<

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला हो. लेकिन मैं जानता हूं, देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे.

PM Modi Address To Nation Highlights: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर देश को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज मैं अपनी बहनों और बेटियों से बात करने के लिए आया हूं. आज भारत का हर नागरिक देख रहा है कि कैसे भारत की नारी शक्ति की उड़ान को रोक दिया गया. उनके सपनों को बेरहमी से कुचल दिया गया. हमारे भरसक प्रयास के बावजूद हम सफल नहीं हो पाए. नारी शक्ति वंदन अधिनियम संसद में पास नहीं हो पाया. मैं इसके लिए सभी माताओं-बहनों से क्षमाप्रार्थी हूं.

हमारे लिए देशहित सर्वोपरि है, लेकिन जब कुछ लोगों के लिए दलहित सब कुछ हो जाता है, दलहित देशहित से बड़ा हो जाता है, तो नारीशक्ति को, देशहित को… इसका खामियाजा उठाना पड़ता है. इस बार भी यही हुआ है. कांग्रेस, डीएमके, टीएमसी और समाजवादी पार्टी जैसे दलों की स्वार्थी राजनीति का नुकसान देश की नारी शक्ति को उठाना पड़ा है.

अब तक पीएम मोदी ने कब-कब देश को किया संबोधित?

8 नवंबर 2016 (रात 8:00 बजे): नोटबंदी की घोषणा.

8 अगस्त 2019 (रात 8:00 बजे): जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के बाद देश को संबोधित किया.

19 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): कोरोना वायरस पर बात की और 22 मार्च को जनता कर्फ्यू की अपील की.

24 मार्च 2020 (रात 8:00 बजे): पूरे देश में 21 दिन के लॉकडाउन की घोषणा. 

14 अप्रैल 2020 (सुबह 10 बजे – विशेष उल्लेख): लॉकडाउन 3 मई तक बढ़ाने की घोषणा.

12 मई 2020 (रात 8:00 बजे): आत्मनिर्भर भारत’ अभियान और 20 लाख करोड़ के पैकेज की घोषणा.

21 सितंबर 2025: PM मोदी ने ‘GST बचत उत्सव’ की घोषणा की, जो 22 सितंबर से लागू हुआ.

Live Updates

  • 21:13 (IST) 18 Apr 2026

    PM Modi Address to the Nation Live Updates: हम आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे- पीएम मोदी

    बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें नहीं मिला हो. लेकिन मैं जानता हूं, देश की 100 प्रतिशत नारी शक्ति का आशीर्वाद हमारे साथ है. मैं देश की हर नारी को विश्वास दिलाता हूं, हम महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली हर रुकावट को खत्म करेंगे. महिला आरक्षण का विरोध करने वाली पार्टियां, ये देश की नारी शक्ति को संसद और विधानसभाओं में उनकी भागीदारी बढ़ाने से रोक नहीं पाएंगी. कांग्रेस हमेशा से हर रिफॉर्म को रोककर बैठी रही। लटकाना, भटकाना, अटकाना... यही कांग्रेस का सिद्धांत रहा है, वर्क कल्चर रहा है.

  • 21:09 (IST) 18 Apr 2026

    PM Modi Address to the Nation Live Updates: कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है- पीएम मोदी

    कांग्रेस ये पॉलिटिक्स अंग्रेजों से विरासत में सीख कर आई है और कांग्रेस आज भी उसी के सहारे चल रही है. कांग्रेस ने हमेशा देश में दरार पैदा करने वाली भावनाओं को हवा दी है. इसलिए ये झूठ फैलाया गया कि डी-लिमिटेशन या परिसीमन से कुछ राज्यों को नुकसान होगा. जबकि सरकार ने पहले दिन से स्पष्ट किया है कि न किसी राज्य की भागीदारी का अनुपात बदलेगा, न किसी का री-प्रेजेंटेशन कम होगा, बल्कि सभी राज्यों की सीटें समान अनुपात में बढ़ेंगी.

  • 20:59 (IST) 18 Apr 2026

    PM Modi Address to the Nation Live Updates: हमारा आत्मबल अजेय है, हमारा प्रयास रुकेगा नहीं- पीएम मोदी

    ये 40 साल से लटके हुए नारी के हक को 2029 से अगले लोकसभा चुनाव से उसका हक देने का संशोधन था. नारी शक्ति वंदन संशोधन 21वीं सदी के भारत की नारी को नए अवसर देने, नई उड़ान देने और उसके सामने से बाधाएं हटाने का महायज्ञ था. देश की 50 प्रतिशत यानी, आधी आबादी को उसका अधिकार देने का साफ नीयत के साथ, ईमानदारी के साथ किया गया एक पवित्र पर्व था. 

  • 20:56 (IST) 18 Apr 2026

    PM Modi Address to the Nation Live Updates: कांग्रेस माओवादियों और नक्सलवाद को खत्म करने के भी खिलाफ है - पीएम मोदी

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस माओवादियों और नक्सलवाद को खत्म करने के भी खिलाफ है. कांग्रेस माओवादियों और नक्सलवाद को खत्म करने के भी खिलाफ है.

  • 20:54 (IST) 18 Apr 2026

    PM Modi Address to the Nation Live Updates: कांग्रेस हर एक चीज का विरोध करती है- पीएम मोदी

    देश के निर्माण को लेकर जिस भी चीजों को लागू किया जाता है. कांग्रेस हर एक चीज का विरोध करती है. कांग्रेस हर रिफॉर्म को रोककर बैठी रही.

Sohail Rahman

सोहेल रहमान, जो पिछले 6 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्हें राजनीति और खेल के मुद्दे पर लिखना काफी पसंद है. इसके अलावा, देश और दुनिया की खबरों को सरल और आम बोलचाल की भाषा में लोगों तक पहुंचाने का माद्दा रखते हैं. ITV Network में 24 अगस्त, 2024 से अपनी सेवा दे रहे हैं. इससे पहले, इंशॉट्स में करीब 5 साल अपनी सेवा दी है.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST