LSG vs DC LIVE Score Updates | Lucknow Super Giants vs Delhi Capitals 5th Match Live Score Updates | LSG vs DC IPL 2026 Scorecard Live: आईपीएल 2026 के 5वें दिन यानी 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स मैच लाइव स्कोर अपडेट्स.
LSG vs DC LIVE Updates: आईपीएल 2026 का 5वां मुकाबला 1 अप्रैल (बुधवार) को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले के साथ दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ की टीम अपने नए सीजन का शुरुआत करेंगी. दिल्ली कैपिटल्स की कमान अनुभवी ऑलराउंडर अक्षर पटेल के हाथों में होगी. वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी करते दिखाई देंगे. ऋषभ पंत को पिछले साल लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान बनाया गया था, जब उन्हें फ्रेंचाइजी ने 27 करोड़ रुपये की बोली लगाकर ऑक्शन में खरीदा था. इससे पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान थे. इसका मतलब है कि ऋषभ पंत अपनी पुरानी टीम के खिलाफ एक बार फिर मैदान पर उतरेंगे. पिछले सीजन इन दोनों टीमों के बीच 2 मुकाबले खेले गए थे, जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने दोनों मैच जीते थे. ऐसे में इस नए सीजन में ऋषभ पंत की टीम एक नई शुरुआत करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.
LSG की फुल स्क्वाड: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), अब्दुल समद, आयुष बदोनी, शाहबाज अहमद, दिग्वेश सिंह राठी, आवेश खान, एनरिक नॉर्ख्या, प्रिंस यादव, मोहसिन खान, अक्षत रघुवंशी, मोहम्मद शमी, मैथ्यू ब्रीट्जके, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मुकुल चौधरी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी, अर्जुन सचिन तेंदुलकर, मणिमारन सिद्धार्थ, मयंक प्रभु यादव, आकाश महाराज सिंह.
DC की फुल स्क्वाड: केएल राहुल (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, डेविड मिलर, विप्रज निगम, दुशमंथा चमीरा, काइल जैमीसन, टी नटराजन, लुंगी एनगिडी, मुकेश कुमार, कुलदीप यादव, नीतीश राणा, करुण नायर, पथुम निसंका, साहिल पारख, समीर रिजवी, माधव तिवारी, औकिब नबी डार, त्रिपुराना विजय, अजय जादव मंडल.
पिछले 5 मैचों की बात करें, तो दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स पर अपना दबदबा जारी रखा है. दोनों टीमों के बीच खेले गए आखिरी 5 मैचों में दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं. वहीं, LSG की टीम सिर्फ 1 मैच जीत पाई है.
लखनऊ के एकाना स्टेडियम की पिच अक्सर धीमी मानी जाती है. हालांकि पिछले साल इस मैदान की पिच में थोड़ा सुधार किया गया था, जिससे इस सीजन हाई-स्कोरिंग मुकाबले देखने को मिल सकते हैं. इस मैदान पर बल्लेबाजों को रन बनाने में थोड़ी मुश्किल होती है, जबकि स्पिन गेंदबाजों को मदद मिलती है. इस मैदान पर आमतौर पर छोटे स्कोर देखने को मिलते हैं. एकाना की पिच पर पहली पारी का औसत स्कोर 150 के आसपास है, जबकि दूसरी पारी में टारगेट चेज करने काफी मुश्किल होता है.
दिल्ली कैपिटल्स 1 अप्रैल को एकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी. इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के सबसे प्रमुख गेंदबाज मिचेल स्टार्क उपलब्ध नहीं है. ऐसे में आकिब नबी डार को पहले ही मैच में मौका दिया जा सकता है. इस मुकाबले में आकिब नबी पर तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी होगी. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि घरेलू क्रिकेट में कहर बरपाने वाले आकिब नबी IPL के बड़े मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं.
इस मुकाबले में केएल राहुल पर फैंस की नजरें रहेंगी. केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स की ओर से ओपनिंग करते दिखाई दे सकते हैं. IPL में ओपनर के तौर पर केएल राहुल का सबसे ज्यादा एवरेज है.
अक्षर पटेल की बात करें, तो अभी तक उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए सिर्फ 13 मैचों में कप्तानी की है. इस दौरान अक्षर पटेल की टीम को 5 बार जीत मिली है, जबकि 6 बार हार झेलनी पड़ी. इसके अलावा 1 मुकाबला बेनतीजा रहा.
विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की कप्तानी संभाली है. अभी तक आईपीएल में पंत कुल 57 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं. इनमें से 29 मैचों में उनकी टीम को जीत मिली है, जबकि 27 मैचों में हार का सामना किया है. IPL में ऋषभ पंत का कप्तान के तौर पर जीत प्रतिशत 50.87 है.
केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसंका, नीतीश राणा, ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), डेविड मिलर, आशुतोष शर्मा, विप्रज निगम, आकिब नबी, दुष्मंता चमीरा, कुलदीप यादव.
मिचेल मार्श, एडन मारक्रम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, अक्षत रघुवंशी/हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, दिग्वेश राठी.
दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं. इनमें से 3 मैचों में लखनऊ सुपर जायंट्स ने जीत हासिल की है. वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 4 मुकाबले अपने नाम किए हैं.
दिल्ली कैपिटल्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का मुकाबला 1 अप्रैल को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी.
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: 1 अप्रैल,…
GT vs PBKS Highlights: पंजाब किंग्स ने इस मुकाबले को 3 विकेट से जीत लिया…
CSK vs RR LIVE Score Updates | CSK vs RR Playing 11 | Chennai Super…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: निवेशक एक…
MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight…