<

Budget 2026 Key Highlights: बजट 2026 में आपको क्या-क्या मिला? वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किए ये बड़े ऐलान

Union Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में बजट 2026 पेश कर दिया है. उन्होंने लगातार 9वीं बार बजट पेश किया. इससे पहले बजट को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक हुई. इसमें बजट को मंजूरी मिली थी.

Budget 2026 Highlights: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज यानी 1 फरवरी को संसद में केंद्रीय बजट 2026 पेश किया. इससे पहले केंद्रीय कैबिनेट ने बजट 2026-2027 को मंजूरी दी. वहीं आज सुबह केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने लगातार नौवां केंद्रीय बजट पेश करने से पहले अपनी टीम के साथ राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की.

इस दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को उनके लगातार नौवें केंद्रीय बजट पेश करने से पहले पारंपरिक ‘दही-चीनी’ खिलाई. इसके बाद कैबिनेट की बैठक में पहुंचीं.

बता दें कि मोदी सरकार का यह 15वां बजट था. एनडीए सरकार के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट था. इसके साथ ही निर्मला सीतारमण देश की ऐसी पहली महिला वित्त मंत्री बन गई हैं, जिन्होंने लगातार नौवीं बार बजट पेश कीं.

बता दें कि संसद का बजट सत्र 28 जनवरी को शुरू हुआ था. इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 पेश किया था. आर्थिक सर्वेक्षण में भारत की विकास दर 6.8 से 7.2 प्रतिशत रहने का अनुमान जताया गया है.

Live Updates

  • 13:33 (IST) 01 Feb 2026

    Budget 2026 Live: फ्यूचर्स पर STT को बढ़ाया गया

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं फ्यूचर्स पर STT को मौजूदा 0.02% से बढ़ाकर 0.05% करने का प्रस्ताव करती हूं. ऑप्शंस प्रीमियम और ऑप्शंस के इस्तेमाल पर STT को मौजूदा दर 0.1% और 0.125% से बढ़ाकर 0.15% करने का प्रस्ताव है."

  • 13:31 (IST) 01 Feb 2026

    इनकम टैक्स एक्ट को लेकर क्या बोलीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण?

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "कुछ टेक्निकल गलतियों के लिए, जैसे अकाउंट्स का ऑडिट न करवाना, ट्रांसफर प्राइसिंग ऑडिट रिपोर्ट न देना, और फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन के लिए स्टेटमेंट देने में डिफ़ॉल्ट, इन्हें फीस में बदलने का प्रस्ताव है. मैं इनकम टैक्स एक्ट के तहत प्रॉसिक्यूशन फ्रेमवर्क को तर्कसंगत बनाने का प्रस्ताव करती हूं, साथ ही कुछ गंभीर अपराधों में रोक के लिए सावधानी से संतुलन बनाए रखूंगी."

  • 13:28 (IST) 01 Feb 2026

    वित्त मंत्री ने दिया इन लोगों को मिनिमम अल्टरनेट टैक्स में छूट देने का प्रस्ताव

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं उन सभी नॉन-रेजिडेंट्स को मिनिमम अल्टरनेट टैक्स (MAT) से छूट देने का प्रस्ताव करती हूं जो अनुमानित आधार पर टैक्स देते हैं. टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन. मैं इनकम कंप्यूटेशन एंड डिस्क्लोजर स्टैंडर्ड्स (ICDS) की ज़रूरतों को इंडियन अकाउंटिंग स्टैंडर्ड्स (Ind-AS) में शामिल करने के लिए कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय और सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्सेज की एक जॉइंट कमेटी बनाने का प्रस्ताव करती हूं."

  • 13:27 (IST) 01 Feb 2026

    छोटे टैक्सपेयर्स को लेकर निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "छात्रों, युवा पेशेवरों, तकनीकी कर्मचारियों, स्थानांतरित विदेशी नागरिकों और अन्य जैसे छोटे जैसे छोटे टैक्सपेयर्स की व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए, मैं इन टैक्सपेयर्स के लिए एक निश्चित सीमा से कम आय या संपत्ति का खुलासा करने हेतु एक बार की, छह महीने की विदेशी संपत्ति प्रकटीकरण योजना शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं."

  • 13:15 (IST) 01 Feb 2026

    Budget Live: छोटे टैक्सपेयर्स के लिए सरकार लाई ये स्कीम

    केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "मैं छोटे टैक्सपेयर्स के लिए एक स्कीम का प्रस्ताव करती हूं, जिसमें एक नियम-आधारित ऑटोमेटेड प्रोसेस से असेसिंग ऑफिसर के पास एप्लीकेशन फाइल करने के बजाय कम या शून्य डिडक्शन सर्टिफिकेट मिल सकेगा... मैं मामूली फीस देकर रिटर्न रिवाइज करने के लिए उपलब्ध समय को 31 दिसंबर से बढ़ाकर 31 मार्च तक करने का भी प्रस्ताव करती हूं..."

Hasnain Alam

हसनैन आलम, iTV Network में चीफ सब-एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. वह inkhabar.com और indianews.in हिंदी वेबसाइट की टीम लीड करते हैं. 9 साल से अधिक समय से पत्रकारिता में हैं. राजनीति, खेल और मनोरंजन के साथ-साथ शिक्षा और हेल्थ बीट पर अच्छी पकड़ है. इंडिया न्यूज़ से पहले ABP News और NYOOOZ जैसे संस्थानों में काम किया है.

Recent Posts

West Bengal-Tamil Nadu Voting 2026 Highlights: तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में बंपर वोटिंग, जानें- शाम 5 बजे तक कितना हुआ मतदान?

West Bengal and Tamil Nadu Assembly Election 2026 Live Updates: गुरुवार सुबह से ही तमिलनाडु…

Last Updated: April 24, 2026 12:37:47 IST

PM Modi Address To Nation Highlights: नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित

PM Modi Address To Nation Highlights: बिल पास कराने के लिए जरूरी 66 प्रतिशत वोट हमें…

Last Updated: April 18, 2026 21:42:26 IST

Share Bazaar Live Highlights: US-ईरान बातचीत की उम्मीद से तेल सस्ता, सेंसेक्स 1000 अंक उछला

Share Bazaar Live Highlights: BSE सेंसेक्स और NSE निफ्टी 50 के बुधवार को बढ़त के…

Last Updated: April 16, 2026 12:50:41 IST

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री पद की ली शपथ, जदयू कोटे से उपमुख्यमंत्री बने बिजेंद्र प्रसाद यादव और विजय चौधरी

Bihar CM Oath Highlights: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद…

Last Updated: April 15, 2026 11:27:09 IST

CSK vs KKR Highlights: केकेआर की लगातार चौथी हार, चेन्नई सुपर किंग्स ने 32 रन से रौंदा, दर्ज की दूसरी जीत

CSK vs KKR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए…

Last Updated: April 14, 2026 23:40:38 IST