RCB vs SRH LIVE Score Updates: आईपीएल 2026 का पहला रोमांचक मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है. आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी.
IPL 2026: बेंगलुरु-हैदराबाद की टीम आमने-सामने.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: IPL 2026 का लंबा इंतजार आज खत्म गया है. इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का ओपनिंग मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है. डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी की टीम ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. ईशान किशन की हैदराबाद पहले बल्लेबाजी करेगी.
वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की कमान विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन के हाथों में होगी, जो पहली बार आईपीएल में कप्तानी करते नजर आएंगे. शुरुआती मैचों में पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी ईशान किशन संभालते नजर आएंगे. इस सीजन IPL के पहले मैच से पहले ओपनिंग सेरेमनी का आयोजन नहीं किया जाएगा. इसकी वजह है कि पिछले साल एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर एक दुखद हादसा हुआ था, जिसमें 11 फैंस की मौत हो गई थी. ऐसे में इस साल बिना किसी जश्न के ओपनिंग मैच खेलने का फैसला लिया गया है.
RCB का स्क्वॉड: विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पांड्या, वेंकटेश अय्यर, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जैकब डफी, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार, मंगेश यादव, विक्की ओस्टवाल, अभिनंदन सिंह, जैकब बेथल, जॉर्डन कॉक्स, स्वप्निल सिंह, विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, सात्विक देसवाल.
SRH का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, जीशान अंसारी, शिवम मावी, स्मरण रविचंद्रन, सलिल अरोड़ा, कामिंदु मेंडिस, ब्रायडन कार्स, डेविड पायने, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, साकिब हुसैन, अमित कुमार.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी का जीत से आगाज हुआ है. उन्होंने SRH को 6 विकेट से हराया. विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: 11 ओवर के बाद आरसीबी का स्कोर 140-2 है. विराट कोहली 45 और रजत पाटीदार 14 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: 7 ओवर का खेल खत्म हो गया है और आरसीबी की टीम पूरी लय में नजर आ रही है. देवदत्त बेहतरीन बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. वह अर्धशतक की ओर बढ़ रहे हैं. वहीं विराट कोहली भी अच्छी लय में नजर आ रहे हैं. 7 ओवर के बाद 89-1
RCB vs SRH LIVE Score Updates: 5वें ओवर में बल्लेबाज़ों ने तेज़ खेल दिखाते हुए कुल 16 रन बटोरे, जिससे टीम का स्कोर 67/1 तक पहुंच गया. विराट कोहली 10 गेंदों पर 18 रन बनाकर देवदत्त का अच्छा साथ निभा रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: आरसीबी की बल्लेबाजी शुरू हो चुकी है. 4 ओवर के खेल के बाद टीम ने 18 रन बना लिए हैं. विराट कोहली और देवदत्त पड्डिकल क्रीज पर हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 ओवर के खेल के बाद 201 रन बनाए हैं. आरसीबी को जीत के लिए अब कुल 202 रन बनाने होंगे. विराट कोहली से बेंगलुरु को बड़ी उम्मीदें होंगी.
RCB vs SRH LIVE Updates: 19 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद ने शानदार खेल दिखाया है. टीम ने 190 रन बना लिए हैं. देखना होगा कि बची हुई 6 गेंदों में वह स्कोर को कहां तक लेकर जाते हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: ईशान किशन 80 रन बनाकर आउट हो गए हैं. वह 38 गेंदों में 80 रन बनाकर आउट हुए. 16 ओवर के बाद टीम का स्कोर 155-6
RCB vs SRH LIVE Updates: 15 ओवर का खेल समाप्त हो गया है. हैदराबाद ने 145-2 रन बना लिए हैं. हेनरिक क्लासेन और सलील अरोड़ा आउट हो गए. ईशान किशन 74 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: ईशान किशन की फिफ्टी पूरी हो गई है. टीम ने 13 ओवर के खेल के बाद 126-3 रन बनाए हैं. हेनरिक क्लासेन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे हैं और 31 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: 60 गेंदों का खेल खत्म हो गया है और हैदराबाद ने 3 विकेट के नुकसान पर 87 रन बना लिए हैं. ईशान किशन फिफ्टी की ओर बढ़ रहे हैं. क्लासेन 19 बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Score Updates: 9 ओवर के बाद बेंगलुरु ने 79-3 रन बनाए हैं. ईशान किशन 38 और हेनरिक क्लासेन 18 रन बनाकर खेल रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: हैदराबाद का स्कोर 50 के पार हो चुका है. ईशान किशन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. स्कोर 54-3
RCB vs SRH LIVE Updates: 5 ओवर का खेल खत्म हो गया है और हैदराबाद ने 33-3 रन बनाए हैं. ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन क्रीज पर हैं और दबाव में नजर आ रहे हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: 3 ओवर के बाद टीम का स्कोर 23-2 है. अभिषेक शर्मा आउट हो चुके हैं. इसके अलावा ट्रेविस हेड ने भी विकेट गंवा दिया है.
RCB vs SRH LIVE Updates: 1 ओवर का खेल खत्म हो गया है. पहले ओवर में हैदराबाद ने 7-0 रन बनाए.
RCB vs SRH LIVE Updates: स्टेडियम में मौजूद सभी फैंस, दर्शक और खिलाड़ियों ने 1 मिनट का मौन रखा. यह उन 11 लोगों के लिए था जिनकी पिछले साल विक्ट्री परेड में भगदड़ से मौत हो गई थी.
अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा
विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेट कीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा
RCB vs SRH LIVE Updates: बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी कि सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए दिखाई देगी.
RCB vs SRH LIVE Updates: मैच शुरू होने में अब कुछ ही समय रह गए हैं. 7 बजे दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर आएंगे. 7.30 बजे मैच शुरू होगा.
RCB vs SRH LIVE Updates: विराट कोहली करीब 2 महीने बाद मैदान पर दिखेंगे. उन्होंने अपना आखिरी मैच 18 जनवरी को ही न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. फैंस उन्हें देखने के लिए काफी उत्साहित हैं.
RCB vs SRH LIVE Updates: बेंगलुरु में मौसम साफ रहने की संभावना है. बारिश के आसार नहीं नजर आ रहे हैं. ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.
RCB vs SRH LIVE Updates: बेंगलुरु और हैदराबाद के बीच मैच शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा. जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है.
पहले मैच में आरसीबी के खिलाड़ी काले बैंड पहनेंगे. आरसीबी की मैनेजमेंट ऐसा इसलिए कर रही है क्योंकि पिछले साल अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद स्टेडियम के बाहर हुई भीड़ में 11 मृतकों को सम्मान देना है.
IPL में विराट कोहली का सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ काफी शानदार रिकॉर्ड है. कोहली ने SRH के खिलाफ 24 मुकाबलों में 36.59 की औसत से 805 रन बनाए हैं. इसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल हैं.
RCB और SRH के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें, तो सनराइजर्स हैदराबाद का पलड़ा भारी दिखाई देता है. दोनों टीमों के बीच कुल 26 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें से 13 मुकाबले सनराइजर्स हैदराबाद ने जीते हैं. वहीं, आरसीबी ने 11 मुकाबलों में जीत हासिल की है. इसके अलावा 2 मुकाबले बेनतीजा रहे हैं.
चिन्नास्वामी की पिच सपाट होती है, जिससे गेंद आसानी से बल्ले पर आती है. साथ ही इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी है, जिससे गेंदबाजों को रन रोकने में मुश्किल होती है. हालांकि इस मैदान पर पिछले 10 महीनों से कोई भी मुकाबला नहीं खेला गया है, लेकिन पिच पहले ही तरह होने की उम्मीद है. वहीं, टॉस की बात करें, तो टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी, क्योंकि इस मैदान पर टारगेट चेज करना आसान होता है. साल 2024 में आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल मैच इसी मैदान पर खेला गया, जिसमें IPL का सबसे बड़ा स्कोर बना था. SRH ने आरसीबी के खिलाफ 287 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया था. इसक जवाब में आरसीबी ने भी 262 रन बना लिए हैं. ऐसे में जाहिर है कि इस मैच भी में हाई-स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिलेगा.
ईशान किशन (कप्तान, विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, लियम लिविंगस्टन/ईशान मलिंगा, सलील अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, हर्षल पटेल (इंपैक्ट प्लेयर: जयदेव उनादकट)
विराट कोहली, फिल सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जेकब बेथल/टिम डेविड, रोमारियो शेपर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, 11 जैकब डफी (इंपैक्ट प्लेयर: रसिख सलाम)
आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा. यह मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा. इसके लिए शाम 7 बजे टॉस किया जाएगा.
MI vs KKR LIVE Updates: मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight…
Noida International Airport Inauguration Updates: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार (28 मार्च, 2026) नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट…
Stock Market LIVE Updates | Share Market LIVE News | Share Bazaar News: कल देश…
RBSE 5th, 8th Result Live: RBSE कक्षा 5 के परिणाम 2026 में कुल 30,640 छात्रों…
Rajasthan Board 10th Result 2026 Live Update | Rajasthan Class 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड…
Heatwave Alert News | Aaj Ka Mausam LIVE | Today weather Live: मौसम में आए…