<

U19 World Cup 2026: भारत की लगातार दूसरी जीत, रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को हराया, विहान बने हीरो

IND vs Ban U19 World Cup 2026: विवाद के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप में भारत ने बांग्लादेश को हरा दिया है. टीम इंडिया के लिए विहान मल्होत्रा ने 4 विकेट लिए.

IND vs Ban U19 World Cup 2026: भारत की अंडर 19 टीम और बांग्लादेश की अंडर 19 टीम के बीच वर्ल्ड कप 2026 की 7वां मुकाबला खेला गया. इस मुकाबले में भारत की टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 239 रन का टार्गेट दिया था.बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 165 रन का टार्गेट दिया गया था जिसे चेज करते हुए वह 146 रन ही बना सकी और मैच हार गई. भारत की टूर्नामेंट में यह दूसरी जीत है.

भारत के लिए ओपनिंग करते हुए महज 14 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने 67 गेंदों पर 72 रन की तेज़ और आत्मविश्वास से भरी पारी खेली. वैभव ने सिर्फ 30 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर विपक्षी गेंदबाजों पर दबाव बनाया. उनके अलावा बेहतरीन पारी अभिग्यान कुंडू ने खेली. उन्होंने 112 गेंदों पर 80 रन बनाए और मुश्किल समय में विकेट पर टिके रहे. उनकी पारी ने भारत को 200 रन के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. अन्य बल्लेबाजों की बात करें तो आयुष महात्रे 6, विहान 7, वेदांत त्रिवेदी 0 पर ही आउट हो गए. अंत में कनिष्क ने 28 रन बनाए और टीम के स्कोर को 238 तक पहुंचाया. बांग्लादेश के लिए अल फहाद ने 5 विकेट लिए.
अब चेज करने की बारी बांग्लादेश की आई. बांग्लादेश ने पहले ही ओवर में जवद अबरार का विकेट गंवा दिया. कुछ देर बाद मैच में बारिश होने लगी. देर से मैच शुरू होने के कारण मैच को 49 ओवर का किया गया. लेकिन दोबारा बारिश होने के कारण मैच को 29 ओवर का कर दिया गया और बांग्लादेश के सामने 165 रन का टार्गेट रखा गया. बांग्लादेश पहले ही 90-2 रन बना चुका था. यहां से उनके लिए जीत थोड़ी और आसान हो गई थी. लेकिन उनके प्लेयर्स ने आखिरी के ओवर्स में कई विकेट गंवाए.
कप्तान अजीजुल ने 51, कलाम सिद्दीकी ने 15, शेख जिबोन ने 7रिजान हौसेन ने 1 रन बनाए. इसके अलावा अन्य बल्लेबाज भी सस्ते में आउट हो गए और नतीजा यह हुआ कि बांग्लादेश यह मैच हार गया. भारत के लिए विहान मल्होत्रा ने शानदार 4 विकेट अपने नाम किए. उनके अलावा खिलन पटेल ने 2 विकेट लिए.

Live Updates

  • 22:00 (IST) 17 Jan 2026

    IND vs Ban U19 World Cup 2026: भारत ने बांग्लादेश को 18 रन से हराया

    IND vs Ban U19 World Cup 2026: मुकाबले में भारत की टीम ने 18 रन से शानदार जीत दर्ज की. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश को 239 रन का टार्गेट दिया था.बारिश से प्रभावित मैच में बांग्लादेश को 165 रन का टार्गेट दिया गया था जिसे चेज करते हुए वह 146 रन ही बना सके.

  • 21:47 (IST) 17 Jan 2026

    IND vs Ban U19 World Cup 2026 Live: रोमांचक हुआ मुकाबला

    IND vs Ban U19 World Cup 2026 Live: बांग्लादेश को जीत के लिए अब 12 गेंदों में सिर्फ 22 रन चाहिए. देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम यहां बाजी मारती है.

  • 21:47 (IST) 17 Jan 2026

  • 21:47 (IST) 17 Jan 2026

  • 21:21 (IST) 17 Jan 2026

    IND vs Ban U19 World Cup 2026 Live: बांग्लादेश का स्कोर 21.4 ओवर में 108-3

    IND vs Ban U19 World Cup 2026 Live:  21.4 ओवर के बाद बांग्लादेश ने 108 रन बना लिए हैं. इस दौरान उन्होंने 3 विकेट भी गंवा दिए हैं. बांग्लादेश अगर अभी भी समझदारी से बल्लेबाजी करे तो वह ये मैच जीत सकता है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST