<

RCB vs LSG LIVE Updates: बेंगलुरु में आरसीबी से लखनऊ सुपर जायंट्स की भिड़ंत, देखें हर पल की ताजा अपडेट

RCB vs LSG LIVE Score Updates | Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants 23th Match Live Score Updates | RCB vs LSG IPL 2026 Scorecard Live: आज यानी 15 अप्रैल को आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए आधे घंटे पहले टॉस होगा.

RCB vs LSG LIVE Updates: IPL 2026 में हर दिन हर एक मुकाबले के साथ रोमांच बढ़ता ही जा रहा है. अब आज (15 अप्रैल) डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम एक बार फिर मैदान पर उतरने के लिए तैयार है. इस बार आरसीबी के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) की चुनौती होगी. यह मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मुकाबले में आरसीबी के पास जीत हासिल कर टेबल टॉपर बनने का मौका है. आरसीबी की टीम 4 मैचों में 3 जीत और 1 हार के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 7वें पायदान पर है. ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के नजरिए से यह मुकाबला अहम होने वाला है. LSG को आखिरी मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था. ऐसे में फैंस को एक रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा.

दोनों टीमों की फुल स्क्वाड

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, सुयश शर्मा, रसिख सलाम डार, वेंकटेश अय्यर, जैकब बेथल, स्वप्निल सिंह, मंगेश यादव, जोश हेजलवुड, जॉर्डन कॉक्स, नुवान तुषारा, विक्की ओस्टवाल, विहान मल्होत्रा, अभिनंदन सिंह, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.

लखनऊ सुपर जायंट्स: एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडा, मोहम्मद शमी, अवेश खान, दिग्वेश सिंह राठी, प्रिंस यादव, मणिमारन सिद्धार्थ, शाहबाज अहमद, मयंक यादव, मैथ्यू ब्रीट्जके, ऑनरिक नॉर्ख्या, जोश इंग्लिस, हिम्मत सिंह, मोहसिन खान, अर्जुन तेंदुलकर, आकाश महाराज सिंह, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, नमन तिवारी.

Live Updates

  • 16:09 (IST) 15 Apr 2026

    RCB vs LSG LIVE Updates: दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच

    आरसीबी और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आखिरी मुकाबला 27 मई 2025 को खेला गया था. इसमें ऋषभ पंत के शतक के दम पर लखनऊ ने 227 रन बनाए थे. इसके जवाब में उतरी आरसीबी ने 18.4 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया था.

  • 15:12 (IST) 15 Apr 2026

    RCB vs LSG LIVE Updates: प्वाइंट्स टेबल में कहां दोनों टीमें?

    प्वाइंट्स टेबल की बात करें, तो आरसीबी की टीम 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के साथ तीसरे नंबर पर है. वहीं, लखनऊ की टीम में 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ 7वें पायदान पर मौजूद है.

  • 14:31 (IST) 15 Apr 2026

    RCB vs LSG LIVE Updates: LSG की संभावित प्लेइंग XII

    एडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), आयुष बदोनी, निकोलस पूरन, अब्दुल समद, मुकुल चौधरी, जॉर्ज लिंडा/ऑनरिक नॉर्ख्या, मोहम्मद शमी, अवेश खान/मोहसिन खान, दिगवेश सिंह राठी, प्रिंस यादव/मयंक यादव.

  • 14:04 (IST) 15 Apr 2026

    RCB vs LSG LIVE Updates: RCB की संभावित प्लेइंग XII

    फिल साल्ट, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम, जैकब डफी/जोश हेजलवुड, सुयश शर्मा.

  • 13:53 (IST) 15 Apr 2026

    RCB vs LSG LIVE Updates: RCB के खिलाफ पंत का रिकॉर्ड

    आरसीबी के खिलाफ LSG के कप्तान ऋषभ पंत का शानदार रिकॉर्ड है. पंत ने आरसीबी के खिलाफ 13 पारियों में 53.90 की औसत और 158 के स्ट्राइक रेट से 539 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक और 1 शतक शामिल है.

Ankush Upadhyay

अंकुश उपाध्याय युवा पत्रकार हैं. उन्होंने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी (CCS) से अपनी पत्रकारिता की पढ़ाई की है. फिलहाल वह इंडिया न्यूज डिजिटल के साथ जुड़कर स्पोर्ट्स के लिए लेखन का काम कर रहे हैं. इससे पहले वह हरिभूमि डिजिटल डिपार्टमेंट में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Recent Posts

Assembly Elections Results 2026 Live: ‘मैं पश्चिम बंगाल के हर एक व्यक्ति को नमन करता हूं’-बंगाल में जीत पर बोले पीएम मोदी

Assembly Elections Results 2026 Live:जानकारी के मुताबिक 10:55 पर तमिलनाडु में DMK को TVK पछाड़ती…

Last Updated: May 4, 2026 19:32:10 IST

Exit Poll Results 2026 Highlights: 5 राज्यों के एग्जिट पोल में किसकी बन रही सरकार?

Exit Poll Results 2026 Highlights: 4 राज्यों असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और एक केंद्र…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:53 IST

West Bengal Election Voting Highlights: बंगाल ममता बनर्जी के हाथों से फिसल रहा है : लॉकेट चटर्जी

West Bengal Assembly Election Voting Highlights:  पश्चिम बंगाल विधानसभा के दूसरे और अंतिम चरण के…

Last Updated: April 29, 2026 20:35:40 IST

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST