डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 हाइलाइट्स: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है.
महिला प्रीमियर लीग के फाइनल में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का मुकाबला होगा
डब्ल्यूपीएल फाइनल 2026 हाइलाइट्स: दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी बार डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
इससे पहले दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रखा. दिल्ली की तरफ से सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, लिजेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.
हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है. इसके अलावा, इस सीजन की बात करें तो महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.
दोनों टीमों के अलग-अलग प्रदर्शन की बात करें तो रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 8 में से 6 मैचों में जीत हासिल की है. दिल्ली कैपिटल्स ने 8 में से 4 मैचों में जीत हासिल की है.
आरसीबी की प्लेइंग 11
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे.
दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग 11
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा.
दिल्ली के 203 रनों के विशाल स्कोर का टारगेट आरसीबी ने आखिरी ओवर में हासिल कर लिया है. इसके साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू दूसरी डब्ल्यूपीएल चैंपियन बन गई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति मंधाना ने 87 रन और जॉर्जिया वॉल ने 79 रनों की शानदार पारी खेली, अंत में राधा यादव ने विनिंग शॉट लगाकर आरसीबी को ट्रॉफी दिलाई. दिल्ली की तरफ से हेनरी को 2 विकेट और नंदनी शर्मा को 1 विकेट मिले.
दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से हराकर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने डब्ल्यूपीएल ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है.
आरसीबी ने 6 विकेट से महिला प्रीमियर लीग को अपने नाम कर लिया है.
आरसीबी की दोनों नई बल्लेबाज क्रीज पर मौजूद है. डी क्लर्क और राधा यादव क्रीज पर मौजूद है.
राधा यादव का कैच छूट गया है, आरसीबी को अब जीत के लिए आखिरी ओवर में 10 रनों की दरकार है.
मंधाना 87 रनों के स्कोर पर आउट हो गई है. इसके साथ ही आरसीबी को तगड़ा झटका लग गया है.
आरसीबी को अब जीत के लिए 9 गेंदों में 13 रनों की दरकार है.
नंदनी की आखिरी गेंद पर मंधाना ने शानदार चौका लगा दिया है. अब आरसीबी को 11 गेंदों में 18 रनों की जरूरत है.
आरसीबी को अब जीत के लिए 13 गेंदों में 22 रनों की दरकार है.
नंदनी की धारदार गेंदबाजी जारी है. इसके साथ ही ऋचा घोष आउट हो गई है.
ऋचा ने अपना पहला चौका लगा दिया है. वहीं दूसरे छोड़ से स्मृति मंधाना 83 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
आरसीबी को जीत के लिए 18 गेंदों में 27 रनों की दरकार है.
आरसीबी की ताबड़तोड़ पारी जारी है. एक तरफ से वॉल और दूसरी तरफ से मंधाना की धमाकेदार बल्लेबाजी जारी है.
14 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 150 रन हो गया है. मंधाना 65 और वॉल 72 रन बनाकर खेल रही है.
13 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 135 रन हो गया है. स्मृति मंधाना 61 और जॉर्जिया वॉल 71 रन बनाकर खेल रही है.
वॉल के बाद स्मृति मंधाना ने भी अर्धशतक लगा दिया है. वॉल ने 40 गेंदों में 59 रन बनाए और उन्होंने अपनी इस पारी में 11 चौके लगाए. इसके अलावा, मंधाना ने 24 गेंदों में 51 रन बनाए. उन्होंने इस पारी में 6 चौके और 3 छक्के लगाए हैं.
स्मृति मंधाना ने अगले ओवर में एक और शानदार छक्का लगा दिया है. इस बार गेंदबाज चरणी थी.
नंदनी ने अपने दूसरे ओवर में 9 रन दिए. 5 गेंदों में नंदनी ने काफी सधी हुई गेंदबाजी कर रही थी, लेकिन स्मृति ने आखिरी गेंद पर शानदार छक्का लगा दिया.
आरसीबी की दोनों बल्लेबाज डंट गई है. एक तरफ वॉल 42 और स्मृति 32 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
शेफाली ने अपने ओवर में 9 रन दिए है. पहले स्मृति और वॉल ने सिंगल रोटेड किया और फिर 5वें गेंद पर स्मृति ने चौका लगा दिया है.
दिल्ली की ओपनर शेफाली वर्मा अपना पहला ओवर लेकर आई है. आरसीबी की तरफ से स्मृति 25 और वॉल 37 रन बनाकर क्रीज पर खेल रही है.
पावरप्ले की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 64 रन आउट हो गया है. ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गई है. अभी वॉल 23 गेंदों में 35 रन और स्मृति 10 गेंदों में 22 रन बनाकर खेल रही है. दिल्ली की तरफ से एकमात्र सफलता हेनरी को मिला है.
नंदनी शर्मा ने अपने पहले ओवर में 16 रन है. जिसमें वॉल ने एक चौका और स्मृति ने एक चौका और एक छक्का लगाया.
दिल्ली की गेंदबाज नंदनी शर्मा की गेंद पर वॉल ने शानदार चौका लगाया है. इसके साथ ही वो 30 रनों के निजी स्कोर पर पहुंच गई है. जिसमें उन्होंने 7 चौके लगाए हैं.
5 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 43 रन हो गया है. ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हुई. वॉल 25 रन और स्मृति 7 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
आरसीबी की बल्लेबाज जॉजिया वॉल रन आउट होने से बची. वो अभी 16 गेंदों में 21 रन बनाकर खेल रही है.
आरसीबी की बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल 12 गेंदों में 4 चौकों की मदद से 17 रन बनाकर खेल रही है. उनका साथ आरसीबी की कप्तान स्मृति 5 रन बनाकर दे रही है.
पहले ओवर में 7 रन देकर 1 विकेट लेने वाली हेनरी अपना दूसरा ओवर लेकर आई है.
आरसीबी की ओपनर ग्रेस हैरिस के आउट होने के बाद जॉर्जिया वॉल 9 और स्मृति 4 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
2 ओवर की समाप्ति के बाद आरसीबी का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 17 रन हो गए हैं. आरसीबी की ओपनिंग बल्लेबाज ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गई है. इस वक्त वॉल और स्मृति क्रीज पर बल्लेबाजी कर रही है.
हेनरी ने दिल्ली को पहली सफलता दिला दी है. हेनरी ने 15 गेंदों में 35 रनों की नाबाद पारी भी खेली है. जिन्होंने अपनी पारी में 4 चौके और 2 छक्के लगाए थे.
दिल्ली को पहली सफलता और आरसीबी को पहला झटका लग चुका है. अब तक ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर रही ग्रेस हैरिस 9 रन बनाकर आउट हो गई है.
आरसीबी की पारी शुरू हो गई है. आरसीबी की तरफ से जी हैरिस और स्मृति मंधाना ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतरी है. इसके साथ ही जी हैरिस ने 2 चौके लगा दिए हैं.
दिल्ली ने आरसीबी के सामने 204 रनों का लक्ष्य रख दिया है. दिल्ली की तरफ सर्वाधिक रन जेमिमा रोड्रिगेज ने बनाए. जिन्होंने अपनी पारी में 37 गेंदों का सामना करते हुए 57 रन बनाए. इसके अलावा, लौरा वुलफार्ड ने 44 रन, जेल ली ने 37 रन, हेनरी ने नाबाद 35 और शेफाली ने 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली.
आरसीबी की तरफ से सायली ने एक विकेट, अरुंधति ने एक विकेट और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए.
दिल्ली ने आरसीबी को 204 रनों का लक्ष्य दिया है.
17 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 3 विकेट के नुकसान पर 156 रन हो गया है.
आरसीबी के गेंदबाजों ने काफी खराब गेंदबाजी की. सायली ने अपने 4 ओवर में 46 रन, अरुंधति ने 40 रन, डी क्लर्क ने 48 रन, राधा यादव ने 2 ओवर में 18 रन और लॉरेन बेल ने 4 ओवर में 19 रन दिए.
बेल और डी क्लर्क के अलावा आरसीबी के अन्य गेंदबाज काफी महंगे साबित हुई है.
जेमिमा ने शानदार अर्धशतक लगाकर दिल्ली की रन गति को बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने अपनी इस पारी में 33 गेंदों का सामना कर 54 रन बनाए है. उन्होंने अपनी इस पारी में 8 चौके लगाए हैं.
श्रेयंका के पिछले ओवर से दिल्ली के बल्लेबाजों ने 13 रन बनाए. जेमिमा 25 गेंदों में 43 रन और वुलफार्ड 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद है.
2 विकेट के नुकसान पर दिल्ली के 100 रन पूरे हो गए हैं. दिल्ली की कप्तान जेमिमा ने पारी को संभाल लिया है.
दिल्ली की तरफ से कप्तान जेमिमा 19 और वुलफार्ड 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.
दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी शेफाली और लिजेल ली के आउट होने के बाद जेमिमा और वुलफार्ड ने दिल्ली की पारी को संभाल लिया है.
9 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 88-2 हो गया है. इस वक्त क्रीज पर जेमिमा और वुलफार्ड बल्लेबाजी कर रही है.
8 ओवर की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर 77-2 हो गया है. शेफाली 20 रन और लिजेल ली 37 रन बनाकर आउट हो गई है. अभी क्रीज पर जेमिमा 8 और वुलफार्ड 10 रन बनाकर मौजूद है.
आरसीबी की तरफ से अरुंधति ने एक और डी क्लर्क ने 1 विकेट लिए है. इसके साथ ही दिल्ली का 2 विकेट गिर चुका है.
दिल्ली की ओपनिंग जोड़ी अब पवेलियन लौट चुकी है. पहले शेफाली 20 रन बनाकर आउट हुई और अब लिजेल ली 37 रन बनाकर आउट हो गई है.
लिजेल ली 37 रनों के निजी स्कोर पर आउट होकर पवेलियन लौट चुकी है. इसके साथ ही दिल्ली को दूसरा झटका लग चुका है.
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. पहले 2 ओवर में काफी धीमी शुरूआत होने के बाद लिजेल ली ने रन गति को बढ़ाने का काम किया और सायली के दूसरे ओवर में लगातार 2 छक्का लगाकर दिल्ली के स्कोरबोर्ड में रन जोड़ने का काम किया. पावरप्ले की समाप्ति के बाद दिल्ली का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 67 रन हो गया है. एक छोड़ से लिजेल ली की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है. हालांकि शेफाली 13 गेंदों में 20 रन बनाकर अरुंधति का शिकार बनी. आरसीबी की तरफ से एकमात्र सफलता अरुंधति को मिली है.
अरुंधति ने अपने पहले ओवर में 17 रन दिए, लेकिन शेफाली को आउट करके आरसीबी को पहली सफलता दिलाने का काम किया है.
अरुंधति अब तक काफी महंगी साबित हो रही थी. लेकिन शेफाली को आउट करके दिल्ली को पहला झटका दिया है.
सायली का दूसरा ओवर काफी महंगा साबित होने के बाद पावरप्ले का आखिरी ओवर अरुंधति लेकर आई. उन्होंने अबतक अपनी इस पारी में 13 रन दिए.
आरसीबी की गेंदबाज लॉरेन बेल अब तक काफी किफायती है. भले ही लिजेल ली ने तीसरी गेंद पर चौका लगाया, लेकिन बेल ने अपने 3 ओवर में 13 रन दिए हैं.
बेल की गेंद पर लिजेल ली ने चौका लगा दिया है. अब तक लॉरेन बेल काफी किफायती साबित हुई थी.
सायली ने अपने दूसरे ओवर में 20 रन दिए.पहली 2 गेंदों में लिजेल ली ने लगातार 2 छक्के लगाए और उसके बाद लेग बाई में वाइड के साथ 5 रन आए.
सायली के दूसरे ओवर में लिजेल ली ने धावा बोल दिया है. दिल्ली पर बढ़ रहे प्रेशर को लगातार 2 गेंदों में 2 छक्के लगाकर प्रेशन रिलीज करने का काम किया है.
आरसीबी की घातक गेंदबाजी जारी है. लॉरेन बेल ने अपने दूसरे ओवर में सिर्फ 1 रन दिए हैं.
पहले ओवर में लॉरेन बेल ने 5 तो दूसरे ओवर में सायली ने सिर्फ 3 रन दिए हैं.
आरसीबी की गेंदबाज सायली दूसरे ओवर में गेंदबाजी करने आई. उन्होंने अपने इस ओवर में मात्र 3 रन दिए.
लिजेल ली की घातक गेंदबाजी के सामने शेफाली संघर्ष करते हुए नजर आई. हालांकि आखिरी ओवर में शेफाली ने चौका लगाकर दिल्ली के स्कोर बोर्ड को बढ़ाने का काम किया.
दिल्ली की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. दिल्ली की तरफ से लिजेल ली और शेफाली वर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी करने उतर गई हैं.
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी के बीच थोड़ी देर में फाइनल मुकाबला शुरू होने वाला है. दिल्ली की टीम पहले बल्लेबाजी करेगी. दिल्ली की तरफ से लिजेल ली और शेफाली वर्मा ओपनिंग बल्लेबाजी करेंगी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की गेंदबाज लॉरेन बेल की गेंदबाजी अब तक शानदार रही है. खासकर पावरप्ले में बेल की गेंदबाजी काफी घातक रही है.
दिल्ली कैपिटल्स और आरसीबी की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
दिल्ली की टीम ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
शेफाली वर्मा, लिजेल ली (विकेटकीपर), लौरा वुलफार्ड, जेमिमा रोड्रिग्स (कप्तान), मारिजाने काप, चिनेले हेनरी, निकी प्रसाद, स्नेह राणा, मिन्नू मणि, नंदनी शर्मा, एन श्री चरणी.
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना (कप्तान), ग्रेस हैरिस, जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लर्क, पूजा वस्त्रकार, श्रेयंका पाटिल, सयाली सतघरे, अरुंधति रेड्डी, लॉरेन बेल.
ट़ॉस और मैच शुरू होने के समय में बदलाव किया गया है. जहां टॉस 6:40 बजे हुई तो मैच 7:35 बजे शुरू होगा. इसके अलावा, अब टॉस के बाद रंगारंग कार्यक्रम शुरू हो गया है.
दिल्ली कैपिटल्स ने प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं किया है.
आरसीबी ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग करने का फैसला लिया है.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 2 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें एक मैच दिल्ली और एक मैच बेंगलुरू ने जीते हैं.
महिला प्रीमियर लीग के इतिहास में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच 9 बार मुकाबला हुआ है. जिसमें दिल्ली की टीम ने 6 मैचों में जीत हासिल की है और आरसीबी की टीम 3 मैच ही जीत पाई है.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की बात करें तो दिल्ली की टीम ने 8 मैच खेले जिसमें से उन्हें 4 में जीत नसीब हुई और 4 में हार का सामना करना पड़ा.
महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मैच आज वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में खेला जाना है. जिसके लिए टॉस शाम 7:00 बजे होगा.
महिला प्रीमियर लीग (WPL) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू का सफर शानदार रहा है. आरसीबी ने अपने 8 मैचों में 6 मैचों में जीत हासिल की और प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर रहकर सीधे फाइनल में जगह बनाई.
आरसीबी और दिल्ली कैपिटल्स के बीच डब्ल्यूपीएल का फाइनल मुकाबला खेला जाने वाला है.
लिजेल ली, शेफाली वर्मा, लौरा वोलवार्ड, जेमिमा रोड्रिगेज (कप्तान), निकी प्रसाद, मरिज़नने कप्प, चिनले हेनरी, स्नेह राणा, नल्लापुरेड्डी चराणी, मिन्नू मनी, नंदनी शर्मा.
आज फाइनल मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की संभावित प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती है.
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), जॉर्जिया वोल, ऋचा घोष, राधा यादव, नदीन डी क्लर्क, पूजा वस्त्राकार, अरुंधति रेड्डी , श्रेयंका पाटिल, लॉरेन बेल, सयाली सतघारे.
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा.
वडोदरा के बीसीए स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के बीच महिला प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. जिसके लिए टॉस शाम 7:00 बजे और मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा.
Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…
West Bengal Assembly Election Voting Highlights: पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…
West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…
PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…
RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th…
Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…