहत, एयर क्वालिटी लेवल को इस तरह बांटा गया है

    • खराब (AQI 201–300)
    • बहुत खराब (301–400)
    • गंभीर (401–450)
    • गंभीर प्लस (450 से ऊपर)
  • 13:37 (IST) 18 Jan 2026

    Weather Today Live: AQIका स्तर खतरनाक श्रेणी में

    Weather Today Live: ठंड और कोहरे के बीच दिल्ली की हवा बीते कई महीनों से जहरीली बनी हुई है. सुबह AQI 722 दर्ज हुआ जो बेहद खतरनाक श्रेणी में है. इसका मुख्य्कारण PM10 और PM2.5 है जिस कारण हवा की स्थिति नहीं सुधर रही. तेज हवाएं या बारिश ही AQI से राहत दे सकती है. लेकिन अभी अगले कुछ दिन बारिश के आसार नहीं हैं.

  • 12:31 (IST) 18 Jan 2026

    Weather Today Live: लोग धीरे-धीरे इस ज़हरीली हवा से प्रभावित हो रहे हैं- विदित गुजराती

    Weather Today Live: इंडियन चेस ग्रैंडमास्टर विदित गुजराती ने दिल्ली में खराब होती एयर क्वालिटी को लेकर गंभीर चिंता जताई है. इस मुद्दे पर उनके सोशल मीडिया पोस्ट ने बहुत ध्यान खींचा है और यूज़र्स के बीच बहस छेड़ दी है.

    सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि लोग धीरे-धीरे इस ज़हरीली हवा से प्रभावित हो रहे हैं और सवाल किया कि इस समस्या को हल करना प्राथमिकता क्यों नहीं है. अपने पोस्ट के साथ, उन्होंने दिल्ली के एयर क्वालिटी डैशबोर्ड का एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया, जिसमें AQI 598 के खतरनाक लेवल पर दिखा.

    उन्होंने लिखा, "हम धीरे-धीरे ज़हरीले हो रहे हैं, और किसी को परवाह नहीं है? क्या इसे हल करना सबसे बड़ी प्राथमिकता नहीं होनी चाहिए?"

  • 12:18 (IST) 18 Jan 2026

    Weather Today Live: बिहार में भी भीषण ठंड

    Weather Today Live: बिहार में भी भीषण ठंड पड़ रही है। रविवार को राज्य के उत्तरी एवं दक्षिण भागों के 18 जिलों में घना कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। जबकि, पटना सहित आसपास इलाकों में हल्के स्तर का कोहरा छाया रहेगा। पिछले कई दिनों से सबौर की रातें प्रदेश में सबसे सर्द हो रही है।

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST