<

PM Modi Rajya Sabha Bhashan Highlights: ‘मोदी तेरी कब्र खुदेगी’ वाले नारे पर पीएम ने दिया करारा जवाब, क्या कहा दिया?

PM Modi Rajya Sabha Speech Highlights: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में चर्चा का जवाब दिया. इस बीच विपक्षी दल के नेताओं ने पहले नारेबाजी की, फिर बाद में सदन से वॉक आउट करके चले गए.

PM Modi Speech Key Highlights: संसद का बजट सत्र जारी है. आज (5 फरवरी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया. पीएम मोदी ने शाम 5 बजे अपना भाषण शुरू किया और उन्होंने लगभग डेढ़ घंटे तक सरकार की उपलब्धियों को बताया. वहीं इस बार पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब नहीं दिया. पीएम मोदी 4 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर जवाब देने वाले थे, लेकिन हंगामे की वजह से वह सदन में नहीं पहुंचे.

बता दें कि धन्यवाद प्रस्ताव पर सदन में हुई चर्चा का पीएम मोदी की ओर से सदन में जवाब देने की परंपरा है. हालांकि, हंगामे की वजह से उनका जवाब लोकसभा में नहीं हुआ और प्रस्ताव को पारित कर दिया गया.

Live Updates

  • 18:32 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Speech Live: इन्होंने महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया- पीएम मोदी

    पीएम नरेंद्र मोदी ने गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक गुजराती की सरनेम इन्होंने चुरा ली, महात्मा गांधी का सरनेम चुरा लिया.

  • 18:30 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Live: पीएम मोदी बोले- मेरी कब्र तुम नहीं खोद पाओगे

    पीएम मोदी ने 'मोदी तेरी कब्र खुदेगी' वाले नारे पर कहा कि आशीर्वाद रूपी कवच मेरे साथ है. मेरी कब्र तुम नहीं खोद पाओगे.

  • 18:24 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Live: सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम- पीएम मोदी

    पीएम मोदी ने कहा कि मेरी सरकार भी रिमोट से चलती है. 140 करोड़ लोगों के रिमोट से सरकार चलती है. सत्ता हमारे लिए सेवा का माध्यम है.

  • 18:19 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Live: कब्र खोदने वाले नारे पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

    पीएम मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि यह लोग मोदी की कब्र खोदने की बात करते हैं, क्योंकि मोदी ऑपरेशन सिंदूर करता है, पाकिस्तान में घुसकर जवाब देता है, सिंधु नदी का समझौता रद्द करता है, इसलिए मोदी की कब्र खोदते हैं. इनको सहन नहीं हो रहा है कि एक गरीब घर का बेटा प्रधानमंत्री कैसे बन गया, बना तो ठीक अभी तक टिका कैसे है. उनको लगता है कि पीएम की कुर्सी उन्हीं की बपौती है, इसलिए वह मोदी की कब्र खोदते हैं.

  • 18:07 (IST) 05 Feb 2026

    PM Modi Live: रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान सिक्खों का अपमान- पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रवनीत सिंह बिट्टू का अपमान सिक्खों का अपमान है. सिखों के प्रति उनके मन में नफरत भरी पड़ी है. पार्टी छोड़ने पर गद्दार कह दिया.

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST