<

MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस या कोलकाता नाइट राइडर्स… वानखेड़े में चलेगा किसका जादू? देखें हर पल की बड़ी अपडेट्स

MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) के बीच वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा. 5 बार की आईपीएल चैंपियन पिछले 6 सालों से ट्रॉफी दूर है. वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स ने 2024 में आईपीएल खिताब हासिल किया था. हालांकि पिछले साल बेहद खराब प्रदर्शन रहा था. ऐसे में दोनों टीमें नए सीजन में जीत के साथ आगाज करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगी. नीचे देखें मैच से जुड़ी हर बड़ी अपडेट...

MI vs KKR LIVE Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का दूसरा रोमांचक मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में होगा, जो शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. इस मुकाबले के लिए शाम 7 बजे बजे टॉस किया जाएगा. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस की टीम लंबे समय से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का खिताब हासिल किया है, लेकिन 2020 के बाद से ट्रॉफी से दूर हैं. वहीं, तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स भी एक बार फिर ट्रॉफी के लिए अपना दावा मजबूत करने उतरेगी.

अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में KKR की टीम ने पिछले साल काफी खराब प्रदर्शन किया था. ऐसे में इस साल KKR की टीम वापसी करना चाहेगी. हालांकि मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के सामने मैच जीतना केकेआर के लिए बिल्कुल आसान नहीं होगा. इस सीजन KKR के लिए उनकी गेंदबाजी बड़ी समस्या बनी हुई, क्योंकि टीम के कई स्टार बॉलर टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. वहीं, मुंबई इंडियंस की टीम इस टूर्नामेंट की सबसे मजबूत टीम मानी जा रही है, जिनकी स्क्वाड में कई स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.

MI की फुल स्क्वाड: रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, शार्दुल ठाकुर, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, नमन धीर, रयान रिकल्टन, अल्लाह गजनफर, मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, दानिश मालेवार, अश्विनी कुमार, मोहम्मद सलाहुद्दीन इजहार, विल जैक्स, मिचेल सेंटनर, मयंक रावत, अथर्व अंकोलेकर, रघु शर्मा

KKR की फुल स्क्वाड: फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, कार्तिक त्यागी, उमरान मलिक, राहुल त्रिपाठी, मनीष पांडे, वैभव अरोड़ा, रचिन रवींद्र, ब्लेसिंग मुजरबानी, नवदीप सैनी, प्रशांत सोलंकी, दक्ष कामरा, सार्थक रंजन, तेजस्वी दहिया, सौरभ दुबे.

Live Updates

  • 18:21 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: कैमरन ग्रीन पर होंगी नजरें

    MI vs KKR LIVE Updates: कैमरून ग्रीन केकेआर के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी हैं. वह अपने पूर्व फ्रेंचाइज़ी के खिलाफ बल्ले और गेंद दोनों से खुद को साबित करने के लिए उत्सुक होंगे. इस साल उन्हें 25.20 करोड़ में खरीदा गया है.

  • 17:47 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: क्या रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे?

    MI vs KKR LIVE Updates: पिछले साल हमनें देखा था कि रोहित शर्मा कई बार इंपैक्ट प्लेयर बनाकर खेल रहे थे. हार्दिक पंड्या ने कुछ ऐसा ही फैसला लिया था. आज भी देखना होगा कि क्या रोहित शर्मा इंपैक्ट प्लेयर के रूप में उतरेंगे या फिर प्लेइंग XI में शामिल रहेंगे.

  • 16:14 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: क्या मुंबई इंडियंस तोड़ेगी 13 सालों का ट्रेंड

    मुंबई इंडियंस पिछले 13 सालों से आईपीएल के सीजन का पहला मैच नहीं जीत पाई है. ऐसे में इस बार मुंबई इंडियंस की टीम 13 सालों से चले आ रहे इस ट्रेंड को भी तोड़ना चाहेगी.

  • 15:06 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: KKR की संभावित प्लेइंग-11

    फिन एलन, टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), अजिंक्य रहाणे (कप्तान), अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, कैमरन ग्रीन, रमनदीप सिंह, ब्लेसिंग मुजरबानी, वैभव अरोड़ा, वरुण चक्रवर्ती और उमरान मलिक.
    इम्पैक्ट सब: अनुकूल रॉय/कार्तिक त्यागी/राहुल त्रिपाठी

  • 14:50 (IST) 29 Mar 2026

    MI vs KKR LIVE Updates: MI की संभावित प्लेइंग-11

    रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, अल्लाह गजनफर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट और जसप्रीत बुमराह.
    इम्पैक्ट सब: शार्दुल ठाकुर/मयंक मार्कंडे/अश्विनी कुमार

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

RCB vs SRH IPL 2026 Highlights: आरसीबी का जीत से आगाज, हैदराबाद को रौंदा, विराट ने ठोकी फिफ्टी

RCB vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का पहला रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु…

Last Updated: March 28, 2026 23:16:11 IST

Noida Airport Inauguration: पीएम के हाथों खुला विकास का नया दरवाजा, दिल्ली-एनसीआर में उम्मीदों का नया युग

Noida International Airport Inauguration Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  शनिवार (28 मार्च, 2026)  नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…

Last Updated: March 28, 2026 14:25:14 IST

RBSE Result 2026 LIVE: जुलाई में 30,640 छात्र देंगे सप्लीमेंट्री परीक्षा

RBSE 5th, 8th Result Live: RBSE कक्षा 5 के परिणाम 2026 में कुल 30,640 छात्रों…

Last Updated: March 24, 2026 13:59:27 IST

RBSE Rajasthan Board 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट जारी, कोटा की अदिति ने किया टॉप

Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Update | Rajasthan Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड…

Last Updated: March 24, 2026 14:03:20 IST